उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बहुप्रतीक्षित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में Group B और Group C पदों पर भर्ती की पहली सीढ़ी मानी जाती है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 14 मई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC PET 2025 परीक्षा क्यों है जरूरी?
UPSSSC PET परीक्षा उत्तर प्रदेश की विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए प्रारंभिक छंटनी परीक्षा है। यह परीक्षा पास करना ग्रुप ‘B’ और ‘C’ पदों की मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए अनिवार्य है। इससे पहले की प्रक्रिया में सभी पदों के लिए अलग-अलग प्रारंभिक परीक्षा होती थी, जिसे अब PET ने सरल और केंद्रीकृत बना दिया है।
UPSSSC PET 2025: महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में
UPSSSC PET 2025 Notification | |
---|---|
विवरण | जानकारी |
आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
परीक्षा का नाम | प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 |
विज्ञापन संख्या | 01-Exam/2025 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC PET 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
-
नोटिफिकेशन जारी: 2 मई 2025
-
आवेदन शुरू: 14 मई 2025
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जून 2025
-
संशोधन की अंतिम तिथि: 24 जून 2025
-
एडमिट कार्ड: जल्द घोषित
-
परीक्षा तिथि: जल्द घोषित
UPSSSC PET 2025: Important Links
Description | Link |
---|---|
Apply Online | Click Here (Active Soon) |
Notification PDF | Download Here |
Official Website | upsssc.gov.in |
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
-
योग्यता: कक्षा 10वीं पास या समकक्ष
-
आयु सीमा (1 जुलाई 2025 के अनुसार):
-
न्यूनतम – 18 वर्ष
-
अधिकतम – 40 वर्ष
-
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी
-
आवेदन शुल्क –
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य / ओबीसी | ₹185 |
एससी / एसटी | ₹95 |
दिव्यांग | ₹25 |
UPSSSC PET 2025: परीक्षा पैटर्न (100 प्रश्न – 100 अंक)
Subject | No. of Questions | Marks |
---|---|---|
Indian History | 5 | 5 |
Indian National Movement | 5 | 5 |
Geography | 5 | 5 |
Indian Economy | 5 | 5 |
Indian Constitution & Public Administration | 5 | 5 |
General Science | 5 | 5 |
Elementary Arithmetic | 5 | 5 |
General Hindi | 5 | 5 |
General English | 5 | 5 |
Logical Reasoning | 5 | 5 |
Current Affairs | 10 | 10 |
General Awareness | 10 | 10 |
Hindi Unseen Passage | 10 | 10 |
Graph Interpretation | 10 | 10 |
Table Interpretation | 10 | 10 |
Total | 100 | 100 |
नोट: PET क्वालीफाई करने के बाद ही उम्मीदवार विभिन्न भर्ती परीक्षाओं (जैसे लेखपाल, क्लर्क, वन दरोगा आदि) के लिए पात्र माने जाएंगे.
टिप: जल्द से जल्द परीक्षा की तैयारी में लग जाएं क्योंकि यह अवसर आपके सरकारी नौकरी के सपने को हकीकत में बदल सकता है.
PET 2025 की तैयारी कैसे करें?
PET 2025 में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को NCERT आधारित सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणित और रीजनिंग की गहरी समझ होनी चाहिए। करेंट अफेयर्स, ग्राफ विश्लेषण और तालिका व्याख्या जैसे सेक्शन पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने और मॉक टेस्ट देने से तैयारी मजबूत होती है।