Latest Hindi Banking jobs   »   UP Police Constable Exam Date 2026...

UP Police Constable Exam Date 2026 Out: जून में इन तारीखों पर होगी परीक्षा, जानें Admit Card जल्द होगा जारी

UP Police Constable Exam Date 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले लाखों युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। UP Police Constable Exam Date 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट  @uppbpb.gov.in पर आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है।

इस भर्ती परीक्षा का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था और अब परीक्षा तिथि जारी होने के बाद अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।

UP Police Constable Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा

UPPRPB भर्ती बोर्ड के अनुसार कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में बनाए गए 1180 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। बोर्ड जल्द ही UP Police Constable Admit Card 2026 भी जारी करेगा, जिसे उम्मीदवार परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे।

Check Now

UP Police Constable Exam City 2026: 28 लाख अभ्यर्थियों के लिए जल्द जारी होगी Exam City Slip, ऐसे करें चेक

कब जारी होगा UP Police Constable Admit Card 2026?

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार UP Police Constable Admit Card 2026 परीक्षा तिथि से लगभग 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार जून के पहले सप्ताह में अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश दर्ज होंगे।

UP Police Constable Previous Year Question Papers PDF यहां से करें डाउनलोड, तैयारी की सम्पूर्ण गाइड

UP Police Constable Exam City 2026: किन शहरों में होगी परीक्षा?

इस बार परीक्षा उत्तर प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख जिलों में आयोजित की जाएगी। प्रमुख परीक्षा शहरों की सूची नीचे दी गई है:

  1. बरेली
  2. लखनऊ
  3. प्रयागराज
  4. वाराणसी
  5. कानपुर
  6. आगरा
  7. गोरखपुर

इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण जिलों में:

  1. अलीगढ़
  2. अयोध्या
  3. झांसी
  4. मेरठ
  5. गाजियाबाद
  6. मुरादाबाद
  7. सहारनपुर
  8. शाहजहांपुर
  9. मिर्जापुर

इन सहित कुल 75 जिलों में परीक्षा आयोजित होगी।

1180 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

इस बार परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए राज्यभर में 1180 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर CCTV निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी।

क्या परीक्षा में Negative Marking होगी?

हाँ, UP Police Constable Exam 2026 में Negative Marking लागू होगी।

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक मिलेंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटे जाएंगे।
  • छोड़े गए प्रश्नों पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि उम्मीदवारों को केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए जिनके उत्तर को लेकर वे आश्वस्त हों।

अंतिम समय में कैसे करें तैयारी?

परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को:

  1. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने चाहिए।
  2. मॉक टेस्ट देना चाहिए।
  3. करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान पर फोकस करना चाहिए।
  4. समय प्रबंधन का अभ्यास करना चाहिए।
  5. नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनानी चाहिए

FAQs

UP Police Constable Exam 2026 कब होगी?

UP Police Constable लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित होगी।

UP Police Constable Admit Card 2026 कब जारी होगा?

एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

UP Police Constable परीक्षा कितने जिलों में होगी?

परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की जाएगी।

क्या UP Police Constable Exam में Negative Marking है?

हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटे जाएंगे।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: