Latest Hindi Banking jobs   »   UP Home Guard Answer Key 2026

UP Home Guard Answer Key 2026 जारी: यहां से डाउनलोड करें होमगार्ड उत्तर कुंजी- देखें कितना बना आपका स्कोर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आखिरकार UP Home Guard Answer Key 2026 जारी कर दी है। जिन लाखों उम्मीदवारों ने 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब इस पोस्ट में दिए UP होमगार्ड आंसर की 2026 डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपनी Response Sheet और Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के तहत कुल 41,424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए करीब 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब Answer Key की मदद से अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। यहां आप UP Home Guard Answer Key PDF 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते है।

UP Home Guard 2026- महत्वपूर्ण बिन्दु

विवरण जानकारी
परीक्षा आयोजित संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
परीक्षा नाम UP Home Guard Exam 2026
कुल पद 41,424
परीक्षा तिथि 25, 26 और 27 अप्रैल 2026
Answer Key जारी 7 मई 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 10 मई 2026
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा + PET
आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in

UP Home Guard Answer Key 2026 PDF

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 की Answer Key अब जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक लिंक के माध्यम से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Answer Key की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं और यह भी जांच सकते हैं कि कौन-कौन से प्रश्न सही हुए हैं। अगर किसी प्रश्न पर आपत्ति हो तो बोर्ड द्वारा निर्धारित समय के भीतर objection भी दर्ज कराया जा सकता है।

Click Here to download – UP Home Guard Answer Key 2026 (Link Active)

UP Home Guard Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “UP Home Guard Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Candidate Login विकल्प चुनें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही आपकी Response Sheet और Answer Key स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

Also Check,

UP Home Guard Cut Off 2026: कितनी जाएगी कट ऑफ? जानें सिलेक्शन के लिए Safe स्कोर

UP Home Guard Question Paper 2026 PDF: डाउनलोड करें PDF हिंदी में

कितने उम्मीदवार हुए परीक्षा में शामिल?

इस भर्ती परीक्षा के लिए लगभग 25,32,202 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 19,29,155 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

ऐसे करें संभावित स्कोर का अनुमान

UP Home Guard परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा जबकि गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। इसलिए उम्मीदवार आसानी से अपने सही उत्तरों की संख्या के आधार पर संभावित स्कोर निकाल सकते हैं।

  • मार्किंग स्कीम
  • सही उत्तर: +1 अंक
  • गलत उत्तर: 0 अंक
  • बिना उत्तर: 0 अंक

Answer Key पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो वे 10 मई 2026 तक ऑनलाइन objection दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए वैध प्रमाण देना अनिवार्य होगा। बोर्ड सभी objections की समीक्षा करने के बाद Final Answer Key जारी करेगा

आगे क्या होगा?

Answer Key जारी होने के बाद बोर्ड Final Answer Key और Result जारी करेगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को PET और PST के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

इन्हे भी पढ़ें :-

test-prime

FAQs

UP Home Guard Answer Key 2026 कब आएगी?

UPPRPB द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 की UP Home Guard Answer Key 2026 को 7 मई 2026 को जारी किया गया है।

कितने उम्मीदवारों ने UP Home Guard परीक्षा दी?

लगभग 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने UP Home Guard परीक्षा के लिए आवेदन किया।

UP Home Guard परीक्षा कब आयोजित हुई थी?

UP Home Guard 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: