SEBI Grade A Salary 2025 अगर आप रेगुलेटरी बॉडी SEBI में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। SEBI Grade A Salary 2025 और जॉब प्रोफाइल इतना आकर्षक है कि यह उम्मीदवारों को इस परीक्षा की ओर खींच रहा है। सेबी में ग्रेड A अधिकारी को हर महीने लगभग ₹1.5 लाख तक का सकल वेतन (Gross Salary) मिलता है, जिसमें विभिन्न भत्ते और सुविधाएँ शामिल हैं।
सेबी द्वारा हाल ही में कुल 110 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह जरूर जान लेना चाहिए कि SEBI Grade A Officers को मिलने वाला सैलरी पैकेज, ग्रोथ और करियर पाथ देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक क्यों माना जाता है।
अगर आप भी सेबी ग्रेड A भर्ती 2025 के लिए आवेदन की सोच रहे हैं, तो यह आपके करियर को एक नई ऊंचाई देने का सुनहरा मौका हो सकता है।
SEBI Grade A Official Notification 2025 Out: ऐसे करें आवेदन
SEBI Grade A सैलरी 2025: जानें कितना है वेतन और भत्ते
सेबी ग्रेड A (सहायक प्रबंधक) का वेतन मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में बिना आवास के ₹1,49,500/- प्रति माह और आवास सहित ₹1,11,000/- प्रति माह तक पहुँचता है। नीचे वेतन संरचना की डिटेल दी गई है —
| विवरण | राशि (₹ में) |
|---|---|
| मूल वेतन (Basic Pay) | 44,500 |
| विशेष वेतन (Special Pay) | 3,300 (1 वर्ष बाद) |
| महंगाई भत्ता (DA) | 30.38% |
| विशेष भत्ता (Special Allowance) | 16.4% (न्यूनतम ₹11,000) |
| पारिवारिक भत्ता (Family Allowance) | ₹2,850 |
| सिटी कम्पेन्सेटरी भत्ता | 5% (अधिकतम ₹2,500) |
| स्थानीय भत्ता | ₹3,450 |
| लर्निंग भत्ता | ₹2,500 |
| पीएफए | ₹3,850 |
| ग्रेड भत्ता | 14% (न्यूनतम ₹10,400) |
| विशेष क्षतिपूर्ति भत्ता | ₹500-₹625 प्रति माह |
SEBI Grade A वेतनमान (Pay Scale) 2025
| पुराना वेतनमान | नया वेतनमान |
|---|---|
| ₹28150-1550(4)-34350-1750(7)-46600-EB-1750(4)-53600-2000(1)-55600 (17 Years) | ₹44500-2500(4)-54500-2850(7)-74450-EB-2850(4)-85850-3300(1)-89150 (17 Years) |
सेबी ग्रेड A में मिलने वाले भत्ते और सुविधाएँ
सेबी ग्रेड A अधिकारी को न सिर्फ उच्च वेतन मिलता है, बल्कि कई आकर्षक भत्ते और सुविधाएँ भी दी जाती हैं, जैसे —
- ग्रेड भत्ता (Grade Allowance)
- विशेष भत्ता (Special Allowance)
- महंगाई भत्ता (Dearness Allowance)
- पारिवारिक भत्ता (Family Allowance)
- स्थानीय भत्ता (Local Allowance)
- सीखने का भत्ता (Learning Allowance)
- विशेष क्षतिपूरक भत्ता (Special Compensatory Allowance)
इसके अलावा, उन्हें LTC, मेडिकल सुविधा, शिक्षा भत्ता, वाहन व्यय, हाउस क्लीनिंग अलाउंस, फर्निशिंग स्कीम, और आवासीय सुविधा जैसी कई सुविधाएँ भी मिलती हैं।
SEBI Grade A जॉब प्रोफाइल – क्या होते हैं काम और जिम्मेदारियाँ
सेबी ग्रेड A (सहायक प्रबंधक) के तौर पर नियुक्त उम्मीदवारों को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभानी होती हैं, जैसे —
- प्रतिभूति बाजार और कमोडिटी डेरिवेटिव मार्केट से जुड़ी जांच और निगरानी
- विदेशी निवेशकों, पोर्टफोलियो मैनेजर और संरक्षकों का नियमन
- प्रतिभूतियों की लिस्टिंग और लिस्टिंग मानदंड तय करना
- सेबी के कानूनी मानकों और ढांचे को लागू करना
SEBI Grade A करियर ग्रोथ – प्रमोशन और पदोन्नति
सेबी में करियर ग्रोथ बेहद आकर्षक है। एक सहायक प्रबंधक से शुरुआत करने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए पदों तक प्रमोशन पा सकते हैं —
- सहायक प्रबंधक/Assistant Manager
- प्रबंधक/Manager
- सहायक महाप्रबंधक/Assistant General Manager
- उप महाप्रबंधक/Deputy General Manager
- महाप्रबंधक/General Manager
- मुख्य महाप्रबंधक/Chief General Manager
- कार्यकारी निदेशक/Executive Director
अगर आप एक स्थिर, प्रतिष्ठित और उच्च वेतन वाली सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो SEBI Grade A 2025 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। सही रणनीति और तैयारी के साथ आप भी इस रेगुलेटरी बॉडी का हिस्सा बन सकते हैं।
| Related Posts: | |
| SEBI Grade A Syllabus 2025 | SEBI Grade A Cut Off 2025 |


IBPS RRB PO Salary 2025: जानें ऑफिसर स्क...
IBPS RRB क्लर्क सैलरी 2025, जानिए इन-हैं...
यूको बैंक अपरेंटिस सैलरी 2025, देखें जॉब...


