Latest Hindi Banking jobs   »   SEBI Full Form: सेबी फुल फॉर्म,जानिए,...

SEBI Full Form: सेबी फुल फॉर्म,जानिए, क्या है सेबी और इसके कार्य?

SEBI Full Form: सेबी फुल फॉर्म,जानिए, क्या है सेबी और इसके कार्य? | Latest Hindi Banking jobs_3.1

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI – Security Exchange Board Of India) – भारत में प्रतिभूति और वित्त का नियामक बोर्ड है। इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1988 में हुई थी तथा SEBI Act 1992 के तहत वैधानिक मान्यता 30 जनवरी 1992 को प्राप्त हुई। SEBI का मुख्यालय मुंबई है। SEBI के क्षेत्रीय मुख्यालय निम्नलिखित हैं-

  • उत्तरी मुख्यालय- नई दिल्ली,
  • पूर्वी मुख्यालय- कोलकाता,
  • दक्षिणी मुख्यालय- चेन्नई
  • पश्चिमी मुख्यालय- अहमदाबाद

 

SEBI का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्टाक निवेशकों के हितों का उत्तम संरक्षण प्रदान करना और प्रतिभूति (Security) बाजार के विकास तथा नियमन (Regulation) को प्रवर्तित करना है। SEBI को एक गैर वैधानिक संगठन के रूप में स्थापित किया गया जिसे SEBI Act 1992 के अन्तर्गत वैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है। 25 जनवरी 1995 को सरकार द्वारा पारित एक अध्यादेश (Ordinance) के द्वारा issuance of capital, securities के हस्तांतरण तथा अन्य संबंधित मामले के सम्बन्ध में SEBI को नियंत्रक शक्ति प्रदान की गई हैं। वर्तमान कानूनों तथा नियंत्रणों में परिवर्तन के बाद  SEBI एक Autonomous संस्था बन गई है और अब उसे सरकार से Ordinance जारी करने की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। ये संस्था निम्नलिखित कार्य करती है-

  • Securities मार्केट में निवेशकों के हितों का संरक्षण तथा Securities मार्केट को उचित उपायों के माध्यम से विनियमित एवं विकसित करना।
  • स्टॉक एक्सचेंज तथा किसी भी अन्य  Securities मार्केट के व्यवसाय को regulate करना।
  • Stock Brokers, Sub-Brokers, Share Transfer Agents, Trustees, Merchant Bankers, Gold Exchange, Portfolio Manager आदि के कार्यो को रेग्यूलेट करना एवं उन्हें पंजीकृत करना।
  • Mutual Fund की सामूहिक निवेश योजनाओं को पंजीकृत करना तथा उनको regulate करना।
  • Securities मार्केट से सम्बंधित अनुचित व्यापार व्यवहारों (Unfair Trade Practices) को समाप्त करना।
  • Securities मार्केट से जुड़े लोगों को प्रशिक्षित करना तथा निवेशकों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना।
  • Securities की आंतरिक ट्रेडिंग पर रोक लगाना।


SEBI Grade A 2022 Frequently Asked Questions in Hindi: यहां देखें सेबी ग्रेड A 2022 के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


Check Salary Structure, Job Profile & other Benefits of SEBI Grade A officers




 Also Check,

FAQ: SEBI Full Form

Q. सेबी की फुल फॉर्म क्या है?

Ans:- सेबी की फुल फॉर्म SEBI – Security Exchange Board Of India हैं।


Q. सेबी के वर्तमान अध्यक्ष कौन थे?

Ans:- सेबी के वर्तमान अध्यक्ष अजय त्यागी हैं।

Q. सेबी की वेबसाइट क्या है?

Ans:- https://www.sebi.gov.in

 

Q. सेबी का मुख्यालय कहाँ है?

Ans:- सेबी का मुख्यालय मुंबई में है।

 

Q. सेबी के कार्य क्या है?

Ans:- SEBI का मुख्य कार्य भारतीय स्टाक निवेशकों के हितों का उत्तम संरक्षण
प्रदान करना और प्रतिभूति (Security) बाजार के विकास तथा नियमन
(Regulation) को प्रवर्तित करना है।


Q. सेबी की स्थापना कब हुई थी?

Ans:- सेबी की स्थापना 12 अप्रैल 1988 में हुई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *