SBI PO PET Call Letter 2025 Out: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI PO PET कॉल लेटर 2025 (SBI PO PET Call Letter 2025) उन उम्मीदवारों के लिए जारी कर दिया है जिन्होंने आवेदन करते समय प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) का विकल्प चुना था। SBI PO PET कॉल लेटर और ट्रेनिंग मटेरियल सुविधा विशेष रूप से SC/ST/OBC/PwBD और अल्पसंख्यक वर्गों के उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराई गई है. उम्मीदवार अब SBI की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in से PET कॉल लेटर और ट्रेनिंग मटेरियल डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI PO Prelims 2025 परीक्षा तिथि
SBI PO प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को किया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने PET चुना है, उनके लिए यह ट्रेनिंग मटेरियल परीक्षा की तैयारी में बेहद मददगार साबित हो सकता है।
SBI PO PET 2025: मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन का नाम | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) |
परीक्षा का नाम | SBI PO 2025 |
पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) |
कुल रिक्तियां | 541 |
श्रेणी | SBI PO PET Call Letter |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन (13 भाषाओं में) |
चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू |
PET स्थिति | जारी |
आधिकारिक वेबसाइट | www.sbi.co.in |
SBI PO PET Call Letter 2025: डाउनलोड लिंक
जिन उम्मीदवारों ने SBI PO 2025 आवेदन फॉर्म भरते समय Pre-Examination Training (PET) का विकल्प चुना था, वे अब नीचे दिए गए लिंक से अपना PET कॉल लेटर और ट्रेनिंग मटेरियल डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा परीक्षा पैटर्न समझने, मॉक टेस्ट देने और समय प्रबंधन सुधारने के उद्देश्य से दी गई है-
SBI PO PET Call Letter 2025: Download Call Letter & PET Material
SBI PO Pre-Exam Training 2025: उद्देश्य और लाभ
SBI द्वारा SC/ST/OBC/PwBD और अल्पसंख्यक वर्गों के उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन प्री-एग्जाम ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वे SBI PO प्रारंभिक परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें। इसका उद्देश्य समान अवसर प्रदान करना और आत्मविश्वास बढ़ाना है।
मुख्य विशेषताएं:
-
सिस्टम ओरिएंटेशन: ऑनलाइन परीक्षा में इस्तेमाल होने वाले सिस्टम की जानकारी
-
परीक्षा मार्गदर्शन: प्रश्नों को हल करने की रणनीति और पैटर्न समझाना
-
प्रैक्टिस मटेरियल: अभ्यास सेट और सैंपल प्रश्नपत्र
-
डाउट सेशन: सामान्य सवालों के उत्तर लाइव सेशन में
-
इंटरैक्टिव क्लासेस: संवादात्मक सत्र जो तैयारी को रोचक बनाते हैं