Sarkari Naukri Deadlines (23–28 Feb 2026): अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद अहम है। 23 से 28 फरवरी 2026 के बीच UPSC, HPSC, BPSSC, Delhi High Court, Indian Navy, Indian Army और Rajasthan RSSB समेत 7 बड़ी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो रही है।
कई उम्मीदवार अंतिम तारीख मिस कर देते हैं और बाद में पछताते हैं। ऐसे में यहां पूरी लिस्ट अंतिम तिथियों के साथ दी जा रही है, ताकि आप अपने योग्य पद पर तुरंत आवेदन कर सकें।
Sarkari Naukri Last Date 2026: Check Now
1. UPSC Civil Services Examination 2026
देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा Union Public Service Commission (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन जारी हैं।
- कुल पद: 933
- अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026 (शाम 6 बजे)
- वेबसाइट: upsc.gov.in
- योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
IAS, IPS, IFS जैसी सेवाओं में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें।
2. Haryana Civil Services (HCS) 2026
Haryana Public Service Commission (HPSC) द्वारा HCS 2026 के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।
- अंतिम तिथि: 26 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे)
- योग्यता: BA/BSc/BCom
- डीएसपी पद के लिए हाइट:
- पुरुष: 170.18 सेमी
- महिला: 157.50 सेमी
3. BPSSC Prohibition SI Recruitment 2026
Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) ने प्रोहिबिशन सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों पर भर्ती निकाली है।
- अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026
- योग्यता: ग्रेजुएशन
- वेबसाइट: bpssc.bihar.gov.in
दरोगा बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है।
4. Indian Navy SSC Officer (ST 27 Course)
Indian Navy में SSC ऑफिसर (Sub Lieutenant) पदों पर भर्ती जारी है।
- कोर्स: जनवरी 2027 (ST 27)
- अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026
- योग्यता: BE/BTech/MBA/MCA/LLB आदि
सेलेक्शन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, SSB इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है।
5. Indian Army JAG 124th Entry
Indian Army ने लॉ ग्रेजुएट्स के लिए JAG 124वीं एंट्री निकाली है।
- अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026
- योग्यता: LLB + CLAT PG 2025 स्कोर
लॉ बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है।
6. Delhi High Court Recruitment 2026
Delhi High Court में Junior Judicial Assistant/Restorer के 152 पदों पर भर्ती जारी है।
- अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026
- चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, इंटरव्यू
- वेतन: लेवल-06 (ग्रुप बी)
7. Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026
Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) द्वारा 804 लैब असिस्टेंट पदों पर भर्ती।
- अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026
- विभाग: माध्यमिक शिक्षा, कृषि, संस्कृत शिक्षा, PHED आदि
- वेतन: लेवल-08
एक छोटी सी देरी आपका एक साल पीछे कर सकती है — इसलिए आज ही अप्लाई करें और अपने सरकारी नौकरी के सपने को मजबूत बनाएं।
क्यों जरूरी है तुरंत आवेदन?
- अंतिम तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा
- सर्वर स्लो होने की समस्या अंतिम दिन आम है
- कई बार आवेदन सुधार विंडो सीमित समय के लिए खुलती है
- अगली भर्ती का इंतजार लंबा हो सकता है
23 से 28 फरवरी 2026 के बीच सरकारी नौकरी की 7 बड़ी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो रही है। अगर आप योग्य हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें।


Bihar Civil Court Peon Prelims Exam Date...
Bank of Baroda Chaprasi (Peon) Exam Date...
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर एग्जाम डेट ...



