भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी होने वाली ऑफिस अटेंडेंट कट-ऑफ मार्क्स से यह तय होगा कि किस श्रेणी के अभ्यर्थी अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे। कट-ऑफ स्कोर परीक्षा के कठिनाई स्तर, कुल रिक्तियों और उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करता है, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को अपने क्वालिफाइंग स्कोर का सही आकलन करना बेहद जरूरी है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 में सफलता पाने के लिए — कट-ऑफ मार्क्स (Qualifying Cut-Off Marks) को समझना और लक्ष्य बनाना भी उतना ही आवश्यक है, जितना RBI ऑफिस अटेंडेंट पिछले वर्ष के पेपर और मॉक टेस्ट को से अभ्यास करना.
किसी भी परीक्षा में कट-ऑफ वह न्यूनतम अंक होते हैं जिन्हें पार करना उम्मीदवारों के लिए फाइनल सिलेक्शन की दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम होता है।
कट-ऑफ मार्क्स हमेशा परीक्षा की कठिनाई, रिक्तियों की संख्या, परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या और सामान्य प्रदर्शन के आधार पर तय होते हैं।
कैसे तय होता है कट-ऑफ?
- सवालों की कठिनाई: आसान पेपर में कट-ऑफ ज्यादा और कठिन पेपर में अपेक्षाकृत कम होता है।
- रिक्तियों की संख्या: ज्यादा रिक्तियों का मतलब अपेक्षाकृत कम कट-ऑफ हो सकता है।
- उम्मीदवारों का प्रदर्शन: अगर अधिकांश उम्मीदवार अच्छे अंक लाते हैं, तो कट-ऑफ ऊपर जा सकता है।
- Normalization: विभिन्न शिफ्ट्स में होने वाली परीक्षाओं को संतुलित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन भी कट-ऑफ को प्रभावित करता है।
RBI Office Office Attendant Cut-Off 2026
जहां तक 2026 की बात है, 572 रिक्तियों के कारण कट-ऑफ मार्क्स पिछले कुछ वर्षों के अनुरूप मध्य से उच्च स्तर पर होने की संभावना है। उम्मीदवारों को लक्ष्य बनाकर तैयारी करनी चाहिए कि वे हर सेक्शन में न्यूनतम 70%+ स्कोर करने की तैयारी रखें।
RBI ऑफिस अटेंडेंट कट-ऑफ 2026 को समझना हर उम्मीदवार के लिए आवश्यक है। पिछले कट-ऑफ ट्रेंड से यह साफ है कि उम्मीदवारों को उच्च स्कोर और सटीक रणनीति के साथ तैयारी करनी चाहिए जिससे कट-ऑफ के स्तर को पार किया जा सके।
| क्रम संख्या | कार्यालय | SC | ST | OBC | EWS | सामान्य (Gen) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अहमदाबाद | – | 81 | 81.75 | 75.5 | 96.5 |
| 2 | बेंगलुरु | 83.75 | – | – | 67 | 83.75 |
| 3 | भोपाल एवं रायपुर | – | 82 | – | 103.25 | 105.75 |
| 4 | भुवनेश्वर | 104.75 | 85.75 | 103.5 | 98.75 | 105.75 |
| 5 | चंडीगढ़ | 103 | – | 104 | 104.5 | 110 |
| 6 | चेन्नई | – | – | 89 | 71 | 92 |
| 7 | गुवाहाटी, अगरतला, आइजोल, इम्फाल एवं शिलांग | – | 88.5 | 88.25 | 63.25 | 92.5 |
| 8 | हैदराबाद | 99.75 | 100.75 | 102.75 | 97.75 | 103.25 |
| 9 | जम्मू | – | 78 | 91.25 | – | 96.25 |
| 10 | जयपुर | – | 101.25 | 105.5 | 104.5 | 108.25 |
| 11 | कानपुर, लखनऊ एवं देहरादून | – | – | 104.25 | 108 | 111.25 |
| 12 | कोलकाता एवं गंगटोक | 103.75 | – | 102.5 | 98.5 | 106 |
| 13 | मुंबई, नवी मुंबई एवं पणजी | – | 85.25 | 86.25 | 79 | 92.75 |
| 14 | नागपुर | 100 | 63.5 | 100 | 72 | 100 |
| 15 | नई दिल्ली | – | – | 102.75 | 100.5 | 105 |
| 16 | पटना एवं रांची | – | – | 108 | 109 | 110.25 |
| 17 | तिरुवनंतपुरम एवं कोच्चि | – | – | 99.75 | 79 | 99.75 |
कैसे क्लियर करें कट-ऑफ? तैयारी की स्मार्ट रणनीति
सेक्शन वाइज फोकस:
- रीजनिंग में तर्कशीलता, न्यूमेरिकल में तेज़ गणना, जनरल अवेयरनेस में रोज़ाना करंट अफेयर्स, अंग्रेज़ी में ग्रामर व वोकैब
टाइम मैनेजमेंट प्रैक्टिस:
- समय सीमा के भीतर प्रश्न हल करने की क्षमता में सुधार अत्यंत आवश्यक है।
रिवीजन + मॉक टेस्ट:
- पुराने पेपर्स और अनुमानित कट-ऑफ को ध्यान में रखते हुए नियमित मॉक टेस्ट देना फोकस बनाए रखता है।
सेक्शन-वाइज कट-ऑफ लक्ष्य:
- हर सेक्शन में न्यूनतम क्वालिफाइंग सीमा पार करने का लक्ष्य बनाएं, ताकि ओवरऑल कट-ऑफ क्लियर हो।
| RBI Office Attendant Related Post | |
| RBI ऑफिस अटेंडेंट सैलरी 2026 | RBI ऑफिस अटेंडेंट सिलेबस 2026 |
| RBI Office Attendant Previous Year Paper PDF | |


Bihar Jeevika Cut Off 2026: इतना हाई गया...
RBI Assistant Cut Off 2026: जानिए राज्यव...
Rajasthan 4th Grade Result Cut Off 2025:...



