India Post GDS Result 2026 जल्द ही आधिकारिक GDS Online Engagement Portal पर जारी किया जाएगा। ताजा जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा पहली मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में जारी की जाएगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
मेरिट लिस्ट जारी होते ही उम्मीदवारों के लिए डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जिसके बाद राज्यवार चयन सूची डाउनलोड की जा सकेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, क्योंकि रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है।
कितनी है कुल वैकेंसी?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28,636 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद अलग-अलग राज्यों और सर्किल्स में भरे जाएंगे।
इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 कब आएगा?
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के 3–4 सप्ताह के भीतर ग्रामीण डाक सेवक मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह तक इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 जारी हो सकता है।
Click Here to Check इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 (Link active Soon)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
जीडीएस रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
3. “India Post GDS Merit List 2026” लिंक पर क्लिक करें।
4. राज्यवार पीडीएफ डाउनलोड करें।
5. पीडीएफ में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।
6. भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में चयन के बाद मिलेगी इतनी सैलरी? देखें जॉब प्रोफाइल सहित अन्य जानकारी
इंडिया पोस्ट जीडीएस चयन प्रक्रिया 2026
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 में चयन पूरी तरह मेरिट आधारित है।
- उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
- किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।
- पहले चरण में जारी की गई ग्रामीण डाक सेवक मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
- यदि सभी पद नहीं भरते हैं तो दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जा सकती है।
जरूरी सूचना
- मेरिट लिस्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी।
- उम्मीदवारों को कोई अलग से कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय सभी मूल प्रमाण पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
अगर आप लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करें और नोटिफिकेशन ऑन रखें!


UPSC Topper 2025: कौन हैं अनुज अग्निहोत्...
IBPS Clerk Result 2026 OUT: Mains Exam क...
UP LT Grade Result 2026 OUT: विषयवार प्र...



