Latest Hindi Banking jobs   »   RBI Assistant Preparation Strategy for Beginners

RBI Assistant Preparation Strategy for Beginners: जानें फर्स्ट एटेम्पट देने वाले कैसे करें RBI असिस्टेंट की तैयारी? देखें सेक्शन प्रिपरेशन टिप्स

Reserve Bank of India (RBI) द्वारा कुल 650 असिस्टेंट पदों पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 11 और 13 अप्रैल 2026 को देश-भर मे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा. RBI असिस्टेंट चयन प्रक्रिया तीन चरणों—प्रीलिम्स, मेन्स और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT)—में पूरी होगी।

यदि आप पहली बार RBI असिस्टेंट परीक्षा दे रहे हैं, तो आज का यह पोस्ट आपके के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि यहाँ हम आपको बताएंगे- कैसे तैयारी करें?, स्पीड-Accuracy कैसे बढ़ाएं आदि – ये कदम आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे और आप निश्चित रूप से अपने पहले प्रयास में अच्छा स्कोर कैसे कर सकते हैं.

चलिए आइए जानते है जानें फर्स्ट एटेम्पट देने वाले आखिर कैसे करें RBI असिस्टेंट की तैयारी-

सबसे पहले समझें RBI Assistant Selection Process

RBI Assistant चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है:

  1. प्रीलिम्स परीक्षा (100 अंक)
  2. मेन्स परीक्षा (200 अंक)
  3. Language Proficiency Test (LPT)

प्रीलिम्स और मेन्स पास करने के बाद ही उम्मीदवार भाषा दक्षता परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होते हैं। इसलिए शुरुआत में ही अपनी तैयारी को इन तीन चरणों में विभाजित करें और उसी अनुसार रणनीति बनाएं।

सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को गहराई से समझें

शुरुआती उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी है कि वे RBI Assistant Syllabus 2026 और Exam Pattern को विस्तार से समझें।

प्रीलिम्स में शामिल विषय:

  • English Language
  • Numerical Ability
  • Reasoning Ability

मेन्स में शामिल अतिरिक्त विषय:

  • General Knowledge
  • Computer Knowledge

सिलेबस की स्पष्ट समझ से ही आप सही दिशा में तैयारी कर पाएंगे।

सेक्शन-वाइज तैयारी रणनीति (Beginner Friendly)

English Language: ऐसे करें शुरुआत

  • Reading Comprehension पर विशेष ध्यान दें
  • Vocabulary, Synonyms, Antonyms, Grammar, Error Detection, Para Jumbles का अभ्यास करें
  • रोज़ाना अखबार या बैंकिंग से जुड़े लेख पढ़ें
  • बेसिक ग्रामर की मजबूत पकड़ बनाएं

टिप: रोज 20–30 मिनट रीडिंग की आदत डालें।

Numerical Ability: स्कोरिंग सेक्शन बनाएं

Fractions, Decimals, Percentage, Simplification, Approximation जैसे बेसिक टॉपिक्स से शुरुआत करें

  • पहले आसान प्रश्न हल करें, फिर कठिन स्तर पर जाएं
  • डेली मॉक टेस्ट से स्पीड और एक्यूरेसी बढ़ाएं
  • कॉन्सेप्ट क्लियर करने के लिए वीडियो लेक्चर की मदद लें

टिप: रोज कम से कम 25–30 क्वेश्चन हल करें।

Reasoning Ability: लॉजिक मजबूत करें

  • Number Series, Alphabet Series, Seating Arrangement, Puzzle जैसे टॉपिक्स कवर करें
  • टाइम मैनेजमेंट का अभ्यास करें
  • पहले आसान टॉपिक्स से शुरुआत करें
  • रोज प्रैक्टिस से स्पीड बढ़ाएं

ध्यान दें: यह सेक्शन समय लेने वाला हो सकता है, इसलिए निरंतर अभ्यास जरूरी है।

General Knowledge: गेम-चेंजर सेक्शन

  • रोजाना करंट अफेयर्स पढ़ें
  • सरकारी योजनाएं, बैंकिंग अवेयरनेस, मौद्रिक नीति, अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन, खेल और पुरस्कार जैसे विषयों पर फोकस करें
  • मासिक करंट अफेयर्स PDF से रिवीजन करें

टिप: बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े अपडेट पर विशेष ध्यान दें।

Computer Knowledge: आसान लेकिन महत्वपूर्ण

  • Computer Basics, Input-Output Devices, MS Word, MS Excel
  • Internet, Memory, Shortcuts
  • Computer Abbreviations और Fundamental Concepts

अगर आपकी बेसिक समझ साफ है, तो यह सेक्शन हाई स्कोरिंग बन सकता है।

Beginners के लिए स्मार्ट तैयारी मंत्र

  • सिलेबस को छोटे-छोटे भागों में बांटें
  • रोजाना मॉक टेस्ट दें
  • अपनी कमजोरियों की पहचान करें
  • नियमित रिवीजन करें
  • टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करें
Related Posts to RBI Assistant 2026
RBI Assistant Syllabus 2026 RBI Assistant Selection Process 2026
RBI Assistant Cut Off RBI Assistant Previous Year Papers

 

prime_image

FAQs

हाल ही में तैयारी शुरु करने वाले स्टूडेंट्स को आरबीआई सहायक तैयारी रणनीति कहां मिलेगी?

उपरोक्त पोस्ट हाल ही में तैयारी शुरु करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट आरबीआई सहायक तैयारी रणनीति प्रदान करती है.

हाल ही में तैयारी शुरु करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आरबीआई सहायक तैयारी रणनीति की आवश्यकता क्यों है?

हाल ही में तैयारी शुरु करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आरबीआई सहायक तैयारी रणनीति के माध्यम से, आप आसानी से परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकते हैं.

RBI सहायक परीक्षा 2023 की तारीख क्या है?

आरबीआई सहायक परीक्षा 2025, प्रीलिम्स परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को और मेन्स परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me