Latest Hindi Banking jobs   »   Sahitya Akademi Award 2022 Complete List:...

Sahitya Akademi Award 2022 Complete List: साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 की घोषणा, जानिए हिंदी और अंग्रेजी सहित किसे-किसे मिला अवॉर्ड

Sahitya Akademi Award 2022 Complete List: साहित्य अकादमी द्वारावर्ष 2022 के लिए  साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 (Sahitya Akademi Award 2022) की घोषणा कर दी गई है.  साहित्य अकादमी ने अलग-अलग भाषाओं में पुरस्कार सार्वजनिक किए हैं, जिसमें कविता, कहानी, लघु कथा, नाटक, साहित्यक आलोचना, आत्मकथा, साहित्यक अतीत शामिल है. साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 (Sahitya Akademi Award 2022) 11 मार्च 2023 को नई दिल्ली में प्रदान किए जाएंगे. इस वर्ष हिंदी के प्रसिद्ध कवि बद्री नारायण को साहित्य अकादमी अवॉर्ड दिया जाएगा. इसके अलावा अंग्रेजी के लिए अनुराधा रॉय और उर्दू के लिए अनीस अशफाक को इस साल का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा। इस आर्टिकल हमने साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 (Sahitya Akademi Award 2022) की पूरी सूची के साथ-साथ इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की है.  

 

Sahitya Akademi Award 2022 Complete List 

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 (Sahitya Akademi Award 2022) की जानकारी अकादमी के सचिव के. श्रीनिवास राव ने दी है। राव ने कहा कि बद्री नारायण को हिंदी में उनके कविता संग्रह ‘तुमड़ी के शब्द’ के लिए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 (Sahitya Akademi Award 2022) के तहत 23 भाषाओं के लिए एलान किए गए इन पुरस्कारों में सात कविता संग्रह, छह उपन्यास, दो कहानी संग्रह, दो साहित्य समालोचना, तीन नाटक और एक आत्मकथा समेत अन्य रचनाएं शामिल हैं।

 

वर्ष 2022 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची

नीचे दी गई टेबल सभी भाषाओं के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 (Sahitya Akademi Award 2022) के विजेताओं की सूची दी गई है-

भाषा शीर्षक और शैली लेखक का नाम
असमिया भूल सत्य (लघु कथाएँ) मनोज कुमार गोस्वामी
बोडो संश्रिनी मोदिरा (कविता) रश्मि चौधरी
डोगरी छे रूपक (नाटक) वीना गुप्ता
अंग्रेज़ी ऑल द लाइव्स वी नेवर लिव्ड (उपन्यास) अनुराधा राय
गुजराती घेर जतन (आत्मकथात्मक निबंध) गुलाम मोहम्मद शेख
हिंदी तुमड़ी के शब्द, कविता-संग्रह बद्री नारायण
कन्नडा बहुतवाद भारत मट्टु बुद्ध तात्विकते (लेखों का संग्रह) मुदनाकुडु चिन्नास्वामी
कश्मीरी जायल डाब (साहित्यिक आलोचना) फारूक फैयाज
कोंकणी अमृतवेल (उपन्यास) माया अनिल खरांगटे
मैथिली पेन-ड्राइव मी पृथ्वी (कविता) अजीत आजाद
मलयालम आशांटे सीतायनम (साहित्यिक आलोचना) एम थॉमस मैथ्यू
मणिपुरी लेइरोननुंग (कविता) कोइजाम शांतिबाला
मराठी उजव्या सोंदेच्य बाहुल्य (उपन्यास) प्रवीण दशरथ बांदेकर
नेपाली साइनो (नाटक) के.बी. नेपाली
ओडिया दयानदी (कविता) गायत्रीबाला पांडा
पंजाबी मैं आयनघोष नहीं (लघु कथाएँ) सुरजीत
राजस्थानी आलेखुन अम्बा (प्ले) कमल रंगा
संस्कृत दीपमाणिक्यम (कविता) जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ‘मणि’
संताली सबर्णका बलिरे सनन’ पंजय (कविता) काजली सोरेन (जगन्नाथ सोरेन)
सिन्धी सिंधी साहित्य जो मुख्तसर इतिहास (साहित्यिक इतिहास) कन्हैयालाल लेखवानी
तमिल काला पानी (उपन्यास) एम. राजेंद्रन
तेलुगु मनोधर्मपरागम (उपन्यास) मधुरंथकम नरेंद्र
उर्दू ख्वाब साराब (उपन्यास) अनीस अशफाक

क्या होता है साहित्य अकादमी अवॉर्ड?

साहित्य अकादमी पुरस्कार एक साहित्यिक सम्मान है जिसे साहित्य अकादमी हर साल साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के अलावा ये राजस्थानी और अंग्रेज़ी भाषा सहित कुल 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है। पहली बार साहित्य अकादमी पुरस्कार साल 1955 में दिए गए थे।

 

साहित्य अकादमी पुरस्कार में क्या मिलता है?

साहित्य अकादमी पुरस्कार में विजेताओं को एक लाख रुपये नकद राशि और एक ताम्रपत्र दिया जाता है। पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि 5 हजार रुपये थी, जो साल 1983 में बढ़ा कर 10 हजार रुपये कर दी गई और साल 1988 में बढ़ा कर इसे 25 हजार रुपये कर दिया गया। इसके बाद साल 2001 से यह राशि 40 हजार रुपये की गई और उसके बाद साल 2003 में यह राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी। फिर सरकार ने साल 2009 में इस पुरस्कार की राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया था।

 

ISRO Recruitment 2022-2023 Out: इसरो ने LDC, UDC & स्टेनो के लिए निकाली 526 वेकेंसी, देखें योग्यता, आयु, सैलरी सहित अन्य डिटेल |_70.1

 

FAQs: Sahitya Akademi Award 2022

Q. साहित्य अकादमी पुरस्कार की राशि क्या होती है?
Ans. साहित्य अकादमी पुरस्कार में 50,000 रुपये की राशि और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है.

Q. किस वर्ष साहित्य अकादमी पुरस्कार की स्थापना हूई थी?
Ans. साहित्य अकादमी पुरस्कार वर्ष 1955 से हर साल भारतीय भाषाओं की श्रेष्ठ कृतियों को दिया जाता है.

Q. हिंदी में साहित्य अकादमी पुरस्कार किसे मिला है
Ans. इस वर्ष हिंदी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार बद्रीनारायण (तुमड़ी के शब्द, कविता-संग्रह) को दिया गया हैं.

Q. अंग्रेजी में साहित्य अकादमी पुरस्कार किसे मिला है
Ans.इस वर्ष अंग्रेजी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार अनुराधा रॉय (ऑल द लाइब्स वी नेवर लिव्ड,उपन्यास) को दिया गया हैं.

ISRO Recruitment 2022-2023 Out: इसरो ने LDC, UDC & स्टेनो के लिए निकाली 526 वेकेंसी, देखें योग्यता, आयु, सैलरी सहित अन्य डिटेल |_80.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *