RRB NTPC Undergraduate Exam City Intimation Slip 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने आज 29 जुलाई 2025 को RRB NTPC अंडरग्रेजुएट (UG) परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप अपनी अधिकारिक वेबसाइट @rrb.digialm.com जारी कर दी है.
वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने CBT 1 RRB NTPC अंडरग्रेजुएट (UG) परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण किया था, वे अब RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com पर जाकर या नीचे पोस्ट में दिए पर क्लिक करके यूज़र आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड के माध्यम से अपना परीक्षा शहर (RRB NTPC Undergraduate Exam City Intimation Slip 2025) और शिफ्ट डिटेल देख सकते हैं.
RRB NTPC Undergraduate Exam 2025
आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) पहले NTPC UG CBT 1 परीक्षा कि तारीखें जारी चुका है, जो 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी. NTPC UG CBT 1 परीक्षा केंद्र का सटीक पता एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगा जो 3 अगस्त 2025 से जारी किया जाएगा। परीक्षा सिटी स्लिप में उम्मीदवार को परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट, परीक्षा स्लॉट, गेट क्लोजिंग टाइम जैसी जानकारी मिलेगी। SC/ST और अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फ्री ट्रैवल अथॉरिटी पास भी इसी स्लिप के साथ मिलेगा।
इस पोस्ट में कैंडिडेट RRB NTPC अंडरग्रेजुएट (UG) 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप (RRB NTPC Undergraduate Exam City Intimation Slip 2025) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकरी देख सकते है.
RRB NTPC Undergraduate Exam Date 2025 Out Check Exam schedule
RRB NTPC UG Exam 2025
नीचे दी गई टेबल में कैंडिडेट RRB NTPC UG परीक्षा तिथि 2025 के बारे पूरी जानकारी देख सकते है-
RRB NTPC UG CBT 1 Exam Date 2025 | |
---|---|
इवेंट | विवरण |
परीक्षा का नाम | RRB NTPC UG CBT 1 |
भर्ती अधिसूचना | CEN 06/2024 |
परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
परीक्षा तिथि | 07 अगस्त से 08 सितंबर 2025 तक |
परीक्षा सिटी स्लिप जारी | 29 जुलाई 2025 |
ई-एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से 4 दिन पहले |
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन | आधार आधारित अनिवार्य |
RRB NTPC City Intimation Slip 2025 ऐसे करें डाउनलोड
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB NTPC CBT 1 अंडरग्रेजुएट (UG) परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (RRB NTPC Undergraduate Exam City Intimation Slip 2025) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है. RRB NTPC Undergraduate Exam City Intimation Slip 2025 उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और केंद्र की प्रारंभिक जानकारी प्रदान करती है, जिससे वे परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें। ध्यान दें कि यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी के लिए होती है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
RRB NTPC Undergraduate Exam City Intimation Slip 2025 Check Here ( Link Active Now)
RRB NTPC UG Exam City Intimation Slip डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
-
अपने संबंधित RRB रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर RRB NTPC UG संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
अब Candidate Login Portal को ओपन करें
-
“RRB NTPC UG Exam City Intimation Slip 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
-
आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
-
स्लिप को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
RRB NTPC Undergraduate Admit Card 2025
RRB NTPC अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड 2025 (RRB NTPC Undergraduate Admit Card 2025) परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपने रीजनल वेबसाइट के लॉगिन पोर्टल के माध्यम से यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
RRB NTPC अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड 2025 (RRB NTPC Undergraduate Admit Card 2025) में परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, और आवश्यक दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कुछ दिन पहले वेबसाइट पर नियमित रूप से लॉगिन कर RRB NTPC अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड 2025 (RRB NTPC Undergraduate Admit Card 2025) के लिए अपडेट्स चेक करते रहें.
RRB NTPC Undergraduate Admit Card 2025 Download Link (Inactive)
RRB NTPC UG परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुएं:
-
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर
-
धातु से बनी वस्तुएं, ब्रेसलेट, किताबें, कागज
-
मेहंदी/हिना लगाना मना है क्योंकि बायोमेट्रिक स्कैन होगा
-
पेन/पेंसिल लाने की आवश्यकता नहीं, परीक्षा केंद्र में मिलेगा
RRB NTPC UG परीक्षा जरूरी पहचान पत्र:-
-
आधार कार्ड / ई-आधार
-
वोटर आईडी / पैन कार्ड / पासपोर्ट
-
गवर्नमेंट/स्कूल/कॉलेज द्वारा जारी फोटो आईडी
RRB NTPC UG CBT 1 परीक्षा पैटर्न 2025:
विषय | प्रश्नों की संख्या |
---|---|
सामान्य जागरूकता | 40 |
गणित | 30 |
रीजनिंग व जनरल इंटेलिजेंस | 30 |
कुल | 100 |
Note:- RRB NTPC UG परीक्षा समय: 60 मिनट निर्धारित