Latest Hindi Banking jobs   »   Republic Day 2023 in Hindi: गणतंत्र...

Republic Day 2023 in Hindi: गणतंत्र दिवस 2023, जानिए थीम, इतिहास, और महत्व के बारे में

Republic Day 2023:इस वर्ष भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, देश-भर हर साल यह दिन भारतीय संविधान के लागू होने की तारीख को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है. यह भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है जिसे गणतंत्र दिवस के रूप में भी जाना जाता है. गणतंत्र दिवस के महत्व, इतिहास और थीम के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दिया गया लेख पढ़ें.

गणतंत्र दिवस 2023: थीम

यह दिन समूचे देश में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष के गणतंत्र दिवस 2023 की थीम “जन भागीदारी” (आम लोगों की भागीदारी) है.

गणतंत्र दिवस: इतिहास

वर्ष 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था. 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया था क्योंकि यह पूर्ण स्वराज दिवस की वर्षगांठ थी, जिसे 26 जनवरी 1930 को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी के दिन के रूप में मनाया गया था.

गणतंत्र दिवस 2023: महत्व

भारतीय संविधान दुनिया में सबसे लंबे और सबसे विस्तृत में से एक है, इसे डॉ. बीआर अंबेडकर जि ने तैयार किया था, इसलिए उन्हें भारतीय सविंधान का जनक भी कहा जाता है. इस दिन देश के कई हिस्सों में ध्वजारोहण और परेड होती है, लेकिन इन सभी में सबसे महत्वपूर्ण परेड नई दिल्ली में आयोजित की जाती है, जिसमें झांकी के माध्यम से सभी राज्य अपनी संस्कृति और विरासत को दिखाते हैं. भारत के गणतंत्र दिवस को पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है.

गणतंत्र दिवस 2023: समारोह

इस खास दिन पर हर साल इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक राजपथ पर भव्य परेड होती है. यह परेड भारतीय राष्ट्रपति द्वारा आयोजित की जाती है और रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित की जाती है। इस परेड में भारतीय नौसेना, थल सेना और वायु की विभिन्न रेजीमेंट भाग लेती हैं और हमारे देश के विभिन्न राज्यों द्वारा झाँकियाँ प्रस्तुत की जाती हैं.

A Very Happy Republic Day to all!!

adda247

IBPS SO Syllabus 2022,New Exam Pattern & Syllabus PDF_90.1

FAQs

गणतंत्र दिवस 2023 की थीम क्या है?

गणतंत्र दिवस 2023 की थीम "जन भागीदारी" है.

गणतंत्र दिवस का इतिहास क्या है?

उम्मीदवार उपरोक्त पोस्ट में गणतंत्र दिवस के इतिहास की जांच कर सकते हैं।

गणतंत्र दिवस 2023 का क्या महत्व है?

उम्मीदवार ऊपर दिए गए लेख में गणतंत्र दिवस 2023 के महत्व चेक कर सकते हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *