Latest Hindi Banking jobs   »   Reasoning Quiz for IBPS Clerk Prelims:...

Reasoning Quiz for IBPS Clerk Prelims: 28th October 2018

प्रिय उम्मीदवारों,


Reasoning Quiz for IBPS Clerk Prelims: 28th October 2018 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

Reasoning Questions for IBPS Clerk 

तार्किक क्षमता (रिजिनिंग) एक बड़ा अनुभाग है. प्रश्नों की बढ़ती जटिलता के साथ, इसे आसानी से पास करना  मुश्किल हो जाता है. IBPS PO और बैंकिंग परीक्षाओं में इस विशेष अनुभाग में ग्रेड बनाने का एकमात्र तरीका अपने पूरे दिल और आत्मा के साथ लगातार अभ्यास करना है. और, आपको नवीनतम पैटर्न प्रश्नों के साथ अभ्यास करने प्रदान करने के लिए, यहां परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के सटीक समान पैटर्न के आधार पर Adda247 रीज़निंग क्विज दी गयी है.


Direction (1-5): दी गयी जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
एक परिवार में आठ सदस्य K, L, M, N, O, P, Q और R हैं और वे यूरोप जा रहे हैं। वे एक आयताकार मेज के चारों ओर इस प्रकार से बैठे हैं कि 3 व्यक्ति प्रत्येक लम्बी भुजा पर बैठे हैं तथा एक-एक, प्रत्येक छोटी भुजा पर बैठा है। वे यूरोप के विभिन्न शहरों को पसंद करते हैं; अर्थात वेनिस, बर्सिलोना, बर्लिन, बुडापेस्ट, प्राग, एम्स्टर्डम, विएना और डबलिन,लेकिन आवश्यक नहीं कि समान क्रम में हों।
N, डबलिन पसंद करने वाले व्यक्ति के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। O, बर्लिन पसंद करने वाले व्यक्ति के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। P और Q एक-दूसरे के विपरीत बैठे हैं। M, विएना पसंद करने वाले व्यक्ति के विकर्णत: विपरीत बैठा है। L,वेनिस पसंद करने वाले व्यक्ति के विपरीत बैठा है। बुडापेस्ट पसंद करने वाला व्यक्ति, प्राग पसंद करने वाले व्यक्ति के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है और K के बाएं से दूसरे स्थान पर है, जो विएना पसंद करने वाले व्यक्ति के समीप नहीं बैठा है। Q, छोटी भुजा पर बैठा है और विएना पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक दायें बैठा है। प्राग और बुडापेस्ट पसंद करने वाले व्यक्ति, मेज की समान भुजा पर नहीं बैठे हैं। बुडापेस्ट पसंद करने वाला व्यक्ति, डबलिन पसंद करने वाले व्यक्ति के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है, जो बर्सिलोना पसंद करने वाले व्यक्ति के विकर्णत: विपरीत नहीं बैठा है। बुडापेस्ट पसंद करने वाला व्यक्ति, M के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। P, R के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। बर्सिलोना पसंद करने वाला व्यक्ति, प्राग पसंद करने वाले व्यक्ति के विपरीत बैठा है।


Q1. डबलिन पसंद करने वाले व्यक्ति के दायें से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
 (a) O
 (b) प्राग पसंद करने वाला व्यक्ति
 (c) Q
 (d) वियना पसंद करने वाला व्यक्ति
 (e) इनमें से कोई नहीं 


Q2. निम्न में से कौन निश्चित ही N के विकर्णत: विपरीत बैठा है?
(a) K
(b)M
(c)बर्सिलोना पसंद करने वाला व्यक्ति 
(d)बर्लिन पसंद करने वाला व्यक्ति 
(e)निर्धारित नहीं किया जा सकता 


Q3. बैठक व्यवस्था के अनुसार, निम्न में से प्रश्न चिन्ह के स्थान पर क्या आयेगा?
N : बुडापेस्ट :: M : ?
 (a) बर्लिन
 (b) प्राग
 (c) वेनिस 
 (d) डबलिन
 (e) इनमें से कोई नहीं 


Q4. M किस शहर को पसंद करता है?
(a) बर्सिलोना
(b) वेनिस
(c) प्राग 
(d) डबलिन
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 


Q5. निम्न में से कौन सा संयोजन निश्चित ही सत्य है?
(a) R – डबलिन
(b) N – प्राग
(c)  K– बर्लिन
(d) Q – बुडापेस्ट 
(e) इनमें से कोई नहीं
SOLUTIONS (1-5):

Reasoning Quiz for IBPS Clerk Prelims: 28th October 2018 | Latest Hindi Banking jobs_4.1

S1.Ans.(c) 
S2.Ans.(b)
S3.Ans.(a)
S4.Ans.(b)
S5.Ans.(d)
Directions (6-10): इन प्रश्नों में दो/तीन कथन दिए गए हैं जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों का अध्ययन कीजिए और सर्वज्ञात तथ्यों को नजरअंदाज करते हुए निर्णय लीजिए कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए चार कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। 


Q6. कथन : कुछ A, B हैं।
कुछ B, C हैं।
कोई C, D नहीं है।
निष्कर्ष : I. कम से कम कुछ C, A है।
II. सभी D के B होने की सम्भावना है। 
(a) केवल निष्कर्ष I सत्य है।
(b) केवल निष्कर्ष II सत्य है।
(c) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है।
(d) I और II दोनों निष्कर्ष सत्य हैं।
(e) न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।


Q7. कथन : कोई M, N नहीं है।
सभी N, O हैं।
सभी O, P हैं। 
निष्कर्ष:I. सभी N, P हैं।
II. सभी O, M नहीं हो सकते हैं।
(a) केवल निष्कर्ष I सत्य है।
(b) केवल निष्कर्ष II सत्य है।
(c) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है।
(d) निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
(e) न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।


Q8. कथन : कुछ D, E हैं।
कोई E, एक F नहीं है।
कुछ F, G हैं। 
निष्कर्ष: I.कम से कम कुछ G, D हैं।
II. कोई E, एक G नहीं है। 
(a) केवल निष्कर्ष I सत्य है।
(b) केवल निष्कर्ष II सत्य है।
(c) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है।
(d) निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
(e) न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।


Q9.कथन : कुछ लैपी, कंप्यूटर हैं।  
कुछ कंप्यूटर, मोबाइल हैं।  
कोई मोबाइल, स्क्रीन नहीं है। 
निष्कर्ष: I. कोई कंप्यूटर, स्क्रीन नहीं है। 
II. कोई स्क्रीन, लैपी नहीं है। 
(a) केवल निष्कर्ष I सत्य है।
(b) केवल निष्कर्ष II सत्य है।
(c) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है।
(d) निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
(e) न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।


Q10.कथन: कुछ मुर्गी, बकरी हैं। 
सभी बकरी, बिल्लियाँ हैं।  
निष्कर्ष : I. सभी बकरी के मुर्गी होने की सम्भावना है। 
II.कम से कम कुछ बिल्लियाँ मुर्गियां हैं। 
(a) केवल निष्कर्ष I सत्य है।
(b) केवल निष्कर्ष II सत्य है।
(c) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है।
(d) निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।

SOLUTIONS (6-10):

Reasoning Quiz for IBPS Clerk Prelims: 28th October 2018 | Latest Hindi Banking jobs_5.1


Directions (11–15): निम्नलिखित सूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
एक शब्द और संख्या व्यवस्था मशीन को जब शब्दों और संख्याओं का एक इनपुट दिया जाता है, तो वह प्रत्येक चरण में एक निश्चित नियम का अनुसरण करते हुए उन्हें व्यवस्थित करती है। निम्नलिखित, इनपुट और पुनर्व्यवस्था का एक उदाहरण है:
इनपुट: every 22 country 35 28 free ball 37 18 hub lot 20
चरण I : 37 every 22 country 35 28 free 18 hub lot 20 ball
चरण II : 35 37 every 22 28 free 18 hub lot 20 ball country
चरण III: 28 35 37 22 free 18 hub lot 20 ball country every
चरण IV: 22 28 35 37 18 hub lot 20 ball country every free
चरण V : 20 22 28 35 37 18 lot ball country every free hub
चरण VI: 18 20 22 28 35 37 ball country every free hub lot
और चरण VI उपरोक्त इनपुट का अंतिम चरण है। उपरोक्त चरणों में अनुसरण किये गए नियमों के अनुसार, निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न में दिए गए इनपुट के लिए उपयुक्त चरण ज्ञात कीजिये:
इनपुट: 19 gupta 38 was called 24 45 on 27 41 the day next 35


Q11. दी गई पुर्नव्यवस्था को पूरा करने के लिए कितने चरण आवश्यक होंगे?
(a) छह
(b) चार
(c) आठ
(d) सात
(e) इनमें से कोई नहीं


Q12. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व चरण IV में दाएं अंत से चौथा है?
(a) called
(b) day
(c) 35
(d) 27
(e) इनमें से कोई नहीं


Q13. अंतिम से दूसरे चरण में ‘19’ और ‘was’ के मध्य कितने तत्व हैं?
(a) कोई नहीं
(b) दस
(c) नौ
(d) बारह
(e) इनमें से कोई नहीं


Q14. निम्नलिखित में से कौन-से तत्व अंतिम चरण में पहले दो और अंतिम दो तत्वों को दर्शाते हैं?
(a) 27, 38; on, the
(b) 27, 35; next, on
(c) 19, 24; the, was
(d) 24, 27; was, the
(e) इनमें से कोई नहीं


Q15. निम्नलिखित आउटपुट कौन-सी चरण संख्या है?
38 41 45 19 was 24 on 27 the next 35 called day gupta
(a) चरण V
(b) चरण III
(c) चरण IV
(d) चरण VI
(e) इनमें से कोई नहीं 
SOLUTIONS (11-15):
Sol. Logic:- In the first step, the largest number comes to the left end and the first word in alphabetical order goes to the right end. In the second step, the second largest number comes to the left end and the second word in alphabetical order goes to the right end. This goes on till numbers are arranged in ascending order and words in alphabetical order.
Input: 19 gupta 38 was called 24 45 on 27 41 the day next 35
Step I. 45 19 gupta 38 was 24 on 27 41 the day next 35 called
Step II. 41 45 19 gupta 38 was 24 on 27 the next 35 called day
Step III.38 41 45 19 was 24 on 27 the next 35 called day gupta
Step IV.35 38 41 45 19 was 24 on 27 the called day gupta next
Step V.27 35 38 41 45 19 was 24 the called day gupta next on
Step VI.24 27 35 38 41 45 19 was called day gupta next on the
Step VII.19 24 27 35 38 41 45 called day gupta next on the was
S11. Ans.(d)
S12. Ans.(a)
S13. Ans.(a)
S14. Ans.(c)
S15. Ans.(b)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *