Latest Hindi Banking jobs   »   rajasthan police constable syllabus

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2025: देखें सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी

Rajasthan Police Constable Syllabus 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025, 9617 रिक्त पदों को भरने के साथ  राज्य के लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बनकर आई है. यह भर्ती न सिर्फ स्थायी सरकारी नौकरी का माध्यम है, बल्कि समाज सेवा और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी का जरिया भी है। वे उम्मीदवार जो राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में सफलता हासिल करना चाहते है उन्हें सबसे परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझकर आगे बढ़ाना चाहिए, जिसकी पूरी जानकारी नीचे पोस्ट में दी गई है

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: जानिए क्यों जरूरी है सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी

अगर आपने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया है, तो परीक्षा में सफल होने के लिए सबसे जरूरी चीज है – सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझना

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिलेबस और एग्जाम पैटर्न क्यों हैं ज़रूरी?

  1. सटीक रणनीति बनाने में मदद
    सिलेबस जानने से आप यह तय कर सकते हैं कि किस विषय पर कितना फोकस करना है।

  2. वक्त की बचत
    सिर्फ जरूरी टॉपिक पढ़ने से अनावश्यक विषयों पर समय बर्बाद नहीं होता।

  3. मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस का सही दिशा में उपयोग
    परीक्षा पैटर्न जानकर आप मॉक टेस्ट उसी तरह दे सकते हैं जैसे असली परीक्षा होगी।

  4. नेगेटिव मार्किंग से बचाव
    परीक्षा पैटर्न समझने से आप गलत उत्तरों से बच सकते हैं और सही रणनीति बना सकते हैं.

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: 9617 पदों पर आवेदन शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2025 – पूरी जानकारी

परीक्षा पैटर्न

  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे
  • नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2025
विषय प्रश्न अंक
रीजनिंग / बेसिक नॉलेज ऑफ कंप्यूटर 60 60
सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, राजस्थान सरकार की योजनाएं 45 45
राजस्थान से इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजव्यवस्था, राजस्थान की कला और संस्कृति 45 45
कुल 150 150

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2025 – विषयवार विस्तृत सिलेबस

1. रीजनिंग

  • क्रम परीक्षण
  • वेन आरेख
  • डेटा आरेख
  • पजल
  • पासा, घन और घनाभ
  • कथन निष्कर्ष
  • हाथ मिलाना व उपहार से संबंधित प्रश्न
  • अंग्रेजी वर्णमाला आधारित प्रश्न
  • दिशाएं
  • रक्त संबंध
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • सादृश्य परीक्षण / सहसम्बंध
  • शृंखला (अक्षर/अंक)
  • असंगत/विजातीय छांटना
  • मेट्रिक्स और मेट्रिक्स बॉक्स
  • लुप्त संख्या / अक्षर ज्ञात करना
  • बैठक व्यवस्था
  • आकृतियाँ गिनना
  • अशाब्दिक तर्कशक्ति
  • घड़ी और कैलेंडर
  • स्पेलिंग आधारित प्रश्न
  • दर्पण और जल प्रतिबिंब

2. कंप्यूटर

  • कंप्यूटर का परिचय
  • कंप्यूटर की विशेषताएं
  • इनपुट और आउटपुट उपकरण
  • कंप्यूटर की कार्यप्रणाली
  • स्टोरेज डिवाइस
  • कंप्यूटर संगठन – CPU, मेमोरी
  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
  • ऑपरेटिंग सिस्टम
  • इंटरनेट और सूचना तकनीक
  • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (Word, Excel, PowerPoint)

3. सामान्य विज्ञान

  • गुरुत्वाकर्षण बल
  • कार्य, ऊर्जा, शक्ति
  • विद्युत धारा
  • मानव रोग एवं उपचार
  • लेंस और दर्पण
  • ऊर्जा और ऊष्मा
  • कोशिका
  • प्रकाश और ध्वनि
  • अम्ल और क्षार
  • ईंधन
  • अणु और परमाणु
  • पदार्थ के भौतिक और रासायनिक परिवर्तन
  • पोषक तत्व
  • न्यूटन के गति के नियम
  • चुम्बक और उनके गुण
  • प्रणाली, धातु, अधातु और मिश्र धातु
  • कार्बन और उसके यौगिक
  • रेडियो एक्टिव पदार्थ
  • शरीर के तंत्र, उत्तक, तरंग
  • पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता
  • वर्तमान पर्यावरण मुद्दे
  • पादपों का भोजन और श्वसन
  • जंतु व पादप वर्गीकरण
  • अंतरिक्ष अनुसंधान और रक्षा तकनीक
  • सूचना प्रौद्योगिकी

4. राजस्थान सामान्य ज्ञान

राजस्थान का इतिहास

  • प्राचीन सभ्यताएं और धरोहर
  • चौहान, गुर्जर प्रतिहार, गुहिल, राठौड़, कछवाहा वंश
  • 1857 की क्रांति में योगदान
  • राजस्थान का एकीकरण
  • ऐतिहासिक व्यक्ति
  • किसान और प्रजामंडल आंदोलन

राजस्थान की कला और संस्कृति

  • भाषाएं और बोलियाँ
  • हस्तशिल्प और कला
  • राजस्थानी साहित्य
  • किले, महल, छतरियाँ
  • वेशभूषा और आभूषण
  • चित्रकला और स्थापत्य कला
  • लोकदेवता और देवियाँ
  • संत और संप्रदाय
  • रीति-रिवाज, पर्व, त्योहार और मेले
  • प्रमुख जनजातियां
  • लोक नृत्य, लोक संगीत और वाद्य यंत्र

राजस्थान का भूगोल

  • स्थिति और विस्तार
  • जलवायु, नदियाँ, मिट्टियाँ, झीलें
  • भौतिक स्वरूप
  • वनस्पति और वन्यजीव अभयारण्य
  • पशु संपदा और डेयरी विकास
  • खनिज और ऊर्जा संसाधन
  • पर्यटन स्थल
  • सिंचाई परियोजनाएं
  • जनसंख्या (2011 के आंकड़े)

राजस्थान की राजव्यवस्था

  • राज्य कार्यपालिका: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद
  • विधान मंडल: विधानसभा, विधान परिषद
  • न्यायपालिका: उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालय
  • स्थानीय स्वशासन
  • राजस्थान मानवाधिकार आयोग
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • राजस्थान महिला आयोग
  • लोकायुक्त और महाधिवक्ता
  • राजस्व मंडल

परीक्षा की तैयारी कैसे शुरू करें?

  • ऑफिशियल सिलेबस से शुरुआत करें

  • टॉपिक वाइज शॉर्ट नोट्स बनाएं

  • पिछले वर्षों के पेपर हल करें

  • मॉक टेस्ट और डेली क्विज़ दें

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2025: देखें सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी | Latest Hindi Banking jobs_3.1

FAQs

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की परीक्षा में कौन-कौन से विषय प्रश्न पूछे जाते हैं?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की परीक्षा में रीजनिंग / बेसिक नॉलेज ऑफ कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, राजस्थान सरकार की योजनाएं और राजस्थान के इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजव्यवस्था, राजस्थान की कला और संस्कृति से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं.

राजस्थान पुलिस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है क्या?

हां, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाते हैं।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा की तैयारी कब से शुरू करनी चाहिए?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करते ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए ताकि सभी टॉपिक को समय रहते पूरा किया जा सके।

राजस्थान पुलिस सिलेबस PDF कहां से डाउनलोड करें?

आप आधिकारिक वेबसाइट या इस पेज पर उपलब्ध कराए गए लिंक से PDF डाउनलोड कर सकते हैं.

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा में सफलता के लिए सबसे जरूरी विषय कौन सा है?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान देना जरूरी है क्योंकि यह स्कोर बढ़ाने में मदद करता है.

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: