राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025-26 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए आज से Scrutiny Form प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों का Document Verification (DV) के लिए चयन हुआ है, उनकी SSO ID में अब “Detailed Form cum Scrutiny” टैब एक्टिव कर दिया गया है।
यह चरण भर्ती प्रक्रिया का बेहद अहम हिस्सा माना जा रहा है, क्योंकि इसी के आधार पर उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की अंतिम जांच की जाएगी और आगे की नियुक्ति प्रक्रिया तय होगी।
किन अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है Scrutiny Form?
- जिन उम्मीदवारों का नाम Rajasthan 4th Grade Result 2026 में आया है
- जिन्हें Document Verification के लिए योग्य घोषित किया गया है
- जिनकी SSO ID में Detailed Form cum Scrutiny TAB दिखाई दे रहा है
अगर आपने समय पर Scrutiny Form नहीं भरा, तो चयन रद्द होने का खतरा हो सकता है।
RSSB 4th Grade Revised Result 2026 जारी: PDF डाउनलोड लिंक
Rajasthan 4th Grade Result Score Card 2026 PDF Name Wise जारी – यहाँ से करें चेक
SSO ID में Scrutiny Form कैसे भरें? (स्टेप-बाय-स्टेप)
Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form 2026 – Click Here
- SSO Portal पर लॉगिन करें
- Dashboard में जाएँ
- Detailed Form cum Scrutiny टैब पर क्लिक करें
- अपनी शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी, पता आदि जानकारी चेक करें
- आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट / PDF सेव करें
Scrutiny के दौरान किन दस्तावेज़ों की जरूरत पड़ेगी?
- 10वीं / 12वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- फोटो और हस्ताक्षर
- अन्य संबंधित प्रमाण पत्र
महत्वपूर्ण चेतावनी
RSSB द्वारा स्पष्ट किया गया है कि Scrutiny के दौरान दी गई जानकारी अगर गलत या अपूर्ण पाई जाती है, तो उम्मीदवार को आगे की प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है। इसलिए फॉर्म भरते समय हर डिटेल सावधानी से जांचें।
Must Check,


Rajasthan Cooperative Bank Salary 2025: ...
राजस्थान पटवारी वेतन और जॉब प्रोफाइल 202...



