एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने हाल ही में LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 के तहत कुल 180 पदों पर भर्ती के लिए नोटफकेशन जारी किया हैं. यह उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. LIC HFL जूनियर असिस्टेंट पद के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को LIC HFL सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026 के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए.
LIC HFL सिलेबस, परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों की जानकारी देता है, जिससे उम्मीदवार अपनी तैयारी की रणनीति को प्रभावी ढंग से बना सकते हैं. LIC HFL परीक्षा पैटर्न परीक्षा में होने वाले बदलावों और पैटर्न के बारे में जानकारी देता है, जिसमें अंकन योजना, प्रश्नों की संख्या और अनुभागीय समय शामिल है.
LIC HFL भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए पात्र होंगे. इस लेख में, हमने सेक्शन-वाइज LIC HFL जूनियर असिस्टेंट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न प्रदान किया है.
LIC HFL जूनियर असिस्टेंट परीक्षा पैटर्न 2026
LIC HFL जूनियर असिस्टेंट अधिसूचना 2026 के अनुसार, ऑनलाइन लिखित परीक्षा में कुल पाँच सेक्शन शामिल हैं यानी तार्किक तर्क, अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर कौशल. उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए कुल 2 घंटे (120 मिनट) मिलेंगे. उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से विस्तृत एलआईसी एचएफएल सहायक परीक्षा पैटर्न 2024 देख सकते हैं.
| LIC HFL Junior Assistant Exam Pattern 2026 |
|||
| विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय अवधि |
|---|---|---|---|
| इंग्लिश लैंग्वेज | 40 | 40 | 120 मिनट |
| लॉजिकल रीजनिंग | 40 | 40 | – |
| जनरल अवेयरनेस (हाउसिंग फाइनेंस इंडस्ट्री पर विशेष जोर) | 40 | 40 | – |
| न्यूमेरिकल एबिलिटी | 40 | 40 | – |
| कंप्यूटर स्किल | 40 | 40 | – |
| कुल | 200 | 200 | 120 मिनट |
LIC HFL जूनियर असिस्टेंट सिलेबस 2026
LIC HFL सिलेबस जानने से उम्मीदवारों को परीक्षा की अच्छी तैयारी करने में मदद मिलती है. उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले विस्तृत LIC HFL जूनियर असिस्टेंट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को पढ़ना चाहिए, ताकि उन्हें पता चल सके कि क्या तैयार और कितने समय में करना है.
LIC HFL Junior Assistant Syllabus For English Language
LIC HFL परीक्षा के अंग्रेजी भाषा सेक्शन में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को दिए गए विषयों को कवर करना होगा.
- Reading comprehension
- Cloze test
- Phrase replacement
- Error detection
- Fillers
- Use of vocabulary
- Sentence rearrangement
LIC HFL जूनियर असिस्टेंट Logical Reasoning Syllabus
LIC HFL जूनियर असिस्टेंट की ऑनलाइन परीक्षा में लॉजिकल रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाते हैं. लॉजिकल रीजनिंग में उम्मीदवार को निम्नलिखित विषयों की तैयारी करनी होती है:
- इनपुट-आउटपुट
- सिलेगिज्म (Syllogism)
- स्टेटमेंट और कंक्लूजन
- स्टेटमेंट और असम्प्शन
- नंबर सीरीज
- पजल
- सीटिंग अरेंजमेंट
- अल्फान्यूमेरिक सीरीज
- डिसीजन मेकिंग
- संख्यात्मक क्षमता (Numerical Ability)
Download PDF,
LIC HFL जूनियर असिस्टेंट Numerical Ability सिलेबस
LIC HFL जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2026 में संख्यात्मक क्षमता का अन्य अनुभागों के समान ही महत्व है। उम्मीदवार संख्यात्मक क्षमता के महत्वपूर्ण विषयों के लिए नीचे देख सकते हैं.
- नंबर सिस्टम
- सरलीकरण और अनुमान (Simplification & Approximation)
- डेटा इंटरप्रिटेशन (DI)
- क्वाड्रेटिक इक्वेशन
- डेटा सफिशिएंसी
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज (SI-CI)
- LCM और HCF
- आयु (Age)
- लाभ और हानि (Profit & Loss)
- प्रतिशत (Percentage)
- अनुपात और समानुपात (Ratio & Proportion)
- साझेदारी (Partnership)
- मिश्रण और एलिगेशन
- समय और कार्य (Time & Work)
- पाइप और टंकी (Pipes & Cistern)
- समय और दूरी (Time & Distance)
- नाव और धारा (Boats & Streams)
- क्रमचय और संचय (Permutation & Combination)
LIC HFL जूनियर असिस्टेंट General Awareness सिलेबस
LIC HFL जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2026 में सामान्य जागरूकता से अधिकतम 40 अंकों के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे. LIC HFL जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2026 के लिए सामान्य जागरूकता के विषयों पर नीचे चर्चा की गई है.
- करेंट अफेयर्स
- बजट
- आर्थिक सर्वेक्षण
- बैंकिंग और वित्त
- वित्तीय शर्तें,
- समाचार में लोग
- पुरस्कार
- खेल
- राष्ट्रीय आवास योजनाएँ
- राष्ट्रीय आवास विनियम


RBI ग्रेड B सिलेबस...
IBPS RRB क्लर्क सिले...
UPSC EPFO APFC Syllabus 2026: जान...


