पाक अधिकृत कश्मीर (POK) का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुआ भारत से अलग?
परिचय: POK क्या है?
पाक अधिकृत कश्मीर (POK) वह क्षेत्र है जो कभी जम्मू-कश्मीर रियासत का हिस्सा था, लेकिन 1947-48 के भारत-पाक युद्ध के बाद से पाकिस्तान के नियंत्रण में है। भारत इस क्षेत्र को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है और इस पर पकिस्तान का अवैध कब्जा मानता है.
POK क्यों बना हुआ है खबरों में?
- भारत-पाकिस्तान के बीच जारी राजनीतिक और सैन्य तनाव के कारण
- POK में चल रहे प्रदर्शन, मानवाधिकार उल्लंघन और राजनीतिक गतिविधियां
- भारत के नेताओं द्वारा दिए गए कड़े बयान जैसे – “POK को वापस लाना हमारा अधिकार है“
पाक अधिकृत कश्मीर (POK) का इतिहास
1947: भारत का विभाजन और जम्मू-कश्मीर की स्थिति
-
भारत की आज़ादी के समय जम्मू और कश्मीर एक रियासत थी, जिसका शासक हिंदू महाराजा हरि सिंह था, जबकि जनसंख्या का अधिकांश हिस्सा मुस्लिम था।
-
महाराजा हरि सिंह शुरू में स्वतंत्र रहना चाहते थे।
1947-48: पाकिस्तान का हमला और भारत से विलय
-
अक्टूबर 1947 में पाकिस्तान समर्थित कबाइलियों और सेना ने कश्मीर पर हमला किया।
-
इस संकट के बीच महाराजा ने भारत के साथ विलय पत्र (Instrument of Accession) पर हस्ताक्षर कर दिए।
-
भारत ने सेना भेजी और पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से पर युद्ध हुआ।
1949: युद्धविराम और नियंत्रण रेखा
-
जनवरी 1949 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ और “लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC)” तय की गई।
-
इसके बाद से कश्मीर दो भागों में बंट गया – एक भारत के नियंत्रण में और दूसरा पाकिस्तान के।
आज का POK: भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति
बिंदु | विवरण |
---|---|
स्थान | पश्चिमी हिमालय में स्थित, भारत, अफगानिस्तान और चीन की सीमाओं से सटा |
क्षेत्रफल | लगभग 34,000 वर्ग किमी |
जनसंख्या | लगभग 46 लाख |
राजधानी | मुझेफ़्फराबाद |
अन्य प्रमुख शहर | मीरपुर, कोटली |
भाषाएं | उर्दू, कश्मीरी |
धर्म | मुस्लिम बहुल क्षेत्र |
शासन व्यवस्था | अर्ध-राष्ट्रपति प्रणाली (पर पाकिस्तान के अधीन नियंत्रण) |
अर्थव्यवस्था | कृषि (धान, गेहूं, मक्का), वस्त्र उद्योग, दवाइयां |
आज़ाद कश्मीर क्या है?
पाकिस्तान द्वारा POK के एक हिस्से को “आज़ाद जम्मू और कश्मीर” कहा जाता है।
-
“आज़ाद” का अर्थ है स्वतंत्र, लेकिन वास्तविक नियंत्रण पाकिस्तान सरकार के पास है।
-
यह भारतीय जम्मू-कश्मीर के पश्चिम और गिलगित-बाल्टिस्तान के पूर्व में स्थित है।
भारत ने कब खोया POK?
- 1947 के अंत में जब पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला किया, तब भारत की सेना ने हस्तक्षेप किया।
- हालांकि महाराजा हरि सिंह ने भारत में विलय कर लिया था, लेकिन पाकिस्तान पहले ही कश्मीर के कुछ हिस्सों पर कब्जा जमा चुका था।
- तभी से यह क्षेत्र पाकिस्तान के नियंत्रण में है, और भारत इसे अब भी अपना क्षेत्र मानता है।
पाक अधिकृत कश्मीर (POK) सिर्फ एक भू-भाग नहीं, बल्कि भारत-पाकिस्तान के बीच वर्षों से चला आ रहा एक संवेदनशील मुद्दा है। इसका इतिहास, राजनीतिक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय महत्व सभी इसे बेहद महत्वपूर्ण बना देते हैं।