संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 13 मई 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष UPSC CSE 2025 के लिए 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जिससे प्रतिस्पर्धा और भी ज्यादा कड़ी हो गई है।
परीक्षा की तिथि और मोड:
UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 (रविवार) को ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर आधारित) में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा OMR शीट के माध्यम से ली जाएगी, जिसमें गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
चयन प्रक्रिया:
UPSC CSE की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है –
-
प्रीलिम्स (Screening Test)
-
मेंस (Written Exam)
-
इंटरव्यू (Personality Test)
UPSC Prelims Admit Card 2025 डाउनलोड लिंक
UPSC Prelims Admit Card 2025 डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया गया है, जिसे अब आप नीचे दिए लिंक से सीधे डाउनलोड कर सकते है-
Click here to Download UPSC Prelims Admit Card 2025
UPSC Prelims Admit Card 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
-
आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Admit Cards” सेक्शन पर क्लिक करें।
-
“e-Admit Card for Civil Services (Preliminary) Examination 2025” पर क्लिक करें।
-
अपनी रजिस्ट्रेशन ID या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
UPSC CSE परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए यह समय पूरी तरह से रिवीजन और मॉक टेस्ट पर फोकस करने का है। साथ ही, परीक्षा से जुड़े सभी दिशानिर्देशों का पालन कर समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना बेहद जरूरी है।
एडमिट कार्ड में मौजूद जानकारियां:
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग टाइम, और परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए होते हैं। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी एवं एक वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ ले जाना होगा।
जरूरी निर्देश:
-
बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
-
किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर आदि ले जाना सख्त वर्जित है।
-
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।








IBPS और SBI Clerk Mains 2026 के ...
IBPS SO Score Card 2026 OUT: कितà¤...
Hindu Review September 2026 PDF: सिà...


