पंजाब नेशनल बैंक ने 5 मई 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) परीक्षा का सफल आयोजन किया। उम्मीदवारों में इस परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आइए जानते हैं PNB SO परीक्षा 2025 का संपूर्ण विश्लेषण – कठिनाई स्तर, पूछे गए प्रश्न, और प्रत्येक सेक्शन का मूल्यांकन।
PNB SO परीक्षा 2025: कुल कठिनाई स्तर
PNB SO परीक्षा का कुल कठिनाई स्तर मध्यम (Moderate) रहा। अधिकतर उम्मीदवारों ने बताया कि रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन सामान्य थे, जबकि प्रोफेशनल नॉलेज सेक्शन सबसे निर्णायक साबित हुआ। इस सेक्शन में पूछे गए तकनीकी और बैंकिंग आधारित प्रश्नों ने चयन को प्रभावित किया-
PNB SO Exam 2025: Difficulty Level | |
Section | Difficulty Level |
Reasoning | Moderate |
English Language | Easy-Moderate |
Quantitative Aptitude | Moderate |
Professional Knowledge | Moderate |
Overall | Moderate |
PNB SO Exam Analysis 2025: Section-Wise Analysis
PNB SO परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन ने अंतिम योग्यता निर्धारित करने में अपना महत्व दिखाया. जबकि तर्क और अंग्रेजी कठिनाई में ज्यादातर मानक थे, मात्रात्मक योग्यता के लिए अधिक समय की आवश्यकता थी, और व्यावसायिक ज्ञान विस्तृत और तकनीकी था। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सभी खंडों में एक स्मार्ट संतुलन महत्वपूर्ण था- आइए आगे अब PNB SO परीक्षा का सेक्शन-वाइज विश्लेषण देखते है-
PNB SO Exam Analysis 2025: रीजनिंग एबिलिटी (Reasoning)
रीजनिंग सेक्शन में पज़ल, सीटिंग अरेंजमेंट, सिलो़जिज़्म, और कोडिंग-डीकोडिंग जैसे प्रश्न पूछे गए। पज़ल कुछ लंबी थीं, लेकिन अभ्यास करने वाले उम्मीदवारों ने इन्हें हल कर लिया-
PNB SO Exam Analysis 2025: Reasoning | |
Topics | Number of Qs. |
Seating Arrangement (Two Rows- 12) | 05 |
Puzzle (Floor Based- 6 Floor, 1 Variable) | 05 |
Puzzle (Year-Based) | 05 |
Data Sufficiency | 02 |
Odd One Out | 01 |
Meaning word | 01 |
Syllogism | 05 |
Backwards & Forward Pattern | 01 |
Total | 25 |
PNB SO Exam Analysis 2025: गणितीय अभियोग्यता (Quantitative Aptitude)
यह सेक्शन समय लेने वाला रहा। डाटा इंटरप्रिटेशन और अरिथमेटिक आधारित प्रश्नों की अधिकता थी। क्वाड्रेटिक इक्वेशन और एप्रॉक्सिमेशन जैसे टॉपिक भी शामिल रहे-
PNB SO Exam Analysis 2025: Quantitative Aptitude | |
Topics | Number of Qs. |
Data Interpretation- Pie Chart | 05 |
Data Interpretation- Table | 05 |
Data Interpretation- Bar Graph | 05 |
Data Interpretation- Caselet | 05 |
Missing Number Series | 05 |
Arithmetic | 15 |
Quadratic Equation | 05 |
Approximation | 05 |
Total | 50 |
PNB SO Exam Analysis 2025: अंग्रेजी भाषा (English Language)
इस सेक्शन में प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे। रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, एरर डिटेक्शन, फिलर्स और सेंटेंस अरेंजमेंट जैसे टॉपिक पूछे गए
PNB SO Exam Analysis 2025: English Language | |
Topics | Number of Qs. |
Reading Comprehension (Rejuvenation) | 09 |
Word Arrangement | 05 |
Error detection | 05 |
Column Based (Match the Following) | 03 |
Sentence Arrangement | 03 |
Total | 25 |
PNB SO Exam Analysis 2025: प्रोफेशनल नॉलेज (Professional Knowledge)
यह सेक्शन सभी पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न था और परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण भाग रहा। प्रश्न टेक्निकल और एप्लिकेशन आधारित थे, जिनमें बैंकिंग स्कीम, टर्म्स और करेंट बैंकिंग से जुड़े प्रश्न शामिल थे।
पूछे गए मुख्य टॉपिक्स:
- CGTMSE – 2-3 प्रश्न
- मुद्रा योजना – 2 प्रश्न
- स्टैंड अप इंडिया – 2-3 प्रश्न
- पीएम सूर्या योजना
- पीएम स्वनिधि योजना
- लीड बैंक
- DRI
- कमर्शियल पेपर
- मॉर्गेज
- लेटर ऑफ क्रेडिट
- NEFT – फुल फॉर्म
- SWIFT – फुल फॉर्म
- CRILC – फुल फॉर्म
- वर्किंग कैपिटल – 2-3 प्रश्न
- फाइनेंशियल रेश्यो – 2-3 प्रश्न
- CIBIL स्कोर
- लार्ज डिफॉल्टर
- विलफुल डिफॉल्टर
- NPA (गैर निष्पादित संपत्ति)
- ग्रीन बैंकिंग
- स्वयं सहायता समूह (SHG)
- क्रेडिट अप्रेजल प्रक्रिया
Related Posts |
||
PNB SO Salary | PNB SO Syllabus |