करोलिंस्का इंस्टिट्यूट में नोबेल असेंबली ने “विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए” स्वांटे पाबो (Svante Pääbo) को वर्ष 2022 का फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया है.
करोलिंस्का इंस्टिट्यूट में नोबेल असेंबली ने “विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोजों के लिए” स्वांटे पाबो (Svante Pääbo) वर्ष 2022 का फिजियोलॉजी या मेडिसिन नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया है. फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र स्वांते पैबो को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्हें विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से जुड़ी खोजों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है.
स्वांटे पाबो (Svante Pääbo) के बारे में
पैबो पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापकों में से एक रहे हैं जिन्होंने निएंडरथल जीनोम पर बड़े पैमाने पर काम किया है। वह जर्मनी के लीपजिंग में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर इवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलॉजी मेंजेनेटिक्स विभाग के निदेशक भी रहे हैं।
क्या है नोबेल पुरस्कार (What is Nobel Prize) और क्यों दिया जाता है नोबेल पुरस्कार (Why Nobel Prize is given)?
स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में साल 1901 से हर साल नोबेल फाउंडेशन द्वारा असाधारण कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) दिया जाता है. नोबेल पुरस्कार छह अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाता है और हर नोबेल पुरस्कार एक अलग समिति द्वारा प्रदान किया जाता है. नोबेल पुरस्कार को विश्व में बौद्धिक उपलब्धि के लिये दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, जो स्वीडिश आविष्कारक और उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल द्वारा दिये गए फंड से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
किन क्षेत्रों में दिया जाता है नोबेल पुरस्कार (In which fields is the Nobel Prize awarded)
Nobel Prize- शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। नोबेल पुरस्कारों का प्रशासकीय कार्य नोबेल फाउंडेशन देखता है. नोबेल फाउंडेशन ( Nobel Foundation) की स्थापना 1900 में हुई थी. रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज भौतिकी या फिजिक्स , केमिस्ट्री और अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन करती है.
वहीं, कैरोलिन इंस्टीट्यूट, स्टॉकहोम, स्वीडन में नोबेल असेंबली मेडिसिन के क्षेत्र में विजेताओं के नाम की घोषणा करती है. साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश एकेडमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा दिया जाता है और शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की संसद द्वारा चुनी गई समिति देती है.
Current Affairs



UP Home Guard Syllabus 2026: यहाँ देखें ...
यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026: 116 पदों...
RRB PO और IBPS Clerk दोनों में सिलेक्शन ...


