उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने दारोगा भर्ती 2025 के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। दारोगा भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 तय की गई है। इस बार 4,534 पदों पर भर्ती होगी जिसके लिए अभी तक 8.46 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करा लिया है और इस बार अनुमान है कि 25 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
उपनिरीक्षक (Sub Inspector) के 4,534 पदों पर भर्ती के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में आवेदन आने की संभावना है। यहाँ उत्तर प्रदेश दारोगा भर्ती 2025 के लिए आवेदन के बारे में पूरी जानकारी देख सकते है-
दारोगा भर्ती 2025 अब तक का रजिस्ट्रेशन आंकड़ा
-
8.46 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करा लिया है।
-
इनमें से 77 हजार उम्मीदवारों ने दारोगा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भी पूरा कर लिया है।

दारोगा भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
-
दारोगा भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू हुई थी।
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2025
-
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2025
भर्ती बोर्ड का मानना है कि जैसे-जैसे अंतिम तिथि नजदीक आएगी, आवेदन की संख्या तेज़ी से बढ़ेगी।
दारोगा भर्ती 2025 पदों का विवरण
-
उपनिरीक्षक (Civil Police): 4,242 पद
-
प्लाटून कमांडर PAC: 135 पद
-
प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल (SSF): 60 पद
-
महिला PAC वाहन चालक (गोरखपुर, लखनऊ, बरेली): 106 पद
कुल मिलाकर भर्ती में 4,534 पद शामिल हैं।
Bihar Mahapack: BPSC AEDO, BSSC CGL4/कार्यालय परिचारी/इंटर लेवल (10+2), SI/Constable, Civil Court, B.Ed. D.El.Ed. & MoreRs 1,319.78Enroll Now
बिहार शिक्षक भर्ती Maha Pack | BPSC TRE 4.0 & 5.0 | STET | Headmaster | Head Teacher | B.Ed | D.El.EdRs 1,989.90Enroll Now
बिहार शिक्षक भर्ती Maha Pack | BPSC TRE 4.0 | Bihar STET | Head-Master | B.Ed | D.El.EdRs 1,989.90Enroll Now
उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट
इस बार कोरोना काल को देखते हुए उम्र सीमा में तीन साल की अतिरिक्त छूट दी गई है, जिससे अधिक उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका मिलेगा।
UP Police SI Age Limit Criteria 2025: आयु सीमा में 3 साल की बड़ी राहत, जानिए पूरी डिटेल
क्यों है दारोगा भर्ती 2025 खास?
- दारोगा भर्ती 2025, उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है।
लाखों उम्मीदवार इसकी तैयारी करते हैं, और यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर है।
क्या करें अभ्यर्थी
- यदि आप दारोगा भर्ती 2025 में शामिल होना चाहते हैं तो जल्द से जल्द 11 सितंबर से पहले आवेदन कर दें।
- आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही मान्य होंगे।
यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के 4543 पदों पर यहाँ से करें आवेदन
UP SI Syllabus 2025: देखें UP SI सिलेबस और एग्जाम पैटर्न, और मार्किंग स्कीम सहित महत्वपूर्ण टॉपिक्स




