IBPS SO 2025 Last Date to Apply Online for 1007 Vacancies
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के कुल 1007 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आईटी ऑफिसर, कृषि क्षेत्र अधिकारी, राजभाषा अधिकारी, लॉ ऑफिसर, एचआर/पर्सनल ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
IBPS SO (Specialist Officer) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू हो हुई थी और आज आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 है। IBPS SO भर्ती अभियान के तहत कुल 1007 पदों को भरा जाएगा. जो उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) या इस पोस्ट में नीचे दी लिंक से अपना ऑनलाइन आवेदन समय रहते भर लें।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उम्मीदवारों को भारत के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रोफेशनल और तकनीकी विशेषज्ञता वाली भूमिकाओं में नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें.
IBPS SO 2025 Official Notification PDF Download Link
आप नीचे दिए गए लिंक से IBPS SO 2025 आधिकारिक अधिसूचना (IBPS SO Official Notification PDF) डाउनलोड कर सकते हैं. IBPS SO 2025 आधिकारिक अधिसूचना (IBPS SO Official Notification PDF) में पदवार पात्रता (Eligibility), चयन प्रक्रिया, और महत्वपूर्ण निर्देशों सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी-
IBPS SO 2025 Official Notification PDF
IBPS SO 2025: परीक्षा शेड्यूल
IBPS SO 2025 Important Date | |
---|---|
इवेंट | तिथि |
अधिसूचना जारी | 30 जून 2025 |
आवेदन शुरू | 01 जुलाई 2025 |
अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2025 |
प्रीलिम्स परीक्षा | 30 अगस्त 2025 |
मुख्य परीक्षा | 09 नवंबर 2025 |
इंटरव्यू | दिसंबर 2025 – जनवरी 2026 |
प्रोविजनल अलॉटमेंट | फरवरी 2026 |
IBPS SO पद विवरण (Post Details)
IBPS SO Vacancy Detail | |
---|---|
पोस्ट कोड | पद का नाम |
01 | IT Officer (Scale-I) |
02 | Agricultural Field Officer (Scale-I) |
03 | Rajbhasha Adhikari (Scale-I) |
04 | Law Officer (Scale-I) |
05 | HR/Personnel Officer (Scale-I) |
06 | Marketing Officer (Scale-I) |
कुल पद | 1007 |
IBPS SO भर्ती 2025 आवेदन लिंक (Apply Online)
IBPS SO भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है और इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को IBPS SO भर्ती 2025 भर्ती के लिए अपने आवेदन जल्द से जल्द जमा कर देने चाहिए. क्योंकि आज IBPS SO के लिए आवेदन कि अंतिम तिथि है और आवेदन लिंक बंद होने जा रहा है, इसलिए तकनीकी अड़चनों से बचने के लिए अंतिम सप्ताह के दौरान ही आवेदन करना उचित रहेगा. आपकी सुविधा के लिए हमने IBPS SO भर्ती 2025 पर ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक नीचे दिया है, जो आपको सीधे एप्लीकेशन विंडो पर ले जाएगा-
IBPS SO भर्ती पर आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें
IBPS SO भर्ती 2025 एक शानदार मौका है उन युवाओं के लिए जो बैंकिंग सेक्टर में स्पेशलिस्ट अधिकारी के तौर पर करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए देर न करें और समय रहते अप्लाई करें।
IBPS SO शैक्षणिक योग्यता
हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित है। मुख्य योग्यताएँ निम्नलिखित हैं:
- IT Officer: कंप्यूटर साइंस/IT/इलेक्ट्रॉनिक्स में B.Tech या समकक्ष
- AFO: एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर/वेटनरी साइंस आदि में 4 साल की डिग्री
- राजभाषा अधिकारी: हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन और इंग्लिश ग्रेजुएशन लेवल पर
- Law Officer: LLB और बार काउंसिल में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य
- HR/Personnel Officer: HR/IR/सामाजिक कार्य आदि में PG डिग्री/डिप्लोमा
- Marketing Officer: MBA/PGDBM/PGDM मार्केटिंग में
आवेदन शुल्क
- SC/ST/PwBD: ₹175/-
- सभी अन्य वर्ग: ₹850/-
भुगतान माध्यम: ऑनलाइन (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI)
चयन प्रक्रिया
- प्रीलिम्स परीक्षा (Objective)
- मुख्य परीक्षा (Professional Knowledge)
- इंटरव्यू (100 अंक)
- फाइनल मेरिट: मेन्स (80%) + इंटरव्यू (20%)
IBPS SO 2025 सैलरी
- बेसिक पे: ₹48,480 – ₹85,920
- अन्य भत्ते: DA, HRA, स्पेशल एलाउंस आदि
- कुल इन-हैंड सैलरी: लगभग ₹60,000 – ₹75,000 प्रति माह
IBPS SO भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले बैंक
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- केनरा बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- PNB
- इंडियन बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- और अन्य
Related Posts IBPS SO | |
IBPS SO Syllabus | IBPS SO Salary |
IBPS SO Previous Year Paper PDF | IBPS SO Cut Off |