Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा...

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 09 अगस्त 2019

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 09 अगस्त 2019 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

आप सभी जानते हैं कि आईबीपीएस आरआरबी  परीक्षा 2019 की अधिसूचना जारी की जा चुकी है. परीक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर आपकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए ADDA247 आपके लिए हिंदी की प्रश्नोतरी लेकर आया है. यह प्रश्नावली मुख्य परीक्षा आने तक सप्ताह में दो दिन यानी मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित की जा रही है. सभी जानते हैं कि बैंकिंग परिक्षाओं में केवल आरआरबी ही एकमात्र ऐसी परीक्षा है , जो आपको अपनी भाषा का चयन का विकल्प देता है जिसमें आप अंग्रेजी के स्थान  पर हिंदी भाषा चुन सकते हैं. यह हिंदी भाषा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए सफलता पाने का एक सुनहरा मौक़ा है, क्योंकि हम अपनी भाषा में अधिक से अधिक अंक स्कोर करने में सक्षम होते हैं. यदि आपका लक्ष्य इस वर्ष आईबीपीएस आरआरबी में सफलता पाना है, तो अभी से मेंस की तैयारी में जुट जाएँ. अपनी तैयारी को और बेहतर बनाते हुए अपनी सफलता सुनिश्चित कीजिये…

Directions (1-5) : निम्नलिखित प्रत्येक शब्द के नीचे उसके विलोम स्वरूप चार विकल्प दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए।
1. जर्जर

सुदृढ़
सार्थक
अर्वाचीन
भद्र
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘जर्जर’ का विलोम शब्द ‘सुदृढ़’ है।

2. आर्द्र

इति
कटु
शुष्क
रुक्ष
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘आर्द्र’ का विलोम शब्द ‘शुष्क’ है।

3. ‘अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता’ का अर्थ है-

एक चना किसी काम का नहीं
एक चना शक्तिहीन होता है
एक चने से भूख नहीं मिटती
अकेला व्यक्ति शक्तिशाली नहीं होता
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता’ का अर्थ है- अकेला व्यक्ति शक्तिशाली नहीं होता।

4. ‘कलेजे पर साँप लोटना’ मुहावरे का अर्थ है-

दु:खी होना
दुश्मनी निकालना
दीनता प्रकट करना
ईर्ष्या से जल उठाना
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘कलेजे पर साँप लोटना’ मुहावरे का अर्थ है- ईर्ष्या से जल उठाना।

5. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘समुद्र’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है

जलद
पयोधि
जलधि
वारिधि
इनमें से कोई नहीं
Solution:

समुद्र के पर्यायवाची शब्द हैं – सागर, पयोधि, उदधि, पारावार, नदीश, जलधि, वारिधि, नीरनिधि, अर्णव, जलधाम, अकूपाद।

Directions (6-8) निम्नलिखित प्रत्येक वाक्यांश के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
6. ‘युद्ध करने का इच्छुक’

जिजीविषा
युयुत्सु
मुमुक्षु
उपत्यका
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘युद्ध करने का इच्छुक’ – युयुत्सु।

7. ‘जिसका दमन करना कठिन हो’

समिधा
दुर्दम्य
अन्त्यज
छिद्रान्वेषी
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘जिसका दमन करना कठिन हो’ – दुर्दम्य।

8. ‘गहरी नींद में सोया हुआ’

पिपासु
सुषुप्त
भेषज
मृणाल
इनमें से कोई नहीं
Solution:

गहरी नींद में सोया हुआ’ – सुषुप्त।

Directions(9-15) नीचे दिए गए प्रत्येक परिच्छेद में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए गए हैं तथा उन्हें प्रश्न संख्या से दर्शाया गया है। ये संख्याएँ परिच्छेद के नीचे मुद्रित हैं, और प्रत्येक के सामने (a), (b), (c), (d) और (e) विकल्प दिए गए हैं। इन पाँचों में से कोई एक इस रिक्त स्थान को पूरे परिच्छेद के संदर्भ में उपयुक्त ढंग से पूरा कर देता है। आपको वह विकल्प ज्ञात करना है और उसका क्रमांक ही उत्तर के रूप में दर्शाना है। आपको दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन करना है। 
 विख्यात रुसी लेखक मैक्सिम गोर्की का बाल्यकाल अत्यंत निर्धनता एवं कठिनाइयों में बीता। गोर्की आरंभ से ही पढ़ना चाहते थे, किंतु उनके पिता की इच्छा थी कि वे काम करें। ..(194).. को उनके पिता पैसे की बर्बादी समझते थे। कई बार ऐसा होता था कि गोर्की कुछ पढ़ने लगते और इसी बात पर पिता उन्हें पीटने लगते थे। कुछ समय तक तो गोर्की ने ये सब सहन किया, किंतु पिता के ..(195).. भी उनकी पढ़ने की इच्छा को कम नहीं कर पाए। यह इच्छा जैसे-जैसे बलवती हुई, वैसे-वैसे गोर्की के दिमाग ने पढ़ने की राह ..(196).. शुरू कर दी। उन्होंने कबाड़ी की दुकान पर नौकरी कर ली। चूँकि कबाड़ी की दुकान पर हजारों पुस्तकें आती थीं, सो गोर्की काम से बचे समय में उन्हें पढ़ने बैठ जाते। पिता को लगता कि गोर्की काम करके पैसे कमा रहा है और गोर्की काम के साथ-साथ अपनी पढ़ने की ..(197).. भी पूर्ण कर रहे थे। हालाँकि, आरंभ में बालक गोर्की को किताबों में लिखी बातों को समझने में दिक्कत आई, किंतु कभी कबाड़ी वाले से या फिर दुकान पर आने वाले ग्राहकों से पूछ-पूछकर उन्होंने पहले ..(198).. का, फिर शब्द का और अंत: में अर्थ का ज्ञान प्राप्त कर लिया। फिर एक दिन अपने विचार एक समाचार पत्र में प्रकाशन हेतु भेजे। संपादक से उन्हें बधाई पत्र मिला और विचार प्रकाशित भी हुए। अब तो गोर्की का ..(199).. परवान चढ़ गया, और हम सभी जानते हैं कि कबाड़ी की दुकान पर कार्य करने वाले गोर्की ने एक दिन ‘माँ’ नामक पुस्तक लिखी, जो विश्व की सर्वोत्कृष्ट पुस्तकों में से एक मानी गई और गोर्की संसार में महानतम लेखकों में ..(200).. गए। जब दृढ़ इच्छा शक्ति हो, तो साधनों का अभाव और स्वजनों का सहयोग न मिलने पर भी लक्ष्य की प्राप्ति हो जाती है।
 9.

शिक्षा
कला
चतुराई
लिखाई
पढ़ाई

10.

अत्याचार
कुविचार
अदूरदर्शिता
सद्विचार
अंधापन

11.

पानी
देखनी
खोजनी
परखनी
पूछनी

12.

कक्षा
ज्ञान
इच्छा
सपना
कर्त्तव्य

13.

पुस्तक
भाषा
अक्षर
भावार्थ
व्याख्या

14.

हिम्मत
उत्साह
आत्मसम्मान
साहस
विद्धता

15.

माने
जाने
पहचाने
समझे
गिने

               

  • आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा 2019 : हिंदी भाषा के स्टडी नोट्स (पर्यायवाची)
  • आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा 2019 : हिंदी भाषा के स्टडी नोट्स  
  • IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 06 अगस्त 2019
  • IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 02 अगस्त 2019



  •                                  IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 09 अगस्त 2019 | Latest Hindi Banking jobs_4.1   IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 09 अगस्त 2019 | Latest Hindi Banking jobs_5.1

    Print Friendly and PDF







  • Leave a comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *