Bank of Baroda द्वारा निकाली गई 5000 Apprentice पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास केवल 08 जून 2026 तक का समय बचा है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को बिना देरी किए अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।
देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में शामिल Bank of Baroda की यह भर्ती इस वर्ष की सबसे बड़ी बैंकिंग भर्तियों में गिनी जा रही है। खास बात यह है कि किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
फ्रेशर्स के लिए भी यह बैंकिंग क्षेत्र में करियर शुरू करने का शानदार अवसर माना जा रहा है, इसलिए उम्मीदवारों के बीच इस भर्ती को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण तिथियाँ
Bank of Baroda द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 08 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | मई 2026 |
| आवेदन शुरू | 19 मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 08 जून 2026 |
| परीक्षा तिथि | जल्द जारी होगी |
BOB Apprentice 2026 – कितने पदों पर होगी भर्ती?
Bank of Baroda ने Apprentice पदों पर देशभर में बड़े स्तर पर भर्ती निकाली है। बैंकिंग सेक्टर में अनुभव प्राप्त करने और भविष्य में सरकारी बैंक परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती बेहद फायदेमंद मानी जा रही है।
| पद का नाम | पद संख्या |
|---|---|
| Apprentice | 5000 |
बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 नोटिफिकेशन
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने Apprentice Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF डाउनलोड कर पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि की पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।
Download – Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF
BOB अप्रेंटिस चयन प्रक्रिया 2026
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
1. Online Examination
- सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी।
2. Document Verification
- परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे।
3. Local Language Test
- उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी होगा।
Click Here to Apply Online for BOB Apprentice Recruitment 2026 (Link Active)
बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Step 1: Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या ऊपर दी लिंक पर क्लिक करें
Step 2: Careers सेक्शन खोलें।
Step 3: BOB Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
Step 5: Application Form भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
Step 6: फॉर्म सबमिट करके Confirmation Page डाउनलोड करें
क्या चाहिए पात्रता?
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार के पास:
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation Degree होना जरूरी है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा अप्रेंटिस स्टाइपेंड 2026
बैंक ऑफ़ बड़ौदा भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। बैंकिंग क्षेत्र में शुरुआती अनुभव हासिल करने के लिहाज से यह अवसर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





भारतीय स्टेट ब...
UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026...
Bihar Daroga Vacancy 2026: बिहा...


