Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा...

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 02 अगस्त 2019

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 02 अगस्त 2019 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

आप सभी जानते हैं कि आईबीपीएस आरआरबी  परीक्षा 2019 की अधिसूचना जारी की जा चुकी है. परीक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर आपकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए ADDA247 आपके लिए हिंदी की प्रश्नोतरी लेकर आया है. यह प्रश्नावली मुख्य परीक्षा आने तक सप्ताह में दो दिन यानी मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित की जा रही है. सभी जानते हैं कि बैंकिंग परिक्षाओं में केवल आरआरबी ही एकमात्र ऐसी परीक्षा है , जो आपको अपनी भाषा का चयन का विकल्प देता है जिसमें आप अंग्रेजी के स्थान  पर हिंदी भाषा चुन सकते हैं. यह हिंदी भाषा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए सफलता पाने का एक सुनहरा मौक़ा है, क्योंकि हम अपनी भाषा में अधिक से अधिक अंक स्कोर करने में सक्षम होते हैं. यदि आपका लक्ष्य इस वर्ष आईबीपीएस आरआरबी में सफलता पाना है, तो अभी से मेंस की तैयारी में जुट जाएँ. अपनी तैयारी को और बेहतर बनाते हुए अपनी सफलता सुनिश्चित कीजिये…







निर्देश (1 से 10): नीचे दिए गए प्रत्येक परिच्छेद में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए गए हैं तथा उन्हें प्रश्न संख्या से दर्शाया गया है। ये संख्याएँ परिच्छेद के नीचे मुद्रित हैं, और प्रत्येक के सामने (a), (b), (c), (d) और (e) विकल्प दिए गए हैं। इन पाँचों में से कोई एक इस रिक्त स्थान को पूरे परिच्छेद के संदर्भ में उपयुक्त ढंग से पूरा कर देता है। आपको वह विकल्प ज्ञात करना है और उसका क्रमांक ही उत्तर के रूप में दर्शाना है। आपको दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन करना है। 

हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की ...(1).. राजभाषा है, और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। भारत देश में      अनेक राज्य हैं और उन सभी राज्यों की भी अपनी..(2).. भाषाएं हैं। इस प्रकार भारत एक बहुभाषी राष्ट्र है लेकिन उसकी अपनी एक ..(3).. है जो कि "हिन्दी" है। 14 सितंबर 1949 को हिन्दी भाषा भारत की राष्ट्रभाषा घोषित कि गयी। 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान बना। हिन्दी को राजभाषा का ..(4)...दिया गया। यह माना कि धीरे-धीरे हिन्दी अंग्रेजी का स्थान ले लेगी। हिन्दी और इसकी ..(5) ..उत्तर एवं मध्य भारत के विविध प्रांतों में बोली जाती हैं। भारत और विदेश में 60 करोड़ से अधिक लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की अधिकतर और नेपाल में कुछ लोग हिन्दी बोलते हैं। हिन्दी राष्ट्रभाषा, राजभाषा, सम्पर्क भाषा, जनभाषा के सोपानों को पार कर विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े..(6)..की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी ..(7).. है कि आने वाले समय में विश्व स्तर पर अन्तरराष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी     भी प्रमुख होगी। हिन्दी भाषा का ..(8).. विश्व के कई विश्वविद्यालयों में किया जाता है। यद्यपि हमारी राष्ट्र भाषा हिन्दी है, फिर भी हम  ..(9).. करते समय अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करते हैं, भले ही वह अशुद्ध अंग्रेजी हो। हम ..(10).. कार्यालय या जहां भी कार्य करते हैं, हमें हिन्दी में ही कार्य करना चाहिए। हम सभी को मिलकर इस मानसिकता का परित्याग करना चाहिए और हिन्दी का प्रयोग करने में गर्व अनुभव करना चाहिए। 

Q1.

प्रथम
द्वितीय
तृतीय
चतुर्थ
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘प्रथम’ का प्रयोग उचित है।


Q2.

अनेक
अलग-अलग
समृद्ध
विकसित
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘अलग-अलग’ का प्रयोग उचित है।

Q3.

लोकभाषा
स्थानीय भाषा
राष्ट्रभाषा
राज्य भाषा
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘राष्ट्रभाषा’ का प्रयोग उचित है।


Q4.

अस्तित्व
विकास
वर्चस्व
दर्जा
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘दर्जा’ का प्रयोग उचित है।

Q5.

कृतियाँ
बोलियाँ
रचनाएँ
सामग्री
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘बोलियाँ’ का प्रयोग उचित है।

Q6.

वैज्ञानिकों
व्यक्तियों
विद्यार्थियों
साहित्यकारों
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘वैज्ञानिकों’ का प्रयोग उचित है।

Q7

चिंताजनक
आश्चर्यजनक
संतोषजनक
असंतोषजनक
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘संतोषजनक’ का प्रयोग उचित है।

Q8.

अध्ययन
उत्थान
परिष्कार
विकास
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘अध्ययन’ का प्रयोग उचित है।

Q9.

विमर्श
वार्तालाप
बहस
चिंतन
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘वार्तालाप’ का प्रयोग उचित है।

Q10.

सरकारी
विशेष
विभागीय
क्षेत्रीय
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘सरकारी’ का प्रयोग उचित है।

Directions (11-15): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में दो रिक्त स्थान छूटे हुए हैं और उसके पांच विकल्प सुझाए गए हैं। इनमें से कोई दो उन रिक्त स्थानों पर रख देने से वह वाक्य एक अर्थपूर्ण वाक्य बन जाता है। सही शब्द ज्ञात कर उसके विकल्प को उत्तर के रूप में अंकित कीजिए, दिए गए शब्दों में से सर्वाधिक उपयुक्त शब्दों का चयन कीजिए। 


Q11. मनुष्य की ______केवल स्थूल से सूक्ष्म की ओर प्रवृत्त करने तथा दैहिक ______की तृप्ति मात्र में ही निहित नहीं है, अपितु यह आभ्यांतर सुख प्राप्त करने की दिशा में प्रयास करने में है।

दयालुता, क्षमताओं
मनुष्यता, क्षुधाओं
क्रूरता, अनुभवों
शांति, अभद्रता
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ क्रमश: ‘मनुष्यता’, ‘क्षुधाओं’ क प्रयोग उचित है। ‘क्षुधा’ का अर्थ है- भूख, लालसा, महत्वाकांक्षा।

Q12. सुंदरता को______ करना ही रस-साहित्य का एकमात्र लक्ष्य है, सौन्दर्य की _____ का एक स्तर है और वहाँ सौन्दर्य अत्यंत सहज है।

निकट, अनभिज्ञता
प्रभावित, अभीप्सा
प्रकट, अभिज्ञता
प्रवाहित, समझ
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ क्रमशः ‘प्रकट’, ‘अभिज्ञता’ का प्रयोग उचित है। ‘अनभिज्ञता’ का अर्थ है – अज्ञान, अपरिचित, गैरजानकारी।

Q13. कलाकार की कला उसके______ में उत्पन्न हुए भावों की परिचायिका होती है, कलाकार सभी के सुख-दुःख में सुख एवं दुःख का अनुभव करता है तथा_______ स्थापित करके उसे अपनी कला में स्थान देता है।

संसार, यथार्थ
हृदय, तादात्म्य
संसाधनों, उदात्त
उत्सर्ग, अलगाव
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ क्रमशः ‘हृदय’, ‘तादात्म्य’ का प्रयोग उचित है। ‘तादात्मय’ का अर्थ है- दो चीजों का परस्पर अभिन्न होने का भाव, अभिन्नता।

Q14. स्वामित्व पाकर प्रत्येक व्यक्ति के मन में अहंकार उत्पन्न हो जाता है, प्रत्येक मनुष्य चाहे ____ मुर्ख एवं गुणहीन हो, परन्तु यदि उसे अत्यन्त धन प्राप्त हो जाए अथवा वह किसी का स्वामी बन जाए तो वह अवश्य ______ बन जाएगा।

गंभीर, सहृदय
अल्प, धनी
सहज, दयालू
अत्यन्त, घमंडी
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ क्रमशः ‘अत्यन्त’, ‘घमंडी’ का प्रयोग उचित है। अत्यंत का अर्थ है- बहुत अधिक।

Q15. अपने लिए तो सभी जीवित रहते हैं, परन्तु उसी मनुष्य का जीना______ है, जो दूसरों के लिए कुछ कर सके, जो मनुष्य एक ओर तो ईश्वरोपासना करता है, परन्तु दूसरी ओर मनुष्य का ______करता है, वह मनुष्य संज्ञा पाने का कोई अधिकारी नहीं।

सार्थक, तिरस्कार
सत्य, बहिष्कार
सही, अनर्थ
विफल, परिष्कार
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ क्रमशः ‘सार्थक’, ‘तिरस्कार’ का प्रयोग उचित है। ‘सार्थक’ का अर्थ है- जिसका कुछ अर्थ है, अर्थवान।

               





You May also like to Read:


IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 02 अगस्त 2019 | Latest Hindi Banking jobs_4.1    IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 02 अगस्त 2019 | Latest Hindi Banking jobs_5.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *