IBPS PO Expected Cut Off 2025:
IBPS PO Prelims Exam 2025 अब सफलतापूर्वक समाप्त हो चुका है और लाखों उम्मीदवारों की निगाहें IBPS PO Cut Off 2025 पर टिकी हुई हैं। कट ऑफ ही तय करती है कि कौन उम्मीदवार Mains Exam तक पहुंचेगा और किसकी दौड़ यहीं खत्म होगी। इस बार PO प्रीलिम्स परीक्षा का लेवल Moderate रहा है, ऐसे में छात्र जानना चाहते हैं कि इस बार IBPS PO कट ऑफ (IBPS PO Expected Cut Off 2025) कहां तक जा सकती है।
यहां आप IBPS PO अपेक्षित कट ऑफ (IBPS PO Expected Cut Off 2025) कैटेगरी-वाइज अनुमानित कट ऑफ, पिछले साल का ट्रेंड और कट ऑफ कैसे तय होती है आदि जानकारी देख सकते है.
IBPS PO Prelims Expected Cut Off 2025 (कैटेगरी-वाइज)
IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा की कठिनाई स्तर, छात्रों के फीडबैक और पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए हमारे एग्जाम विशेषज्ञों ने अनुमानित कट ऑफ जारी की है-
कैटेगरी | अनुमानित कट ऑफ (100 में से) |
---|---|
General | 46-48 |
EWS | 46-48 |
OBC-NCL | 46-48 |
SC | 45.5-47.5 |
ST | 37-40 |
HI | 14-16 |
OC | 32-35 |
VI | 12.5-15 |
ID | 12-14.5 |
ध्यान दें: यह Expected Cut Off है। वास्तविक कट ऑफ IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम के साथ जारी होगी।
IBPS PO Previous Year Cut Off: क्यों है जरूरी?
पिछले साल की कट ऑफ को देखकर उम्मीदवार अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार उन्हें कितने अंक लाने होंगे। प्रीलिम्स में जहां केवल क्वालिफाई करना जरूरी होता है, वहीं मेन्स कट ऑफ काफी हाई जाती है। पिछले साल General Category के लिए कट ऑफ करीब 47 मार्क्स रही थी।
IBPS PO Cut Off 2025 कब जारी होगी?
IBPS PO Prelims Cut Off 2025, रिजल्ट और स्कोर कार्ड के साथ आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी होगी। उम्मीदवार अपने कैटेगरी वाइज और स्टेट वाइज कट ऑफ वहां देख सकेंगे।
IBPS PO Cut Off कैसे तय होती है?
IBPS हर साल कट ऑफ तय करने के लिए कई फैक्टर्स का ध्यान रखता है, जैसे:
- परीक्षा की कठिनाई स्तर
- कुल रिक्तियां (Vacancies)
- उम्मीदवारों का ओवरऑल परफॉर्मेंस
- मल्टीपल शिफ्ट्स का नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस
इन सबको ध्यान में रखकर सेक्शनल और ओवरऑल कट ऑफ तय की जाती है।
अगर आप IBPS PO की तैयारी कर रहे हैं, तो कट ऑफ को ध्यान में रखते हुए अपनी मेन्स तैयारी अभी से शुरू करें।
IBPS PO Memory Based Paper 2025: अभी करें डाउनलोड, देखें पूछे गए प्रश्न और पैटर्न विश्लेषण
Related Posts | |
IBPS PO Syllabus | IBPS PO Salary |
IBPS PO Previous Year Papers | IBPS PO Cut Off |