IBPS ने हाल ही में क्लर्क की 6128 रिक्तियों के लिए IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की है. बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद IBPS क्लर्क कट-ऑफ 2024 अंक जारी करेगा.कट-ऑफ अंक अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक हैं.
इन्हें प्रत्येक चयन प्रक्रिया दौर के बाद घोषित किया जाता है और प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा के साथ-साथ राज्य-वार और श्रेणी-वार अलग-अलग जारी किया जाता है. कट ऑफ अंकों की आधिकारिक रिलीज तक, हमने सभी शिफ्टों की क्लर्क परीक्षा का विश्लेषण किया है और अब अपेक्षित कट ऑफ अंक जारी कर रहे हैं. विस्तृत राज्य-वार IBPS क्लर्क अपेक्षित कट ऑफ 2024 के लिए आर्टिकल पढतें रहें.
IBPS क्लर्क अपेक्षित कट ऑफ 2024 परीक्षा के बाद विभिन्न कारकों जैसे कि परीक्षा का कठिनाई स्तर, रिक्तियों की संख्या और उम्मीदवारों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित की गई है. आम तौर पर, आसान परीक्षा अनुभागों के परिणामस्वरूप कम कट-ऑफ हो सकता है, इसके अतिरिक्त, क्षेत्रीय विविधताएं और श्रेणी-वार कट-ऑफ भी अंतिम कट-ऑफ अंक निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स अपेक्षित कट ऑफ 2024
इस पोस्ट में, हम राज्य-वार IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अपेक्षित कट-ऑफ प्रदान की हैं. साल 2024 के लिए IBPS क्लर्क कट-ऑफ परिणाम के बाद जारी किया जाएगा. चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को इन कट-ऑफ से ऊपर स्कोर करना होगा.
| IBPS Clerk Prelims Expected Cut Off | |
| States/ UT | Expected Cut Off Marks (General) |
| Andhra Pradesh | 80-85 |
| Assam | 79-82 |
| Bihar | 78-83 |
| Chhattisgarh | 77-82 |
| Chandigarh | 84-88 |
| Delhi | 80-84 |
| Gujarat | 76-80 |
| Goa | 50-55 |
| Himachal Pradesh | 84-89 |
| Haryana | 79-83 |
| J & K | 61-64 |
| Jharkhand | 82-85 |
| Kerala | 83-86 |
| Madhya Pradesh | 77-81 |
| Maharashtra | 73-78 |
| Manipur | |
| Odisha | 84-89 |
| Punjab | 80-84 |
| Rajasthan | 81-85 |
| Karnataka | 75-89 |
| Telangana | 78-82 |
| Tamil Nadu | 70-71 |
| Tripura | 67-72 |
| Uttar Pradesh | 83-85 |
| Uttarakhand | 86-89 |
| West Bengal | 84-87 |
Factors Determining IBPS Clerk Cut-off
IBPS क्लर्क कट ऑफ विभिन्न कारकों के आधार पर जारी किया जाता है. नीचे हमने विभिन्न कारक दिए है जिनपर IBPS क्लर्क अपेक्षित कट ऑफ निर्धारित की गई हैं.
- रिक्तियों की संख्या
- परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या
- परीक्षा का कठिनाई स्तर
- परीक्षा में उम्मीदवारों का प्रदर्शन









आईबीपीएस पीओ मà¥...
IBPS PO Prelims Result 2026 जारी...
IBPS RRB Clerk Cut Off 2026: 2026 मे...


