Latest Hindi Banking jobs   »   DRDO Syllabus

DRDO CEPTAM Syllabus 2026 : DRDO CEPTAM सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026

DRDO CEPTAM 10 A&A Syllabus 2026: DRDO में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए CEPTAM 10 A&A भर्ती परीक्षा 2026 एक बड़ा अवसर मानी जा रही है। इस प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए उम्मीदवारों को लेटेस्ट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।

नवीनतम एग्जाम पैटर्न के अनुसार परीक्षा में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश और हिंदी विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है, जिससे उम्मीदवार अधिक प्रश्न प्रयास कर सकते हैं। बेहतर चयन के लिए एक्सपर्ट्स सिलेबस आधारित स्मार्ट तैयारी पर जोर दे रहे हैं।

DRDO CEPTAM10 A&A पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न 2026

DRDO CEPTAM10 A&A परीक्षा में मुख्य रूप से दो चरण हैं, ये टियर- I और टियर- II (कौशल / शारीरिक स्वास्थ्य और क्षमता परीक्षण) हैं।

  • टियर- I परीक्षा में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
  • आवश्यकता के अनुसार टियर- I के स्कोर को नॉर्मलाइज़ किया जा सकता है।
  • परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा।
पोस्ट कोड विषय (Subjects) प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक परीक्षा अवधि
0301 सामान्य हिंदी 40 80 60 मिनट
0401 सामान्य अंग्रेज़ी 40 80 60 मिनट
0501, 0601, 0602, 0701, 0702, 0801, 0901, 1001, 1101 क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस एवं जनरल इंग्लिश 75 75 60 मिनट

 

शारीरिक मापदंड (Physical Measurement Details)

सिक्योरिटी असिस्टेंट, फायर इंजन ड्राइवर और फायरमैन के पद के लिए फिजिकल फिटनेस और कैपेबिलिटी टेस्ट पास करना अनिवार्य है। उम्मीदवार अपने जोखिम पर शारीरिक फिटनेस और क्षमता परीक्षण देंगे।

मापदंड पुरुष उम्मीदवार महिला उम्मीदवार
बिना जूते के ऊंचाई न्यूनतम 165 सेमी न्यूनतम 157 सेमी
वजन न्यूनतम 50 किलोग्राम न्यूनतम 45 किलोग्राम
छाती का फैलाव न्यूनतम 05 सेमी लागू नहीं
छाती (बिना फुलाए) न्यूनतम 81 सेमी लागू नहीं

Physical Endurance Test (शारीरिक परीक्षण)

यहां हमने नीचे पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण से संबंधित संपूर्ण विवरण प्रदान किया है।

गतिविधि पुरुष उम्मीदवार महिला उम्मीदवार
दौड़ 1600 मीटर दौड़ 07 मिनट में 800 मीटर दौड़ 05 मिनट में
वजन उठाकर दौड़ (केवल फायरमैन पद हेतु) 63.5 किलोग्राम वजन को 183 मीटर दूरी तक 96 सेकंड में ले जाना 63.5 किलोग्राम वजन को 183 मीटर दूरी तक 96 सेकंड में ले जाना
वर्टिकल रोप क्लाइम्बिंग 3 मीटर ऊंची रस्सी पर चढ़ाई 2.5 मीटर ऊंची रस्सी पर चढ़ाई
सिट-अप्स 20 सिट-अप्स 15 सिट-अप्स
लंबी कूद 2.7 मीटर चौड़ी खाई पार करना (3 अवसरों में) 2.0 मीटर लंबी कूद या 15 सिट-अप्स (3 अवसरों में)

 

DRDO CEPTAM10 A&A Syllabus 2026: विषयवार सिलेबस (Subject-wise Syllabus)

DRDO CEPTAM 10 A&A सिलेबस 2026 में वे सभी विषय शामिल हैं जिनसे परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे. उम्मीदवार DRDO CEPTAM 10 A&A परीक्षा 2026 के लिए विषयवार पाठ्यक्रम चेक कर सकते हैं।

General English & General Hindi

  • जनरल इंग्लिश एवं जनरल हिंदी
  • पर्यायवाची शब्द (Synonyms)
  • विलोम शब्द (Antonyms)
  • शब्दावली (Vocabulary)
  • व्याकरण (Grammar)
  • क्रिया (Verb)
  • काल (Tenses)
  • क्रिया विशेषण (Adverb)
  • अपठित गद्यांश / पैसेज (Comprehension & Unseen Passage)
  • कर्ता-क्रिया संबंध (Subject-Verb Agreement)
  • त्रुटि सुधार (Error Correction)
  • रिक्त स्थान पूर्ति (Fill in the Blanks)
  • वाक्य पुनर्व्यवस्था (Sentence Rearrangement)
  • मुहावरे एवं वाक्यांश (Idioms & Phrases)

 

रीजनिंग एबिलिटी (Reasoning Ability)

  • दिशा ज्ञान (Direction Sense)
  • रक्त संबंध (Blood Relation)
  • सिलोजिज्म (Syllogism)
  • क्रम एवं रैंकिंग (Order & Ranking)
  • असमानताएं (Inequalities)
  • अल्फा-न्यूमेरिक एवं प्रतीक श्रृंखला (Alpha Numeric Symbol Series)
  • तार्किक तर्कशक्ति (Logical Reasoning)
  • पैसेज आधारित निष्कर्ष (Passage Inference)
  • निष्कर्ष एवं तर्क (Conclusion & Argument)

 

मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude)

  • सरलीकरण (Simplification)
  • द्विघात समीकरण (Quadratic Equation)
  • प्रतिशत (Percentage)
  • औसत (Average)
  • आयु संबंधी प्रश्न (Age)
  • पाइप एवं टंकी (Pipes & Cistern)
  • समय एवं कार्य (Time & Work)
  • गति, समय एवं दूरी (Speed, Time & Distance)
  • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज (SI & CI)
  • डेटा इंटरप्रिटेशन (Data Interpretation)
  • संख्या श्रृंखला (Number Series)
  • लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्तक (LCM & HCF)
  • साझेदारी (Partnership)
  • प्रायिकता (Probability)
  • लाभ एवं हानि (Profit & Loss)
  • क्रमचय एवं संचय (Permutation & Combination)

General Awareness

  • सांस्कृतिक विरासत
  • इतिहास – भारत और विश्व
  • भूगोल – भारत और विश्व
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • विज्ञान प्रौद्योगिकी
  • भारतीय संविधान
  • भारत के बारे में
  • भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन व्यवस्था

prime_image

FAQs

क्या DRDO CEPTAM परीक्षा 2026 में कोई नेगेटिव मार्किंग है?

नहीं, DRDO CEPTAM परीक्षा 2026 में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

DRDO CEPTAM 10 A&A सिलेबस 2026 क्या है?

पूरा DRDO CEPTAM 10 A&A सिलेबस 2026 उपरोक्त लेख में दिया गया है।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

QR Code
Scan Me