
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !
राष्ट्रीय समाचार

-
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने बायोमेट्रिक आधारित दो परियोजनाओं सेंट्रलाइज्ड एक्सेस कंट्रोल सिस्टम (CACS) और ‘e-BCAS प्रोजेक्ट ट्रेनिंग मॉड्यूल’ का शुभारंभ किया।
-
इस परियोजनाओं का उद्देश्य हवाई अड्डों पर सुरक्षा और व्यापार की प्रक्रिया को सरल बनाना है।
-
सीएसीएस परियोजना का उद्देश्य हवाई अड्डों पर कर्मचारी की आवाजाही प्रक्रिया को डिजिटल बनाना है।
-
इस बहुस्तरीय सुरक्षा प्रणाली संपर्क रहित स्मार्ट कार्ड प्रौद्योगिकी के माध्यम से पिन-आधारित पहचान सत्यापन के अलावा इसमें हवाई अड्डा प्रवेश परमिट (AEP) उपयोगकर्ताओं की विशिष्टता समाहित है।
- ‘e-BCAS’ परियोजना भारत सरकार के ई-शासन पहल के तहत एक “पेपरलेस ऑफिस” स्थापित करने के लिए परिकल्पना की गई है।
- e-BCAS प्रोजेक्ट ट्रेनिंग मॉड्यूल’ का उद्देश्य प्रशिक्षण की मैनुअल प्रक्रिया को डिजिटल प्रक्रिया में बदलना है।
- ई-बीसीएएस परियोजना का उद्देश्य बीसीएएस में सभी गतिविधियों को पारदर्शी, उपयोगकर्ता के अनुकूल और कुशल बनाना है। साथ सी इस उद्देश्य हितधारकों के साथ व्यापार करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का है।
- नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी
राज्य समाचार

-
पश्चिमी ओडिशा के बारगढ़ में ग्यारह दिन चलने वाले प्रसिद्ध ‘धानु जात्रा’ महोत्सव आरंभ हो गया हैं।
-
धनु जात्रा को विश्व का सबसे बड़ा खुला थियेटर माना जाता है।
-
यह भगवान कृष्ण और उनके मामा कंस की पौराणिक कथा पर आधरित है। यह उनके मामा राजा कंस द्वारा आयोजित धनु समारोह को देखने के लिए कृष्ण और बलराम की मथुरा यात्रा के बारे में है।
- धनु जात्रा, बारगढ़ शहर और उसके आसपास मनाया जाने वाला वार्षिक नाट्य-आधारित ओपन-एयर थियेट्रिकल कार्यक्रम है।
- इस वार्षिक त्योहार की शुरुआत 1947-48 में की गई थी, जिसके बाद ये स्वतंत्रता का जश्न मनाने और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बन गया।
बैंकिंग और अर्थव्यवस्था समाचार

-
वित्त मंत्री ने 1 जनवरी, 2020 से 50 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक राजस्व वाले व्यवसायों के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क माफ किए जाने की घोषणा की है।
-
साथ ही 1 जनवरी, 2020 से RuPay क्रेडिट कार्ड या UPI QR कोड के इस्तेमाल से किए गए किसी भी डिजिटल लेनदेन पर व्यापारियों या ग्राहकों से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
-
ग्राहकों के लिए इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 50 करोड़ रुपये या उससे अधिक के वार्षिक कारोबार वाली सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और कंपनियां के साथ लेन-देन करना अनिवार्य हैं।
-
इसके अलावा राजस्व विभाग भी रुपये और UPI को बिना किसी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के डिजिटल लेनदेन के लिए भुगतान के निर्धारित तरीके के रूप में अधिसूचित करेगा।
- मर्चेंट डिस्काउंट रेट. डिजिटल लेनदेन का शुल्क है जिसका भुगतान व्यापारी बैंकों को करता है। यह शुल्क अक्सर ग्राहक से लिया जाता है।
- इस फैसले का उद्देश्य विदेशी कंपनियों द्वारा प्रमोट किए गए वीजा और मास्टरकार्ड की तुलना में रुपये और UPI जैसी घरेलू डिजिटल भुगतान समाधानों को बढ़ावा देना है।
- केंद्रीय वित्त मंत्री: निर्मला सीतारमण

-
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने बताया है कि निर्यातकों को एकीकृत वस्तु और सेवाकर (IGST) के तहत 1,12,000 करोड़ रुपये के रिफंड का भुगतान किया गया है।
CBIC के अनुसार इन रिफंड से 83,000 से अधिक निर्यातक लाभान्वित हुए हैं।
-
सरकार जी.एस.टी. के तहत, विशेष रूप से निर्यातकों को रिफंड का भुगतान जल्दी करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा, अब तक 3,604 करोड़ रुपये के रिफंड कस्टम्स के पास लम्बित हैं।
- CBIC डेटा एनेलेटिक्स के माध्यम से ऐसे निर्यातकों की पहचान करने का प्रयास कर रहा है जो गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेते हैं, और IGST का भुगतान कर बाद में रिफंड प्राप्त कर लेते हैं।
- ऐसे निर्यातकों का के.वाई.सी. कराया जा रहा है, ताकि रिफंड देने से पहले उसकी पुष्टि की जा सके।
- CBIC के अध्यक्ष: प्रणब कुमार दास
योजनाएँ और समितियाँ

- सरकारी दूरसंचार कंपनियों BSNL और MTNL की पुनरुत्थान योजना में तेजी लाने के लिए मंत्री समूह (GoM) का गठन किया गया है।
- मंत्री समूह राज्य के स्वामित्व वाले दूरसंचार कंपनियों BSNL और MTNL के लिए 69,000 करोड़ रुपये की पुनरुत्थान योजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने करेगा और उसकी देखरेख करेगा।
- GoM में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आईटी और दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं।
- सरकार ने BSNL & MTNL के लिए 69,000 करोड़ रुपये की पुनरुत्थान पैकेज को मंजूरी दी थी, जिसमें दो घाटे में चल रही फर्मों का विलय, उनकी संपत्ति का मुद्रीकरण और कर्मचारियों को वीआरएस देना शामिल है।
रैंक और रिपोर्ट
6. FSI ने “भारत में वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट 2019” की जारी

- केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने नई दिल्ली में द्विवार्षिक “भारत में वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट 2019” जारी की।
- रिपोर्ट में वन क्षेत्र, वृक्षावरण, मैंग्रोव क्षेत्र, वन क्षेत्रों के अंदर और बाहर बढ़ते स्टॉक, भारत के वनों में उत्सर्जित कार्बन, वन प्रकार और जैव विविधता, फॉरेस्ट फायर मॉनिटरिंग और विभिन्न ढलानों और ऊंचाई पर वन क्षेत्र की जानकारी दी गई है।
- रिपोर्ट को भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा प्रकाशित किया जाता है। FSI की स्थापना देश के वन और वृक्ष संसाधनों का आकलन करने के लिए की गई है, जिसमें दो साल के अंतराल पर आईएसएफआर रिपोर्ट प्रकाशित करता है।
- यह भारत में वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट का 16 वां संस्करण है। 2017 के आकलन की तुलना में देश के हरित क्षेत्र में 5,188 वर्ग किमी की बढ़ोतरी हुई है जिसमें वन क्षेत्र और वन से इतर वृक्षों से आच्छादित हरित क्षेत्र भी शामिल है।
- देश का कुल वन और वृक्षावरण 80.73 मिलियन हेक्टेयर है। जो देश के कुल क्षेत्रफल का 24.56 प्रतिशत है।
- पिछले 4 वर्षों में वन और वृक्षावरण में 130 मिलियन हेक्टेयर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
- क्षेत्र की दृष्टि से मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है।
- कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में वन आवरण के संदर्भ में, शीर्ष पांच राज्य मिजोरम (85.41%), अरुणाचल प्रदेश (79.63%), मेघालय (76.33%), मणिपुर (75.46%) और नागालैंड (75.31%) हैं।
- आईएसएफआर 2017 की तुलना में, वन कवर में वृद्धि 3,976 वर्ग किमी की देखी गई है और जो वृक्षावरण में 2-212 वर्ग किमी है।
- वन आवरण में वृद्धि करने वाले शीर्ष तीन राज्य कर्नाटक (1,025 वर्ग किमी) हैं, इसके बाद आंध्र प्रदेश (990 वर्ग किमी) और केरल (823 वर्ग किलोमीटर) हैं।
- ISFR 2019 रिपोर्ट में मैंग्रोव कवर को अलग से दिखाया गया है और देश में कुल मैंग्रोव कवर 4,975 वर्ग किमी है, जिसमें 2017 की तुलना में 54 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। मैंग्रोव वृद्धि को दिखाने वाले शीर्ष तीन राज्य गुजरात (37 वर्ग किमी) महाराष्ट्र (16 वर्ग किमी) और ओडिशा (8 वर्ग किमी) हैं।
- देश के बाँस वहन क्षेत्र में 0.32 मिलियन हेक्टेयर की वृद्धि दर्शाते हुए 16 मिलियन हेक्टेयर अनुमानित की गई है।
- देश में कुल उत्सर्जित कार्बन 7,124.6 मिलियन टन अनुमानित है और देश के उत्सर्जित कार्बन में 2017 के पिछले आकलन के मुकाबले 42.6 करोड़ टन की वृद्धि हुई।
- देश के रिकॉर्डेड फॉरेस्ट एरिया (RFA) / ग्रीन वॉश (GW) के भीतर 3.8% क्षेत्र में 62,466 आर्द्र भूमि (वेटलैंड्स) हैं।
- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर
खेल समाचार
7. सर्बानंद सोनोवाल ने खेलो इंडिया युवा खेलों की मशाल रैली की कि शुरुआत

- असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में खेलो इंडिया युवा खेलों की मशाल रैली का शुभारंभ किया।
- इस टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण जनवरी 2020 में आयोजित किया जाएगा। देशभर के एथलीट खेलो इंडिया युवा खेलों में हिस्सा लेने गुवाहाटी आएंगे।
- स्पर्धा के अधिकारी इन खेलों को देश का सबसे बड़े खेल कार्यक्रम बनाने के लिए टूर्नामेंट के लिए कुल आठ आयोजन स्थलों को तैयार कर रहे हैं।
- असम के मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल
- राज्यपाल: जगदीश मुखी

-
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बर्मिंघम में आयोजित होने वाले 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है।
-
यह निर्णय नई दिल्ली में आयोजित ओलंपिक संघ की वार्षिक बैठक के दौरान लिया गया। बहिष्कार का निर्णय निशानेबाजी प्रतियोगिता हटाये जाने के मुद्दे पर लिया गया था।
-
IOA ने यह भी घोषणा की कि भारत 2026 या 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भी प्रयास करेगा।
- राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष: डेम लुईस मार्टिन
- भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख: नरिंदर बत्रा
रक्षा समाचार

-
एस एस देसवाल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के प्रमुख “अतिरिक्त” प्रभार सौपा गया है। गृह मंत्रालय ने यह निर्णय 31 दिसंबर, 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे CRPF महानिदेशक आर. आर. भटनागर के कारण लिया हैं।
-
एस. एस. देसवाल वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक के पद कार्यरत हैं।
- CRPF भारत के अलावा दुनिया का भी सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है, जिसके लगभग 3.25 लाख से अधिक कर्मचारी हैं।
- इसकी स्थापना ब्रिटिश सरकार ने वर्ष 1939 में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस (CRP) के रूप में की थी, और फिर 1949 में स्वतंत्रता के बाद इसका नाम बदलकर CRPF कर दिया गया था।

-
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 28 वें सेनाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया हैं। उन्होंने 31 दिसंबर, 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे जनरल बिपिन रावत की जगह ली है। इससे पहले जनरल नरवने भारतीय सेना के उप-सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने 37 वर्ष के कार्यकाल में सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व भी किया है जो लगभग 4,000 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा का दायित्व संभालती है।जनरल मुकुंद नरवणे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें जून 1980 में 7 वीं बटालियन, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में शामिल किया गया था।
विविध

-
भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा डिवीजन के अनकापल्ली रेलवे स्टेशन में एक नई “पैसेंजर सूचना प्रणाली” की शुरूआत की हैं।
-
इसमें “एक डिस्प्ले बोर्ड” लगाया जाना शामिल है जो स्टेशन पर ट्रेनो के समय और स्थिति की जानकारी देगा और साथ ही “कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड” होगा जो ट्रेन के कोच के क्रम और स्थिति जानकरी प्रदान करेगा।
-
इस एप्लीकेशन का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ और यात्रा को सुगम बनाना है, और यात्रियों को संतोषजनक सुविधा का अनुभव कराना है।
- यह प्रणाली स्टेशन पर अगले दो घंटों में आने-जाने वाली ट्रेनों के बारे में जानकारी स्वचालित रूप से डिसप्ले पर तीन भाषओं में प्रदर्शित करेगा : तेलुगु, अंग्रेजी और हिंदी
- केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल
Start Preparing For RBI Assistant 2019!
Practice Current Affairs & Banking Quiz
You may also like to Read:
- बैंक और बीमा परीक्षा के लिए GK कैप्सूल 2019
- LIC असिस्टेंट मेंस के लिए जीए पावर कैप्सूल डाउनलोड करें
- मंथली हिन्दू रिव्यू
- करेंट अफेयर वन-लाइनर : करेंट अफेयर 2019




Quiz on Chandrayaan 3: चंद्र...


