सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !राष्ट्रीय समाचार

-
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने नई दिल्ली में सीएनजी सिलेंडर लगी भारत की पहली लम्बे मार्ग की सीएनजी बस का अनावरण किया।
-
ये बस एक बार भरे जाने के बाद लगभग 1000 किलोमीटर की यात्रा तय सकती है।
-
ये पहली लम्बे मार्ग की अंतरराज्यीय सीएनजी बस दिल्ली और देहरादून के बीच चलाई जाएगी।
-
इसके बाद इसे जल्द ही दिल्ली से जयपुर, चंडीगढ़ और आगरा के बीच चलाया जाएगा।
-
इस परियोजना का निष्पादित देश की सबसे बड़ी सीएनजी प्रदाता कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा किया गया है।
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान

- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95 वीं जयंती के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे के नीचे बनाई जा रही सुरंग को अटल सुरंग नाम दिया।
- अटल जी द्वारा इस सुरंग को बनाने का ऐतिहासिक फैसला लेने के लिए इसे इनके नाम पर रखे जाने का फैसला किया गया हैं । मई 2002 में इसकी आधारशिला रखी गई थी।
- उन्होंने कहा कि टनल के पूरा हो जाने के बाद सभी मौसम में लाहौल स्पिति के सुदूर क्षेत्रों में आवागमन संभव हो सकेगा। इससे मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी।
- हिमाचल प्रदेश के सीएम: जय राम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय
अंतरराष्ट्रीय समाचार
3. बोइंग सीईओ डेनिस मुइलेनबर्ग ने दिया इस्तीफा

-
बोइंग के सीईओ डेनिस मुइलेनबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, बोइंग कंपनी को दो विमान हादसों से संकट में आई अपनी प्रतिष्ठा को फिर से हासिल करने के प्रयास करना पड़ रहा है।
-
उनकी जगह 13 जनवरी, 2020 को चेयरमैन डेविड कैलहोन को नियुक्त किया जाएगा।
-
डेनिस जुलाई 2015 में दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी के सीईओ बने बनाए गए थे।
-
दो घातक दुर्घटनाओं में करीब 346 लोग मारे जाने के बाद मार्च 2019 में कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले कमर्शियल जेट को दुनिया भर में नकार दिया गया था ।
- बोइंग का मुख्यालय: शिकागो, अमेरिका
राज्य समाचार
4. पीएम ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण

-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया।
-
इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखी। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ जमीन दी है।
- यूपी के सीएम: योगी आदित्यनाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल

- झारखंड में महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन इस महीने की 29 तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधायक दल का नेता चुना गया।
- उन्हें चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस और राजद गठबंधन द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया गया, जिसने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल किया।
- झारखंड के राज्यपाल: द्रौपदी मुर्मू
- झारखंड का गठन: 15 नवंबर 2000
नियुक्तियां
6. निरंजन हीरानंदानी ने एसोचैम के अध्यक्ष का पदभार संभाला

- निरंजन हीरानंदानी ने देश के उद्योग और व्यापार के सर्वोच्च संगठन भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) के नए अध्यक्ष का पदभार संभाला लिया है।
- वह वेलस्पन ग्रुप के अध्यक्ष बालकृष्ण गोयनका का स्थान लेंगे।
- निरंजन हीरानंदानी, हीरानंदानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं।
पुरस्कार
7. कामारेड्डी जिले ने जीता 2019 का यूनिसेफ पुरस्कार

-
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले ने 2019 का संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल एवं शिक्षा कोष (यूनिसेफ) पुरस्कार जीता है।
-
इस जिले ने जल स्वच्छता और स्वच्छता क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए पुरस्कार जीता है।
- सैनिटरी लैवेटर्स, स्वच्छ दर्पन दीवार पेंटिंग, स्वच्छ सर्वेक्षण, स्वच्छ संदर शौचालय और कई अन्य गतिविधियों के निर्माण में अन्य जिलों की तुलना में कामारेड्डी जिला देश में शीर्ष पर रहा।
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के चंद्रशेखर राव; राज्यपाल: तमिलिसै सौंदरराजन
योजनाएँ और समितियाँ
8. केंद्र सरकार ने अटल भुजल योजना का किया शुभारंभ

- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल भुजल योजना (अटल जल ) आरम्भ की है जिसका उद्देश्य भूजल प्रबंधन में सुधार करना है।
- इस योजना को सहभागी भूजल प्रबंधन के लिए संस्थागत ढांचे को मजबूत करने के प्रमुख उद्देश्य के साथ डिजाइन किया गया है।
- इसका उद्देश्य सात राज्यों में स्थायी भूजल संसाधन प्रबंधन के लिए सामुदायिक स्तर पर व्यवहारगत बदलाव लाना है।
- इन सात राज्यों में गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। यह योजना पंचायत की अगुवाई वाले भूजल प्रबंधन और व्यवहारगत बदलाव को बढ़ावा देगी।
- 5 वर्षों (2020-21 से 2024-25) की अवधि में क्रियान्वित किए जाने वाले 6,000 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय में से, 50 प्रतिशत विश्व बैंक ऋण के रूप में होगा और उनका पुनर्भुगतान केन्द्र सरकार द्वारा किया जाएगा।
- शेष 50 प्रतिशत का भुगतान नियमित बजटीय समर्थन से केन्द्रीय सहायता द्वारा किया जाएगा। विश्व बैंक ऋण का समस्त घटक और केन्द्रीय सहायता राज्यों को अनुदान के रूप में दी जाएगी।
9. केंद्र सरकार ने सुशासन सूचकांक किया जारी
- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल भुजल योजना (अटल जल ) आरम्भ की है जिसका उद्देश्य भूजल प्रबंधन में सुधार करना है।
- इस योजना को सहभागी भूजल प्रबंधन के लिए संस्थागत ढांचे को मजबूत करने के प्रमुख उद्देश्य के साथ डिजाइन किया गया है।
- इसका उद्देश्य सात राज्यों में स्थायी भूजल संसाधन प्रबंधन के लिए सामुदायिक स्तर पर व्यवहारगत बदलाव लाना है।
- इन सात राज्यों में गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। यह योजना पंचायत की अगुवाई वाले भूजल प्रबंधन और व्यवहारगत बदलाव को बढ़ावा देगी।
- 5 वर्षों (2020-21 से 2024-25) की अवधि में क्रियान्वित किए जाने वाले 6,000 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय में से, 50 प्रतिशत विश्व बैंक ऋण के रूप में होगा और उनका पुनर्भुगतान केन्द्र सरकार द्वारा किया जाएगा।
- शेष 50 प्रतिशत का भुगतान नियमित बजटीय समर्थन से केन्द्रीय सहायता द्वारा किया जाएगा। विश्व बैंक ऋण का समस्त घटक और केन्द्रीय सहायता राज्यों को अनुदान के रूप में दी जाएगी।

-
केंद्र सरकार ने सुशासन दिवस के अवसर पर “सुशासन सूचकांक” जारी किया।
-
भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शासन की स्थिति का आकलन करने के लिए “सुशासन सूचकांक” जारी किया गया।
-
इसे जारी करने का मुख्य उद्देश्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शासन की तुलना करने के लिए मात्रात्मक डेटा उपलब्ध कराना है, सुशासन सूचकांक शासन के स्तर को तय करता है और इसे बेहतर बनाने के संदर्भ उपलब्ध कराता है।
- सूचकांक को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग एवं सुशासन केंद्र द्वारा तैयार किया गया हैं ।
- सूचकांक दस क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है और इन दस क्षेत्रों को कुल 50 मापदंडो पर मापा जाता है।
- कृषि और संबद्ध क्षेत्र
- वाणिज्य और उद्योग
- मानव संसाधन विकास
- सार्वजनिक स्वास्थ्य
- सार्वजनिक अवसंरचना और उपयोगिताएँ
- आर्थिक शासन
- समाज कल्याण और विकास
- न्यायिक और सार्वजनिक सुरक्षा
- वातावरण
- नागरिको के अनुसार
- बड़े राज्य
- उत्तर-पूर्व और पहाड़ी राज्य
- केंद्र शासित प्रदेश
-
सुशासन सूचकांक में “बड़े राज्यों” में तमिलनाडु सबसे ऊपर है। खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में ओडिशा, बिहार, गोवा और उत्तर प्रदेश हैं और झारखंड समूह में अंतिम स्थान पर हैं।
- “पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों” में, हिमाचल प्रदेश सूचकांक में सबसे ऊपर है, इसके बाद उत्तराखंड, त्रिपुरा, मिजोरम और सिक्किम हैं। इस समूह में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड हैं, अरुणाचल प्रदेश समूह में अंतिम स्थान पर है।
- “केंद्रशासित प्रदेशों” में, पुदुचेरी सूचकांक में सबसे ऊपर है। इसके बाद चंडीगढ़ और दिल्ली हैं और लक्ष्यदीप सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला केंद्रशासित प्रदेशों है।
खेल समाचार
10. दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर ने संन्यास की कि घोषणा

- दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर वर्नोन फिलैंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा की हैं।
- उन्होंने अपने करियर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल 97 मैच खेले हैं, जिनमे 1784 रन के साथ 261 विकेट लिए हैं।
- उन्होंने अपने पहले सात टेस्ट मैचों में 51 विकेट लिए थे जिसके लिए उन्हें 2012 SA क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
11. ऑस्ट्रेलिया ने एमएस धोनी को बनाया अपनी एकदिवसीय टीम का कप्तान

-
पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी को ऑस्ट्रेलिया की इस दशक की वनडे टीम क्रिकेट का कप्तान बनाया गया और धोनी सहित तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई हैं।
-
धोनी के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा ने सीए की टीम में रखा गया है।
- सीए की इस दशक की एकदिवसीय टीम है:- रोहित शर्मा, हाशिम अमला, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, जोस बटलर, एमएस धोनी (सी), मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, राशिद खान।

- भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी लियेंडर पेस ने 2020 में व्यावसायिक खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी हैं।
- 1992 के ओलंपिक में पदार्पण करने वाले लिएंडर अगले साल टोक्यो ओलंपिक में अंतिम बार कोर्ट में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने के लिए उतरेंगे ।
- उनके नाम आठ युगल और दस मिक्स्ड युगल ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।
निधन
13. इंग्लैंड को विश्व कप दिलाने वाले मार्टिन पीटर्स का निधन

- वेस्ट जर्मनी के खिलाफ 1966 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के लिए दूसरा गोल करने वाले पूर्व हैम और टोटेनहम मिडफील्डर मार्टिन पीटर्स का निधन हो गया।
- उन्होंने 1959 में 15 साल की उम्र में वेस्ट हैम के लिए खेलना शुरू किया और 1962 में पदार्पण किया और वे 1965 में वेम्बली में हुए विनर्स कप फाइनल में जीत दिलाने वाले प्रमुख खिलाड़ी थे।
14. हिंदी के प्रख्यात लेखक गंगा प्रसाद विमल का निधन

- हिंदी के प्रख्यात लेखक गंगा प्रसाद विमल की श्रीलंका में हुई एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।
- उनका जन्म 1939 में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुआ था। उन्होंने एक दर्जन से अधिक कविता संग्रह, लघु कथा संग्रह और उपन्यास लिखे।
- उनका लिखा अंतिम उपन्यास मानुषखोर 2013 में प्रकाशित हुआ था। उन्हें कई हिंदी साहित्यिक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चूका हैं।
महत्वपूर्ण दिन
15.सुशासन दिवस: 25 दिसंबर

-
भारत में प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
-
इस दिन देश भर में भारत रत्न से सम्मानित एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को मनाया जाता है।
-
2014 में सरकार की जवाबदेही को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री वाजपेयी को सम्मानित करने के लिए सुशासन दिवस की स्थापना की गई थी।
-
इस परिपेक्ष को ध्यान में रखते हुए, सुशासन दिवस को सरकार के लिए कार्य दिवस घोषित किया गया।
- अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। 1996 में केवल 13 दिनों के लिए उनका पहला कार्यकाल था, इसके बाद वे मार्च 1998 से अप्रैल 1999 तक तेरह महीने की अवधि के लिए इस पद पर थे और अंतिम बार 1999 से 2004 तक पूर्ण कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री रहे थे ।
- संसद में पहली दफा 1962 में राज्य सभा से निर्वाचित होकर पहुचे थे । वह सात बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे।
- श्री वाजपेयी को 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

- प्रत्येक वर्ष 24 दिसंबर को भारत में एक विशिष्ट विषय के साथ राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- इस वर्ष का विषय “ alternate consumer grievance/dispute redressal” है।
- इसे मनाए जाने का उद्देश्य उपभोक्ता संचार के महत्व और प्रत्येक उपभोक्ता को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में अधिक जागरूक बनाने की आवश्यकता को उजागर करना है।
- इस दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 अधिनियमित किया गया था। अधिनियम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार के शोषण जैसे दोषपूर्ण सामान, सेवाओं में कमी और अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा उपाय प्रदान करना है।
- विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस: 15 मार्च
Start Preparing For RBI Assistant 2019!
Practice Current Affairs & Banking Quiz
You may also like to Read:
- बैंक और बीमा परीक्षा के लिए GK कैप्सूल 2019
- LIC असिस्टेंट मेंस के लिए जीए पावर कैप्सूल डाउनलोड करें
- मंथली हिन्दू रिव्यू
- करेंट अफेयर वन-लाइनर : करेंट अफेयर 2019




Quiz on Chandrayaan 3: चंद्र...


