अगर आपका सपना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में Probationary Officer (PO) बनने का है, तो अब आपके पास बहुत कम समय बचा है। SBI PO Recruitment 2026 के तहत 1500 Probationary Officer (PO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और आज 8 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है।
ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें बिना देर किए अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए, क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं भी आ सकती हैं।SBI PO देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग भर्तियों में से एक मानी जाती है, जहां चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन, तेज़ करियर ग्रोथ और पूरे भारत में काम करने का अवसर मिलता है।
इस लेख में आपको SBI PO 2026 भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी—योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और डायरेक्ट अप्लाई लिंक—एक ही जगह मिलेगी, ताकि आप अंतिम तिथि से पहले बिना किसी परेशानी के अपना आवेदन पूरा कर सकें।
क्यों खास है SBI PO 2026 भर्ती?
एसबीआई पो को नीचे दिए कारण महत्वपूर्ण बनाते है
- कुल 1500 पदों पर भर्ती
- किसी भी स्ट्रीम के ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
- Final Year Students भी हैं पात्र
- देश के सबसे प्रतिष्ठित बैंक में नौकरी का अवसर
- शानदार वेतन और तेजी से प्रमोशन के अवसर
- बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन मौका
Click Here to Download – SBI PO Recruitment 2026 Notification PDF
एसबीआई पीओ भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 18 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 8 जुलाई 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 8 जुलाई 2026 |
| SBI PO Prelims Exam | अगस्त 2026 |
| SBI PO Mains Exam | सितंबर 2026 |
SBI PO Vacancy 2026: Category Wise Vacancy Details
SBI ने इस वर्ष कुल 1500 रिक्तियों की घोषणा की है, जिसमें नियमित और बैकलॉग दोनों प्रकार की वैकेंसी शामिल हैं।
| श्रेणी | रिक्तियां |
|---|---|
| SC | 234 |
| ST | 144 |
| OBC | 390 |
| EWS | 144 |
| UR | 588 |
| कुल | 1500 |
SBI PO योग्यता 2026
यहाँ आप SBI PO के लिए योग्यता की पूरी जानकारी देख सकते है-
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
खास बात यह है कि अंतिम वर्ष (Final Year) के छात्र भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 30 सितंबर 2026 तक अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर लें।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation।
- अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार को 30 सितंबर 2026 तक ग्रेजुएशन पास करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
- मेडिकल, इंजीनियरिंग, CA, Cost Accountant तथा Integrated Dual Degree वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
SBI PO आयु सीमा 2026
आयु की गणना : 1 अप्रैल 2026 के अनुसार
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
अर्थात उम्मीदवार का जन्म:
- 2 अप्रैल 1996 से पहले नहीं होना चाहिए
- 1 अप्रैल 2005 के बाद नहीं होना चाहिए
आयु में छूट सरकारी नियमानुसार
Check Now,
SBI PO Recruitment 2026 Apply Online
SBI PO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए लिंक 18 जून 2026 से एक्टिव कर दिया गया है. इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक नीचे दिए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपना फोटो, हस्ताक्षर, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
Click Here to Apply Online for SBI PO Recruitment 2026 (Link Active)
एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया 2026
SBI PO भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा:
Phase-I: Preliminary Examination
- ऑनलाइन परीक्षा
- केवल क्वालीफाइंग प्रकृति
Phase-II: Main Examination
- Objective + Descriptive Test
- मेरिट के लिए महत्वपूर्ण
Phase-III
- Psychometric Test
- Group Exercise
- Personal Interview
अंतिम चयन Mains Examination और Interview/Group Exercise में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा।
| SBI PO Related Post | |
| SBI PO Syllabus 2026 | SBI PO Cut Off 2026 |
| SBI PO Previous Year Paper Hindi | SBI PO Salary 2026 |








IBPS PO Notification 2026 Out: 6715 प...
MP RAEO Recruitment 2026: 2784 कृष...
Bank of Baroda Peon Mains Result 2026: ...


