BPSC परीक्षा कैलेंडर 2025 जारी: जानिए कब होंगी BPSC CCE, शिक्षक भर्ती और अन्य बड़ी परीक्षाएं
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 23 जुलाई 2025 को अपना नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें साल 2025 की सभी प्रमुख भर्तियों और परीक्षाओं की तारीखें स्पष्ट कर दी गई हैं। इस कैलेंडर में BPSC CCE, विशेष शिक्षक भर्ती, सहायक पदों की परीक्षा, और अन्य विभागीय चयन प्रक्रियाओं की तिथियां तय की गई हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह कैलेंडर बेहद अहम साबित होगा। यहाँ जानें BPSC CCE, शिक्षक भर्ती, AE और अन्य परीक्षाओं की तिथियां, तो अभी डाउनलोड करें PDF और पूरी जानकारी पाएं.
BPSC Exam Calendar 2025 – मुख्य परीक्षा तिथियां
BPSC Exam Calendar 2025 PDF डाउनलोड करें
BPSC परीक्षा कैलेंडर 2025 ऑफिशियल PDF को जुलाई 2025 को जारी कर दिया गया है. बिहार पीएससी द्वारा जारी इस कैलेंडर में न सिर्फ प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं की तिथियां दी गई हैं, बल्कि नोटिफिकेशन जारी होने की तारीखें, ऑनलाइन आवेदन शुरू होने और परीक्षा परिणाम घोषित होने की टाइमलाइन भी शामिल की गई है. आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके BPSC परीक्षा कैलेंडर 2025 ऑफिशियल PDF डाउनलोड कर सकते हैं.
यहां क्लिक करें और BPSC परीक्षा कैलेंडर 2025 PDF डाउनलोड करें
BPSC Exam Calendar 2025-26 Post-Wise Details
BPSC परीक्षा कैलेंडर 2025-26 के अनुसार पोस्ट-वाइज वैकेंसी और इंटरव्यू शेड्यूल की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है-
विज्ञापन संख्या | पद का नाम | कुल रिक्तियाँ | इंटरव्यू शेड्यूल |
---|---|---|---|
04/2025 to 28/2025 | सहायक प्रोफेसर (राज्य मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) | 1,711 | अगस्त–सितंबर 2025 |
44/2025 to 57/2025 | सहायक प्रोफेसर (सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज) | 88 | जल्द घोषित किया जाएगा |
58/2025 to 67/2025 | सहायक प्रोफेसर (सरकारी तिब्बी कॉलेज, पटना) | 15 | जल्द घोषित किया जाएगा |
– | सहायक प्रोफेसर (होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, पटना) | 13 | जल्द घोषित किया जाएगा |
– | प्रोफेसर (विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग) | 169 | जल्द घोषित किया जाएगा |
– | एसोसिएट प्रोफेसर (विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग) | 455 | जल्द घोषित किया जाएगा |
BPSC परीक्षा कैलेंडर क्यों है ज़रूरी?
-
तैयारी का रोडमैप: अभ्यर्थी पहले से ही विषयवार योजना बनाकर अपनी तैयारी को ट्रैक कर सकते हैं।
-
अवसर ना चूकें: आवेदन की अंतिम तिथियां जानकर कोई भी भर्ती मिस नहीं होगी।
-
रिजल्ट की तैयारी: परिणाम की संभावित तिथियों से अगले चरणों की तैयारी समय रहते की जा सकती है।