Latest Hindi Banking jobs   »   Bihar Police SI Prelims Admit Card...

Bihar Police SI Admit Card 2026 Out: बिहार पुलिस SI प्रोहिबिशन एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से डाउनलोड करें हॉल टिकट

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने Sub Inspector Prohibition (अवर निरीक्षक मद्य निषेध) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना Bihar Police SI Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Prelims Exam) 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अपना हॉल टिकट अभी डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच अवश्य करें।

Bihar Police SI Admit Card 2026 Download Link Active

BPSSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। आयोग किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से कॉल लेटर नहीं भेजेगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

Click to Download – Bihar Police SI Admit Card 2026 Link (Active)

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न जानकारी की आवश्यकता होगी:

  • Registration ID या Registered Mobile Number
  • Mobile Number

Bihar Police SI Exam Timing 2026

बिहार पुलिस SI प्रारंभिक परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

विवरण समय
रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे
परीक्षा प्रारंभ सुबह 11:00 बजे
परीक्षा समाप्त दोपहर 1:00 बजे

उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है ताकि दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें।

Bihar Police SI Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1:

BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।

Step 2:

होमपेज पर दिखाई दे रहे लिंक –

“Download Admit Card of Preliminary Written Examination for the Post of Sub-Inspector Prohibition (Advt. No. 03/2026)”

पर क्लिक करें।

Step 3:

नई विंडो में अपना:

Registration ID/Registered Mobile Number
Mobile Number

दर्ज करें।

Step 4:

Submit बटन पर क्लिक करें।

Step 5:

आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए 2-3 प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Bihar Police SI Exam Centre List 2026 भी जारी

BPSSC ने एडमिट कार्ड के साथ-साथ Exam Centre List 2026 भी जारी कर दी है। इसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर के अनुसार परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता उपलब्ध कराया गया है।

Click to Check – Bihar Police SI Exam Centre List 2026 –

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने एग्जाम सेंटर का पता अच्छी तरह जांच लें और यात्रा की योजना पहले से बना लें।

Bihar Police SI Exam Pattern 2026

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी होना जरूरी है।

विवरण जानकारी
परीक्षा मोड ऑफलाइन
प्रश्नों का प्रकार वस्तुनिष्ठ (MCQ)
कुल प्रश्न 100
कुल अंक 200
परीक्षा अवधि 120 मिनट
विषय करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता

Bihar Police SI Selection Process 2026

Sub Inspector Prohibition पदों पर चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Preliminary Written Test)
  2. मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Examination)
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST)शारीरिक माप परीक्षण (PMT)
  4. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  5. मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)

बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

FAQs

Bihar Police SI Admit Card 2026 कब जारी हुआ?

बिहार पुलिस SI प्रोहिबिशन भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 22 जून 2026 को जारी किया गया है।

Bihar Police SI Prelims Exam 2026 कब आयोजित होगी?

प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

Bihar Police SI Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Registration ID/Registered Mobile Number और Mobile Number की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: