Latest Hindi Banking jobs   »   बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क रिजल्ट

बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थी PET के लिए क्वालिफाई, यहाँ देखें Cut Off और Result PDF

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने हवलदार क्लर्क (Havildar Clerk) भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, कुल 218 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी Physical Efficiency Test (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 196 पुरुष और 22 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। अब इन अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेना होगा, जिसकी तिथि जल्द जारी की जाएगी।

Bihar Police Havildar Clerk Result 2026

बिहार गृह विभाग (विशेष) के अंतर्गत बिहार होमगार्ड में 64 हवलदार क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लगभग डेढ़ महीने बाद आयोग ने परिणाम जारी कर दिया है। अब सफल उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण, यानी Physical Efficiency Test (PET) में शामिल होंगे।

यहाँ से डाउनलोड करें – Bihar Police Havildar Clerk Result 2026 PDF

Bihar Police Havildar Clerk Result 2026 Out at bpssc.bihar.gov.in, Cut Off Marks and Result PDF_3.1

Bihar Police Havildar Clerk Result PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Step 1:- सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।

Step 2:- होमपेज पर “Result of Written Examination for the Post of Havildar Clerk” लिंक पर क्लिक करें।

Step 3:- आपके सामने रिजल्ट PDF खुल जाएगी।

Step 4:- PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।

Step 5:- यदि आपका रोल नंबर PDF में दिखाई देता है, तो आप PET के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं।

Step 6:-भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Bihar Police Havildar Clerk Cut Off 2026 Out

BPSSC ने रिजल्ट के साथ कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ भी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें PET के लिए चयनित किया गया है।

Category Male Cut Off Female Cut Off
General (UR) 42 अंक 30 अंक
Scheduled Caste (SC) 34 अंक
Scheduled Tribe (ST) 31 अंक
Extremely Backward Class (EBC) 36 अंक
Backward Class (BC) 38 अंक
Economically Weaker Section (EWS) 33 अंक

PET में क्या होगा?

लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब Physical Efficiency Test (PET) में भाग लेना होगा। PET में उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता और फिटनेस की जांच की जाएगी। आयोग जल्द ही PET की तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य निर्देश जारी करेगा।

कितने उम्मीदवार हुए सफल?

इस भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद कुल 218 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है। आयोग ने भर्ती नियमों के अनुसार कुल रिक्तियों की संख्या से लगभग पांच गुना उम्मीदवारों को PET के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

FAQs

Bihar Police Havildar Clerk Result 2026 कब जारी हुआ?

बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क रिजल्ट 20 जून 2026 को जारी किया गया है।

Bihar Police Havildar Clerk Result 2026 कहाँ देखें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

PET के लिए कितने उम्मीदवारों का चयन हुआ है?

कुल 218 उम्मीदवार PET के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: