Latest Hindi Banking jobs   »   SBI Clerk Prelims Exam Analysis 2026...

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा विश्लेषण 2026: जानिए 16 सितंबर, शिफ्ट 2 डिफिकल्ट लेवल-गुड एटेम्पट और पूछे गए सवाल

SBI Clerk (Backlog) Prelims Exam 2026 Shift 2 का आयोजन 16 सितंबर 2026 को किया गया। दूसरी शिफ्ट में शामिल उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर परीक्षा के प्रश्नों, सेक्शन-वाइज कठिनाई स्तर और गुड अटेम्प्ट्स का विश्लेषण तैयार किया गया है। कुल मिलाकर शिफ्ट का स्तर ईज़ी से मॉडरेट रहा।

आगामी शिफ्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस विश्लेषण की मदद से हालिया प्रश्नों के ट्रेंड को समझ सकते हैं और अपनी तैयारी में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से कुल 100 प्रश्न पूछे गए।

SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा विश्लेषण 2026 शिफ्ट 2: Difficulty Level और Good Attempts

सेक्शन कठिनाई स्तर Good Attempts
इंग्लिश लैंग्वेज ईज़ी से मॉडरेट 24-27
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड ईज़ी से मॉडरेट 25-28
रीजनिंग एबिलिटी ईज़ी से मॉडरेट 29-32
कुल ईज़ी से मॉडरेट 78-87

नोट: Good Attempts उम्मीदवारों के फीडबैक और प्रश्नों के स्तर के आधार पर अनुमानित रेंज है। यह आधिकारिक कट-ऑफ नहीं है।

Also Check,

SBI Clerk Exam Analysis 2026 – 16 September Shift 1: Difficulty, Good Attempts, and Questions

SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा विश्लेषण 2026 शिफ्ट 2: सेक्शन-वाइज विश्लेषण

रीजनिंग एबिलिटी

रीजनिंग सेक्शन का स्तर ईज़ी से मॉडरेट रहा। इसमें पज़ल और सीटिंग अरेंजमेंट के साथ कोडिंग, इनइक्वैलिटी और सीरीज से प्रश्न पूछे गए।

टॉपिक प्रश्न
सर्कुलर सीटिंग अरेंजमेंट (इनसाइड) 5
मंथ बेस्ड पज़ल 5
फ्लैट-फ्लोर आधारित पज़ल (4×2) 5
ब्लड रिलेशन 3
इनइक्वैलिटी 4
चाइनीज कोडिंग 5
मिक्स सीरीज 5
अन्य प्रश्न 3
कुल 35

न्यूमेरिकल एबिलिटी

न्यूमेरिकल एबिलिटी में सरलीकरण के अलावा अंकगणित, गलत संख्या श्रृंखला और बार ग्राफ DI से प्रश्न पूछे गए। गणना की गति इस सेक्शन में महत्वपूर्ण रही।

टॉपिक प्रश्न
सरलीकरण 12
अंकगणित (ट्रेन, औसत, मिश्रण, SI एवं CI आदि) 13
गलत संख्या श्रृंखला 5
बार ग्राफ DI (औसत आधारित) 5
कुल 35

इंग्लिश लैंग्वेज

इंग्लिश लैंग्वेज का स्तर भी ईज़ी से मॉडरेट रहा। रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, एरर डिटेक्शन, फिलर्स, मिस्पेल्ट शब्द और पैरा जंबल जैसे परिचित टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए।

टॉपिक प्रश्न
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (पर्यावरणविद्–हाथी संरक्षण) 7
एरर डिटेक्शन (ट्रेडिशनल आधारित) 5
फ्रेज रिप्लेसमेंट 4
फिलर्स (सिंगल/डबल) 4
मिस्पेल्ट 5
पैरा जंबल 5
कुल 30

अगली शिफ्ट के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

  • रीजनिंग में पज़ल और सीटिंग अरेंजमेंट का टाइम-बाउंड अभ्यास करें।
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी में सरलीकरण और अंकगणित के फॉर्मूले रिवाइज करें।
  • इंग्लिश में ग्रामर, वोकैबुलरी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन पर ध्यान दें।
  • आसान प्रश्न पहले हल करके समय का बेहतर प्रबंधन करें।

FAQs

SBI Clerk Prelims Shift 2 का कठिनाई स्तर कैसा रहा?

उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार 16 सितंबर की दूसरी शिफ्ट का कुल स्तर ईज़ी से मॉडरेट रहा।

SBI Clerk Prelims Shift 2 में कितने Good Attempts रहे?

शिफ्ट 2 के लिए अनुमानित कुल Good Attempts 78 से 87 के बीच रहे।

SBI Clerk Prelims परीक्षा में कितने प्रश्न होते हैं?

प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए 100 अंक और 60 मिनट का समय निर्धारित है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.