Latest Hindi Banking jobs   »   SBI Clerk Exam Analysis 2026

SBI क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2026: कैसा रहा Shift 1 में पेपर? देखें गुड एटेम्पट और सेक्शन-वाइज रिव्यु

SBI क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा SBI Clerk Backlog Special Recruitment Drive 2026 की प्रारंभिक परीक्षा 16 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। 16 सितंबर की Shift 1 में शामिल उम्मीदवार अब पेपर के कठिनाई स्तर, पूछे गए प्रश्नों और संभावित Good Attempts का विश्लेषण कर सकते हैं।

उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक और परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर 16 सितंबर Shift 1 का पेपर Easy to Moderate स्तर का रहा।

यह विश्लेषण उन उम्मीदवारों के लिए भी उपयोगी है, जिनकी SBI Clerk की नियमित भर्ती परीक्षा 26 सितंबर, 27 सितंबर और 3 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। इससे उम्मीदवार आगामी शिफ्ट के लिए प्रश्न चयन, समय प्रबंधन और तैयारी की रणनीति को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

SBI क्लर्क परीक्षा 2026 Shift 1: Difficulty Level

16 सितंबर Shift 1 में तीनों सेक्शन का स्तर Easy to Moderate रहा। English Language अपेक्षाकृत आसान और स्कोरिंग रही, जबकि Reasoning और Numerical Ability में स्पीड के साथ सटीकता बनाए रखना महत्वपूर्ण था।

सेक्शन कठिनाई स्तर
Reasoning Ability Easy to Moderate
Numerical Ability Easy to Moderate
English Language Easy to Moderate
Overall Easy to Moderate

SBI क्लर्क 2026 Shift 1: Good Attempts

उम्मीदवारों के फीडबैक और पेपर के स्तर को देखते हुए लगभग 74–83 प्रश्न अच्छे प्रयास माने जा सकते हैं। हालांकि, केवल अधिक प्रश्न करना पर्याप्त नहीं है। Good Attempts का आकलन करते समय Accuracy, राज्यवार कट-ऑफ, कैटेगरी और उपलब्ध वैकेंसी जैसे फैक्टर भी महत्वपूर्ण होते हैं।

सेक्शन Good Attempts
Reasoning Ability 26–29
Numerical Ability 23–26
English Language 25–28
कुल 74–83

SBI क्लर्क परीक्षा 2026: 16 सितंबर Shift 1 का Section-wise Analysis

SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में तीन सेक्शन शामिल होते हैं—Reasoning Ability, Numerical Ability और English Language। प्रत्येक सेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 20 मिनट का समय दिया जाता है। 16 सितंबर Shift 1 में प्रश्नों का स्तर संतुलित रहा और प्रश्नों को हल करने के लिए स्पीड तथा सटीकता दोनों महत्वपूर्ण रहीं।

रीजनिंग एबिलिटी

रीजनिंग एबिलिटी में प्रश्न मुख्य रूप से पज़ल और सीटिंग अरेंजमेंट, सिलॉजिज्म, इनइक्वैलिटी, अल्फान्यूमेरिक/नंबर-बेस्ड सीरीज और विविध प्रश्नों से पूछे गए। पज़ल और सीटिंग अरेंजमेंट के प्रश्नों में उम्मीदवारों को अच्छी गति और सटीकता बनाए रखने की आवश्यकता थी।

टॉपिक प्रश्नों की संख्या
सीक्वेंस आधारित पज़ल 5
दिन आधारित पज़ल (सोमवार से रविवार) 5
तुलना आधारित पज़ल (लंबाई की तुलना) 3
पैरेलल रो सीटिंग अरेंजमेंट (10 व्यक्ति) 5
रक्त संबंध 3
सिलॉजिज्म 3
इनइक्वैलिटी 3
अल्फान्यूमेरिक सीरीज (संख्या + प्रतीक) 5
संख्या आधारित प्रश्न 1
मीनिंगफुल वर्ड 1
ऑड वन आउट 1
कुल 35

न्यूमेरिकल एबिलिटी

न्यूमेरिकल एबिलिटी में सरलीकरण, डेटा इंटरप्रिटेशन (DI) और अंकगणित जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए। इस सेक्शन में प्रश्नों को निर्धारित समय में हल करने के लिए गणना की गति और सटीकता महत्वपूर्ण रही।

टॉपिक प्रश्नों की संख्या
सरलीकरण 12
टेबल आधारित DI (केक और कुकीज बेक किए गए) 6
बार ग्राफ DI (बेचे गए बैग की संख्या) 3
केसलेट DI (साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज) 3
अंकगणित 11
कुल 35

इंग्लिश लैंग्वेज

इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन अपेक्षाकृत स्कोरिंग रहा। इसमें रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, एरर डिटेक्शन, वर्ड यूजेज और वाक्य आधारित प्रश्नों सहित कई परिचित टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए। उम्मीदवारों को ग्रामर और शब्दावली से जुड़े प्रश्नों के साथ-साथ पैसेज आधारित प्रश्न भी हल करने थे।

टॉपिक प्रश्नों की संख्या
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (बायो कंपनी-टमाटर आधारित; फैशनेबल प्रोडक्ट-शूज एवं बैग; पर्यायवाची – Formed एवं Choose; 1 फिलर) 9
एरर डिटेक्शन (ट्रेडिशनल आधारित) 5
कॉलम आधारित प्रश्न 1
वर्ड यूजेज 1
पैरा जंबल 5
फ्रेज रिप्लेसमेंट 3
मिस्पेल्ड शब्द (Steps, Enlighted, Discovered, Gemstone) 4
सेंटेंस रिअरेंजमेंट 2
कुल 30

FAQs

SBI क्लर्क 16 सितंबर Shift 1 का पेपर कैसा रहा?

SBI क्लर्क 16 सितंबर Shift 1 का Overall पेपर Easy to Moderate स्तर का रहा।

SBI क्लर्क 16 सितंबर Shift 1 में कितने Good Attempts माने जा सकते हैं?

उम्मीदवारों के फीडबैक के आधार पर 74 से 83 प्रश्न अच्छे प्रयास माने जा सकते हैं, बशर्ते Accuracy अच्छी रही हो।

SBI क्लर्क Shift 1 में Reasoning में कौन से टॉपिक्स पूछे गए?

Reasoning में Sequence Based Puzzle, Day Based Puzzle, Height Comparison, Parallel Row Seating, Syllogism, Inequality, Blood Relation और Alphanumeric Series प्रमुख टॉपिक्स रहे।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.