Latest Hindi Banking jobs   »   Rajasthan SET Admit Card 2026

Rajasthan SET Admit Card 2026 Out: एडमिट कार्ड जारी, 13 सितंबर को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान SET एडमिट कार्ड 2026 को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in, uok.ac.in या राजस्थान एसएसओ पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान SET 2026 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर पद के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और जरूरी निर्देशों को ध्यान से जांच लें।

राजस्थान SET एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक

उम्मीदवार अपना राजस्थान SET एडमिट कार्ड 2026 नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि अथवा एसएसओ आईडी एवं पासवर्ड की आवश्यकता हो सकती है।

Rajasthan SET Admit Card 2026 Download:
Click Here

Rajasthan SSO Login:
Click Here

राजस्थान SET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से राजस्थान SET 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।
  3. SET-2026 के सामने उपलब्ध Get Admit Card विकल्प चुनें।
  4. परीक्षा का प्रकार Pre चुनें।
  5. अपना Application Number, Date of Birth और CAPTCHA दर्ज करें।
  6. Get Admit Card बटन पर क्लिक करें।
  7. आपका राजस्थान SET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  8. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

उम्मीदवार राजस्थान एसएसओ आईडी के माध्यम से भी लॉगिन करके Recruitment Portal में जाकर Get Admit Card विकल्प से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan SET Exam Date 2026 और टाइमिंग

यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा (UOK), कोटा द्वारा राजस्थान SET 2026 परीक्षा की तारीख 13 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर आधारित मोड में एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी।

विवरण जानकारी
परीक्षा की तारीख 13 सितंबर 2026
रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे
गेट बंद होने का समय सुबह 10:30 बजे
परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
परीक्षा मोड ऑफलाइन

राजस्थान SET परीक्षा पैटर्न 2026

राजस्थान SET 2026 में दो पेपर होंगे। पेपर 1 में शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि पेपर 2 उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

पेपर प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय
पेपर 1 50 100 1 घंटा
पेपर 2 100 200 2 घंटे

नकारात्मक अंकन: राजस्थान SET 2026 में गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं है।

राजस्थान SET 2026 में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

राजस्थान SET परीक्षा में उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना जरूरी है। श्रेणीवार न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत नीचे दिया गया है:

श्रेणी न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक
General / EWS 40%
OBC (Non-Creamy Layer) 35%
SC / ST / PwD / Third Gender 35%

Rajasthan SET 2026 में कितने विषय हैं?

राजस्थान SET 2026 परीक्षा विभिन्न विषयों में आयोजित की जाएगी, इनमें केमिकल साइंसेज, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, अर्थ साइंसेज, इकोनॉमिक्स, एजुकेशन, इंग्लिश, एनवायरनमेंटल साइंस, जियोग्राफी, हिंदी, हिस्ट्री, लॉ, मैनेजमेंट, गणितीय विज्ञान, म्यूजिक, फिलॉसफी, फिजिकल साइंस, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, स्टैटिस्टिक्स और योग सहित कुल 35 विषय शामिल हैं।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

राजस्थान SET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट लेकर जाना होगा। इसके साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी रखना जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को परीक्षा से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, क्योंकि गेट बंद होने का समय सुबह 10:30 बजे है। अंतिम समय में होने वाली किसी भी परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करके उसकी सभी जानकारियों को जांच लेना बेहतर रहेगा।

FAQs

राजस्थान SET एडमिट कार्ड 2026 कब जारी हुआ?

राजस्थान SET 2026 का एडमिट कार्ड 7 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।

राजस्थान SET 2026 परीक्षा कब होगी?

राजस्थान SET 2026 परीक्षा 13 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी।

राजस्थान SET एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल, यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान एसएसओ पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: