Latest Hindi Banking jobs   »   UP SI Score Card 2026

UP SI Score Card 2026 Out: UPPBPB ने जारी किए नॉर्मलाइज्ड मार्क्स, ऐसे करें स्कोर कार्ड डाउनलोड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने UP SI Score Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 22 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने Sub Inspector (Advt. No. 03/2025) की लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना Normalized Score, Marks और Qualifying Status ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक 21 अगस्त 2026 तक ही उपलब्ध रहेगा। इसलिए सभी उम्मीदवार समय रहते अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

UP SI Score Card 2026: मुख्य विवरण

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम UP Police SI Recruitment 2026
भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB)
विज्ञापन संख्या PRPB-B (Sub Inspector Cadre)-03/2025
स्कोर कार्ड जारी 22 जुलाई 2026
डाउनलोड की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026
स्कोर कार्ड मोड ऑनलाpइन
आधिकारिक वेबसाइट https://upbpb.gov.in
कुल चयनित उम्मीदवार 4543

UP SI Score Card 2026 डाउनलोड लिंक

UPPBPB ने लिखित परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों (चाहे वे चयनित हुए हों या नहीं) के लिए स्कोर कार्ड जारी कर दिया है।

उम्मीदवार अपने Registration Number और Date of Birth की सहायता से लॉगिन करके अपना Normalized Marks और Final Score देख सकते हैं।

Click Here to Check Your –

UP SI Score Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—

  • सबसे पहले UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत
  • लिखित परीक्षा के प्रसामान्यीकृत अंक प्राप्त करने हेतु लिंक” पर क्लिक करें।
  • नया लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अपना Registration Number दर्ज करें।
  • Date of Birth भरें।
  • Login बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका UP SI Score Card 2026 दिखाई देगा।
  • स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।

यदि इनमें किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो उम्मीदवार को तुरंत UPPBPB से संपर्क करना चाहिए।

UP SI भर्ती 2026: परीक्षा से जुड़ी जानकारी

UP SI भर्ती 2026 उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षाओं में से एक रही।

  1. कुल 15,75,760 उम्मीदवारों ने आवेदन किया।
  2. लिखित परीक्षा 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई।
  3. इसके बाद Physical Standard Test (PST), Physical Efficiency Test (PET) और Document Verification (DV) आयोजित किया गया।
  4. अंतिम परिणाम में 4543 उम्मीदवारों का चयन किया गया।

UP SI Vacancy 2026

पद रिक्तियां
सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) 4242
प्लाटून कमांडर PAC / SI Armed Police 106
प्लाटून कमांडर / SI Special Security Force 135
महिला बटालियन हेतु महिला SI 60
कुल पद 4543

 

FAQs

UP SI Score Card 2026 कब जारी हुआ?

UPPBPB ने 22 जुलाई 2026 को UP SI Score Card जारी किया है।

UP SI Score Card 2026 डाउनलोड करने की अंतिम तिथि क्या है?

उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP SI 2026 में कुल कितने उम्मीदवार चयनित हुए हैं?

अंतिम परिणाम में 4543 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: