Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB Reserve List 2026 Out

IBPS RRB Reserve List 2026 Out: XIV की पहली रिजर्व लिस्ट जारी, रोल नंबर से चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस

IBPS RRB Reserve List 2026 Out: हाल ही में पूरी की गई IBPS RRB XIV भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP RRBs-XIV के तहत Officer Scale I (PO), Officer Scale II, Specialist Officer (SO) और Officer Scale III पदों के लिए पहली आरक्षित सूची (First Reserve List) जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल अलॉटमेंट में नहीं आया था और वे रिजर्व लिस्ट में शामिल थे, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

IBPS द्वारा 1 जून 2026 को जारी की गई इस रिजर्व लिस्ट के माध्यम से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) में बची हुई रिक्तियों को भरा जाएगा। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट या इस पोस्ट मे नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना Provisional Allotment Status चेक कर सकते हैं।

IBPS RRB Reserve List 2026 क्या है?

IBPS RRB रिजर्व लिस्ट उन उम्मीदवारों की वेटिंग सूची होती है जो अंतिम चयन सूची में मामूली अंतर से चयनित नहीं हो पाए थे।

जब किसी बैंक में चयनित उम्मीदवार जॉइन नहीं करते हैं, इस्तीफा दे देते हैं या अतिरिक्त रिक्तियां सामने आती हैं, तब IBPS इसी रिजर्व लिस्ट से उम्मीदवारों को प्रोविजनल अलॉटमेंट देता है।

इस प्रक्रिया के जरिए योग्य उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का एक और मौका मिलता है।

किन पदों के लिए जारी हुई रिजर्व लिस्ट?

IBPS ने निम्नलिखित पदों के लिए रिजर्व लिस्ट अलॉटमेंट जारी किया है:

  1. Officer Scale I (PO)
  2. Officer Scale II (General Banking Officer)
  3. Officer Scale II (Specialist Officer)
  4. Officer Scale III

यदि आपने इनमें से किसी भी पद के लिए आवेदन किया था और रिजर्व लिस्ट में थे, तो अब अपना अलॉटमेंट स्टेटस अवश्य चेक करें।

BPS RRB Reserve List 2026 Download Link

IBPS ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर IBPS RRB Reserve List 2026 और प्रोविजनल अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों का चयन मुख्य सूची में नहीं हो पाया था, वे अब रिजर्व लिस्ट में अपना नाम और अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार Registration Number/Roll Number और Password/Date of Birth दर्ज करके लॉगिन कर अपनी चयन स्थिति देख सकते हैं।

IBPS RRB Officer Scale I (PO) Reserve List: Download Link

IBPS RRB Officer Scale II (GBO) Reserve List: Download Link

IBPS RRB Officer Scale II (SO) Reserve List: Download Link

IBPS RRB Officer Scale III Reserve List: Download Link

Test Prime

IBPS RRB Reserve List 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजर्व लिस्ट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं:

Step 1: IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2: होमपेज पर “CRP RRBs XIV Reserve List Allotment” लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: अपना Registration Number/Roll Number दर्ज करें।

Step 4: Password या Date of Birth भरें।

Step 5: Captcha कोड दर्ज करके Login करें।

Step 6: स्क्रीन पर आपका Provisional Allotment Status दिखाई देगा।

Step 7: भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

Provisional Allotment Under Reserve List का मतलब क्या है?

बहुत से उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि “Provisional Allotment” का वास्तविक अर्थ क्या है।

इसका मतलब है कि IBPS ने आपको किसी Regional Rural Bank (RRB) में अस्थायी रूप से आवंटित किया है। हालांकि यह अंतिम नियुक्ति नहीं मानी जाती। उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन और बैंक की अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

रिजर्व लिस्ट में चयन होने के बाद क्या करें?

यदि आपका नाम रिजर्व लिस्ट में आ गया है तो घबराने या इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। अब आपको अगले चरणों की तैयारी करनी चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को क्या करना होगा?

  • अपना अलॉटमेंट स्टेटस डाउनलोड करें।
  • आवंटित बैंक की ओर से आने वाले ईमेल और SMS पर नजर रखें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
  • Document Verification में शामिल हों।
  • निर्धारित समय सीमा के भीतर Joining Formalities पूरी करें।

किन कारणों से जारी होती है Reserve List?

हर साल कई उम्मीदवार चयनित होने के बावजूद जॉइन नहीं करते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी होते हैं:

  1. उम्मीदवार का जॉइन न करना
  2. इस्तीफा देना
  3. अतिरिक्त रिक्तियों का सृजन
  4. बैंक द्वारा संशोधित रिक्तियां रिपोर्ट करना
  5. दस्तावेज सत्यापन में अयोग्यता

इन परिस्थितियों में IBPS रिजर्व लिस्ट से उम्मीदवारों को मौका देता है।

IBPS RRB Related Posts

IBPS RRB PO Previous Year Papers IBPS RRB Clerk Previous Year Papers
IBPS RRB PO Syllabus IBPS RRB Clerk Syllabus
IBPS RRB PO Salary IBPS RRB Clerk Salary
IBPS RRB PO Cut Off IBPS RRB Clerk Cut Off

FAQs

IBPS RRB Reserve List 2026 कब जारी हुई?

IBPS RRB Reserve List 2026 को 01 जून 2026 को जारी किया गया है।

रिजर्व लिस्ट में नाम आने का क्या मतलब है?

इरिजर्व लिस्ट में नाम आने का मतलब है कि आपको उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर प्रोविजनल अलॉटमेंट दिया गया है।

क्या रिजर्व लिस्ट में चयन होने के बाद नौकरी पक्की हो जाती है?

नहीं, अंतिम नियुक्ति दस्तावेज सत्यापन और बैंक की औपचारिकताओं के बाद ही होती है।

रिजर्व लिस्ट स्टेटस चेक करने के लिए क्या चाहिए?

Registration Number/Roll Number और Password या Date of Birth की आवश्यकता होगी।

किन पदों के लिए रिजर्व लिस्ट जारी की गई है?

Clerk, Officer Scale I, Officer Scale II (GBO), Officer Scale II (SO) और Officer Scale III पदों के लिए।

रिजर्व लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को आगे क्या करना होगा?

बैंक की ओर से जारी सूचना के अनुसार Document Verification और Joining Process पूरी करनी होगी।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: