Latest Hindi Banking jobs   »   Bihar Police Constable Final Result 2026...

Bihar Police Constable Final Result 2026 Out: 19,838 पदों का रिजल्ट जारी, PDF डाउनलोड करें

Bihar Police Constable Final Result 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट @csbc.bihar.gov.in बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) में सिपाही के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट यहाँ दिए लिंक के माध्यमा से डाउनलोड करके चयन सूची चेक कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा में कितने उम्मीदवार हुए सफल?

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा जुलाई और अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 99,690 अभ्यर्थियों को PET के लिए सफल घोषित किया गया था।

इसके बाद PET परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को बुलाया गया, जहां शारीरिक दक्षता के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

PET परीक्षा में क्या हुआ?

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक पटना के गर्दनीबाग में किया गया। इस दौरान कुल 79,932 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

दस्तावेज सत्यापन और स्क्रूटनी के बाद कुल 45,611 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से योग्य माना गया। इन्हीं योग्य उम्मीदवारों में से मेरिट के आधार पर 19,838 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

कैसे तैयार हुई Final Merit List?

CSBC ने बताया कि अंतिम मेरिट लिस्ट पूरी तरह PET में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। इसमें मुख्य रूप से तीन चरण शामिल थे:

  • दौड़ (Running)
  • ऊंची कूद (High Jump)
  • गोला फेंक (Shot Put)

इन तीनों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के अनुसार अंक दिए गए और उसी के आधार पर फाइनल मेरिट बनाई गई।

Bihar Police Constable Final Result 2026 PDF

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया गया है। खास बात यह है कि इस बार लाखों उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसके बाद केवल योग्य अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है।

नीचे दिए लिंक से अब आप सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते है-

Click Here to Download – Bihar Police Constable Final Result 2026

Bihar Police Constable Final Result 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. CSBC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  2. “Bihar Police Constable Final Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी
  4. अपना रोल नंबर सर्च करें
  5. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर लें

Category Wise चयनित उम्मीदवारों का विवरण

वर्ग चयनित पद
सामान्य (UR) 7,935
EWS 1,983
SC 3,174
ST 199
EBC 3,571
BC 2,381
BC महिला 595

चयनित उम्मीदवारों को अब क्या करना होगा?

CSBC ने चयनित उम्मीदवारों को रोल नंबर के अनुसार अलग-अलग जिला पुलिस बलों और BSAP यूनिट्स में आवंटित कर दिया है। अब अगली प्रक्रिया संबंधित जिला पुलिस इकाइयों द्वारा पूरी की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें, क्योंकि जॉइनिंग, मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी नई सूचना जल्द जारी की जा सकती है।

FAQs

Bihar Police Constable Final Result 2026 कब जारी हुआ?

CSBC ने बिहार पुलिस सिपाही फाइनल रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

बिहार पुलिस में कुल कितने पदों पर भर्ती हुई है?

बिहार पुलिस भर्ती अभियान के तहत कुल 19,838 पदों पर चयन किया गया है।

बिहार पुलिस रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार इस पोस्ट मे दिए लिंक से बिहार पुलिस रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: