Latest Hindi Banking jobs   »   Bank of Baroda Apprentice Notification 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 नोटिफिकेशन हुआ जारी, BOB में भरें जाएंगे अपरेंटिस 5000 पद, जानिए पूरी डिटेल

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाईट @bankofbaroda.in पर देश भर में फैली अपनी विभिन्न शाखाओं में Apprentice पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। BOB भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 5000 Apprentice पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए यह बड़ी खबर मानी जा रही है।

BOB भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि किसी भी विषय से Graduation करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बैंकिंग विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में निकली यह भर्ती 2026 की सबसे चर्चित बैंकिंग वैकेंसी में शामिल हो सकती है। Apprentice भर्ती होने के कारण Freshers उम्मीदवारों के लिए भी यह शानदार अवसर माना जा रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण तिथियाँ

Bank of Baroda द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 08 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

इवेंट तिथि
नोटिफिकेशन जारी मई 2026
आवेदन शुरू 19 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 08 जून 2026
परीक्षा तिथि जल्द जारी होगी

BOB Apprentice 2026 – कितने पदों पर होगी भर्ती?

Bank of Baroda ने Apprentice पदों पर देशभर में बड़े स्तर पर भर्ती निकाली है। बैंकिंग सेक्टर में अनुभव प्राप्त करने और भविष्य में सरकारी बैंक परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती बेहद फायदेमंद मानी जा रही है।

पद का नाम पद संख्या
Apprentice 5000

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 नोटिफिकेशन

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने Apprentice Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF डाउनलोड कर पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि की पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Download – Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF

BOB अप्रेंटिस चयन प्रक्रिया 2026

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

1. Online Examination

  • सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी।

2. Document Verification

  • परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे।

3. Local Language Test

  • उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी होगा।

Click Here to Apply Online for BOB Apprentice Recruitment 2026 (Link Active)

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Step 1: Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या ऊपर दी लिंक पर क्लिक करें

Step 2: Careers सेक्शन खोलें।

Step 3: BOB Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

Step 4: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

Step 5: Application Form भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

Step 6: फॉर्म सबमिट करके Confirmation Page डाउनलोड करें

क्या चाहिए पात्रता?

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास:

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation Degree होना जरूरी है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा अप्रेंटिस स्टाइपेंड 2026

बैंक ऑफ़ बड़ौदा भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। बैंकिंग क्षेत्र में शुरुआती अनुभव हासिल करने के लिहाज से यह अवसर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

FAQs

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 में कुल 5000 पद जारी किए गए हैं।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

Online Exam, Document Verification और Local Language Test के आधार पर चयन होगा।

क्या Freshers उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, Graduation पास Freshers उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

क्या किसी भी स्ट्रीम के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, किसी भी विषय से Graduation करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: