Latest Hindi Banking jobs   »   SBI Concurrent Auditor भर्ती 2026

भारतीय स्टेट बैंक में 821 पदों पर निकली बंपर भर्ती, इंटरव्यू से होगा डायरेक्ट सिलेक्शन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Concurrent Auditor के 821 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती Contract Basis पर की जाएगी और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

बैंकिंग सेक्टर के विशेषज्ञों के अनुसार यह 2026 की सबसे चर्चित बैंकिंग भर्तियों में से एक मानी जा रही है क्योंकि इसमें देशभर के अलग-अलग सर्किलों में बड़ी संख्या में पद जारी किए गए हैं।

SBI Concurrent Auditor भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

SBI Concurrent Auditor भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 जून 2026 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इवेंट तिथि
नोटिफिकेशन जारी 14 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 14 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2026
आयु गणना तिथि 14 मई 2026
इंटरव्यू डेट जल्द जारी होगी

इन रिक्तियों पर होगी भर्ती – Circle Wise Details

सर्किल पद
अमरावती 21
बेंगलुरु 64
भोपाल 38
भुवनेश्वर 57
चंडीगढ़ 47
चेन्नई 54
गांधीनगर 36
गुवाहाटी 21
हैदराबाद 26
जयपुर 95
कोलकाता 44
लखनऊ 30
महाराष्ट्र 61
मुंबई मेट्रो 80
नई दिल्ली 50
पटना 38
तिरुवनंतपुरम 59
कुल पद 821

इस भर्ती में जयपुर सर्किल में सबसे ज्यादा 95 पद जारी किए गए हैं, जबकि मुंबई मेट्रो और बेंगलुरु में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं।

SBI Concurrent Auditor भर्ती 2026 नोटिफिकेशन

उम्मीदवार SBI Concurrent Auditor भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करके भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में रिक्त पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, वेतन/रिम्यूनरेशन, चयन प्रक्रिया, कॉन्ट्रैक्ट अवधि, जॉब प्रोफाइल और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है।

SBI Concurrent Auditor 2026 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करें

SBI Concurrent Auditor Recruitment 2026- यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

कौन कर सकता है आवेदन?

SBI द्वारा जारी विज्ञापन संख्या CRPD/RS/2026-27/08 के अनुसार यह भर्ती बैंक के Internal Audit Department (IAD), Corporate Centre Hyderabad के अंतर्गत की जाएगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में केवल SBI और उसके e-Associate Banks से रिटायर हुए अधिकारी ही आवेदन कर सकेंगे।

SBI ने साफ किया है कि इस भर्ती में केवल वे अधिकारी आवेदन कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए नोटफकैशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें-

हालांकि कुछ विशेष नियमों के तहत 58 वर्ष + 30 वर्ष सेवा पूरी करने वाले अधिकारी 60 वर्ष की आयु के बाद पात्र माने जा सकते हैं।

SBI Concurrent Auditor चयन प्रक्रिया 2026

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से Interview के आधार पर किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया:

  1. Shortlisting
  2. Interview (100 अंक)
  3. Final Merit List

SBI ने कहा है कि केवल पात्रता पूरी करने से इंटरव्यू कॉल की गारंटी नहीं मिलेगी।

Merit List कैसे बनेगी?

Final Merit List केवल Interview Marks के आधार पर तैयार होगी।

अगर दो उम्मीदवारों के समान अंक होंगे, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

SBI Concurrent Auditor भर्ती 2026 Eligibility

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए SBI ने कोई विशेष शैक्षिक योग्यता निर्धारित नहीं की है।

अनुभव

इन क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी:

  • क्रेडिट
  • ऑडिट
  • फॉरेक्स
  • बैंकिंग ऑपरेशन
  • जरूरी शर्तें

SBI ने भर्ती नोटिफिकेशन में कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी रखी हैं:

  1. उम्मीदवार का Performance Record अच्छा होना चाहिए
  2. Integrity पर कोई सवाल नहीं होना चाहिए
  3. रिटायरमेंट से पहले 5 वर्षों में कोई बड़ी Penalty नहीं होनी चाहिए
  4. CBI या किसी जांच एजेंसी का मामला लंबित नहीं होना चाहिए
  5. उम्मीदवार शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए

SBI Concurrent Auditor Salary 2026

रिटायर्ड ग्रेड मासिक वेतन
MMGS-III ₹45,000
SMGS-IV ₹50,000
SMGS-V ₹65,000
TEGS-VI ₹80,000

इसके अलावा:

  1. Cluster Audit
  2. Currency Chest Verification
  3. Forex Transactions

जैसे अतिरिक्त कार्यों के लिए ₹2000 प्रति विजिट अलग से दिया जाएगा।

Concurrent Auditor का काम क्या होता है?

Concurrent Auditor बैंक की शाखाओं में Internal Audit और वित्तीय निगरानी का काम करता है।

मुख्य जिम्मेदारियां:

  • बैंकिंग ट्रांजैक्शन की जांच
  • Fraud Detection
  • Risk Monitoring
  • Compliance Checking
  • Forex Audit

बैंकिंग सेक्टर में यह एक जिम्मेदार और अनुभवी प्रोफाइल मानी जाती है।

FAQs

SBI Concurrent Auditor भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 821 पद जारी किए गए हैं। Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

उम्मीदवारों का चयन Shortlisting और Interview के आधार पर किया जाएगा।

SBI Concurrent Auditor को कितनी सैलरी मिलेगी?

नोटफकेशन के अनुसार ₹45,000 से ₹80,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

SBI Concurrent Auditor भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

SBI Concurrent Auditor भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2026 है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: