इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आज 23 नवंबर 2025 को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर IBPS RRB PO प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के पहले दिन की शिफ्ट–1 सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है। इस शिफ्ट में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए और परीक्षा को लेकर मिला छात्रों का शुरुआती फीडबैक बेहद अहम है।
उम्मीदवारों के अनुसार, IBPS RRB PO Shift 1 का समग्र स्तर आसान से मध्यम (Easy to Moderate) रहा। अब अधिकांश छात्र अपनी परफॉर्मेंस को समझने के लिए कठिनाई स्तर, गुड अटेम्पट, और सेक्शन–वाइज विश्लेषण जानना चाहते हैं।
ADDA टीम ने परीक्षा केंद्र से निकलने वाले विद्यार्थियों से डाटा इकट्ठा किया और उसके आधार पर यह ताज़ा विश्लेषण तैयार किया गया है।
IBPS RRB PO Exam Analysis 2025 – Shift 1 Difficulty Level
उम्मीदवारों ने बताया कि इस बार पेपर में पज़ल्स और DI थोड़ा सोचने वाला था, लेकिन अन्य सेक्शन अच्छे से मैनेज हो गए। रीजनिंग और क्वांट—दोनों का स्तर कुल मिलाकर Easy to Moderate रहा।
| सेक्शन | कठिनाई स्तर |
|---|---|
| रीजनिंग एबिलिटी | आसान से मध्यम |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | आसान से मध्यम |
| कुल मिलाकर | आसान से मध्यम |
IBPS RRB PO Prelims 2025 – Shift 1 Good Attempts
| सेक्शन | गुड अटेम्पट |
|---|---|
| रीजनिंग एबिलिटी | 27–32 |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 29–33 |
| ओवरऑल | 57–64 |
आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा विश्लेषण 2025
RRB PO परीक्षा में दो सेक्शन पूछे गए—रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड। नीचे 23 नवंबर, शिफ्ट–1 का सेक्शन–वाइज विश्लेषण का विस्तृत विश्लेषण दिया है:
आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा विश्लेषण 2025 शिफ्ट–1: Reasoning Ability
शिफ्ट–1 में रीजनिंग सेक्शन छात्रों के अनुसार आसान से मध्यम रहा। पज़ल्स समय लेने वाली थीं लेकिन doable थीं। सबसे ज्यादा प्रश्न Puzzles & Seating Arrangement से पूछे गए।
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| इनइक्वालिटी | 4–5 |
| सिलोसिज़्म | 3–4 |
| दिशा एवं दूरी | 3 |
| ब्लड रिलेशन | 3 |
| नंबर आधारित प्रश्न | 1 |
| पेयर फॉर्मेशन | 1 |
| मीनिंगफुल वर्ड | 1 |
| डेज़िग्नेशन बेस्ड पज़ल | 5 |
| सर्कुलर सीटिंग अरेंजमेंट (8 व्यक्ति) | 5 |
| सर्टेन नंबर ऑफ पर्सन (9 व्यक्ति) | 4 |
| बॉक्स पज़ल | 5 |
| फ्लोर बेस्ड + डबल वेरिएशन पज़ल | 5 |
| कुल | 40 |
आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा विश्लेषण 2025 शिफ्ट–1: Quantitative Aptitude
शिफ्ट–1 में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इस बार क्वांट सेक्शन को अधिकांश छात्रों ने “मध्यम” बताया। DI में कैलकुलेशन थोड़ी लंबी थी, जबकि Arithmetic में मिश्रण अच्छा रहा।
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| मिसिंग नंबर सीरीज़ | 5 |
| एप्रॉक्सिमेशन | 6 |
| केसलेट DI | 4 |
| टेबल डाटा इंटरप्रिटेशन | 6 |
| लाइन ग्राफ डाटा इंटरप्रिटेशन | 5 |
| अंकगणित (Arithmetic) | 13 |
| कुल | 40 |


IBPS RRB PO Exam Analysis 2025 Shift 2 (...
RRB PO Prelims 2025 Shift 4 Analysis: Re...
IBPS RRB PO Exam Analysis 2025 Shift 3 (...


