Latest Hindi Banking jobs   »   RBI Grade B Score Card 2025

रिजर्व बैंक ग्रेड B स्कोर कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें Phase I मार्क्स और कट ऑफ

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आखिरकार RBI ग्रेड B स्कोर कार्ड 2025 (RBI Grade B Score Card 2025) जारी कर दिया है। 18 और 19 अक्टूबर 2025 को आयोजित Phase I परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट या इस पोस्ट मे दिए RBI ग्रेड B स्कोर कार्ड 2025 (RBI Grade B Score Card 2025) डायरेक्ट लिंक से अपने सेक्शन-वाइज मार्क्स, ओवरऑल स्कोर और कट ऑफ देख सकते हैं।

यह स्कोर कार्ड उम्मीदवारों को उनकी तैयारी का सटीक मूल्यांकन करने और Mains परीक्षा के लिए रणनीति बनाने में बेहद मदद करता है। यहाँ देखें RBI ग्रेड B स्कोर कार्ड 2025 (RBI Grade B Score Card 2025) डायरेक्ट डाउनलोड लिंक, जारी तारीख, स्टेप्स और महत्वपूर्ण जानकारी।

RBI ग्रेड B स्कोर कार्ड 2025: कट ऑफ तुलना के लिए महत्वपूर्ण

कट ऑफ के साथ अपने स्कोर की तुलना करके उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि वे Phase II (Mains) के लिए योग्य हैं या नहीं। इस साल की Prelims परीक्षा का स्तर मध्यम रहा, जिसमें General Awareness सेक्शन में बैंकिंग और आर्थिक करंट अफेयर्स पर विशेष फोकस था।

RBI Grade B Phase I 2025: परीक्षा संबंधी जानकारी

RBI ने इस भर्ती के तहत General (DR), DEPR और DSIM कैटेगरी में कुल 120 पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू की है। Prelims के रिजल्ट के बाद अब उम्मीदवारों को 6 और 7 दिसंबर 2025 को होने वाली Mains परीक्षा की तैयारी करनी है।

RBI ग्रेड B स्कोर कार्ड क्यों महत्वपूर्ण है?

  • सेक्शन-वाइज विश्लेषण से अपनी तैयारी की मजबूत व कमजोर क्षेत्रों की पहचान होती है।
  • Mains की तैयारी के लिए बेहतर रणनीति बनाई जा सकती है।
  • जो उम्मीदवार इस साल क्वालिफाई नहीं हुए, वे अगली बार के लिए मजबूत प्लान बना सकते हैं।

RBI ग्रेड B स्कोर कार्ड 2025: डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना स्कोर कार्ड (RBI Grade B Score Card 2025) सीधे डाउनलोड कर सकते हैं:

RBI Grade B Score Card 2025: Click Here to Download

Test Prime

RBI ग्रेड B स्कोर कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएँ।
  2. “Opportunities@RBI” सेक्शन खोलें।
  3. “Current Vacancies” में “Results” टैब चुनें।
  4. “RBI Grade B – Score Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  5. अपना Registration Number/Roll Number और Date of Birth दर्ज करें।
  6. स्क्रीन पर आपका सेक्शन-वाइज और ओवरऑल स्कोर दिखाई देगा।
  7. स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

अगला चरण: RBI Grade B Mains Exam 2025

जो उम्मीदवार Phase I में क्वालिफाई हो गए हैं, वे अब Mains परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा अधिक विश्लेषणात्मक होती है और निम्नलिखित तीन पेपर शामिल होते हैं:

  1. Paper-I: Economic & Social Issues (ESI)
  2. Paper-II: English (Writing Skills)
  3. Paper-III: Finance & Management (FM)

उम्मीदवारों को अब निबंध/प्रेसिस लेखन, आर्थिक नीतियाँ, RBI रिपोर्ट, और फाइनेंस कॉन्सेप्ट्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

prime_image

FAQs

RBI Grade B Score Card 2025 कब जारी हुआ?

18 नवंबर 2025 को।

स्कोर कार्ड कहाँ से डाउनलोड करें?

आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in से।

लॉगिन करने के लिए क्या चाहिए?

Registration Number और Password/Date of Birth।

Mains परीक्षा कब होगी?

6 और 7 दिसंबर 2025

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: