Latest Hindi Banking jobs   »   UKSSSC Exam Calendar 2026

UKSSSC Exam Calendar 2026 जारी: 14 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथि घोषित, देखें Notification Dates

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission ने आधिकारिक तौर पर UKSSSC Exam Calendar 2026 जारी कर दिया है।

UKSSSC 2026 नए परीक्षा कैलेंडर में वर्ष 2026 के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की संभावित परीक्षा तिथियां, विज्ञापन जारी होने की डेट और वैकेंसी विवरण शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार स्नातक स्तर, सहायक लेखाकार, पुलिस कांस्टेबल पीईटी, कृषि और इंटरमीडिएट स्तर जैसी बड़ी भर्तियों की डेट्स भी घोषित कर दी गई हैं।

इस बार क्यों खास है UKSSSC Calendar?

इस बार जारी कैलेंडर में सबसे ज्यादा ध्यान Graduate Level और Intermediate Level परीक्षाओं पर है।

  1. कुल 569 पदों वाली इंटरमीडिएट भर्ती
  2. 416 पदों की Graduate Level परीक्षा
  3. 305 Assistant Accountant पद
  4. Police Constable PET और PST डेट्स घोषित

इन परीक्षाओं का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।

UKSSSC Exam Calendar 2026 महत्वपूर्ण डिटेल

विवरण जानकारी
आयोग का नाम Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission
कैलेंडर वर्ष 2026
कुल परीक्षाएं 14
परीक्षा कैलेंडर जारी 8 मई 2026
राज्य उत्तराखंड
श्रेणी Exam Calendar

UKSSSC Exam Calendar 2026: पूरी परीक्षा सूची

क्रमांक भर्ती / परीक्षा रिक्तियां विज्ञापन तिथि परीक्षा तिथि
1 वाहन चालक (विभिन्न विभाग) 72 विज्ञापन सं.-75 31 मई 2026
2 स्नातक स्तरीय परीक्षा 416 विज्ञापन सं.-70 14 जून 2026
3 विशेष तकनीकी योग्यता पद 57 विज्ञापन सं.-74 28 जून 2026
4 पशुधन प्रसार अधिकारी 120 08 मई 2026 12 जुलाई 2026
5 कृषि स्नातक / समकक्ष पद 93 25 मई 2026 26 जुलाई 2026
6 सहायक लेखाकार 305 10 जून 2026 23 अगस्त 2026
7 स्केलर 200 17 जून 2026 20 सितंबर 2026 से PET
8 इंटरमीडिएट स्तरीय विभिन्न पद 569 14 जुलाई 2026 04 अक्टूबर 2026
9 वर्कशॉप असिस्टेंट 101 24 जुलाई 2026 12 अक्टूबर 2026
10 ITI / डिप्लोमा पद 78 31 जुलाई 2026 01 नवंबर 2026
11 PST / पुलिस कांस्टेबल PET 179 06 अगस्त 2026 16 नवंबर 2026 से
12 साइंस ग्रेजुएट पद 21 17 अगस्त 2026 29 नवंबर 2026
13 स्नातक योग्यता पद 106 26 अगस्त 2026 06 दिसंबर 2026
14 विशेष योग्यता पद 73 11 सितंबर 2026 20 दिसंबर 2026

आयोग ने क्या कहा?

आयोग के अनुसार यह कैलेंडर विभिन्न विभागों से प्राप्त Group “C” भर्ती प्रस्तावों के आधार पर तैयार किया गया है। प्रशासनिक कारणों या संशोधित रिक्तियों के आधार पर परीक्षा तिथियों और वैकेंसी में बदलाव संभव है।

Download UKSSSC Exam Calendar 2026 PDF

उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से UKSSSC Exam Calendar 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here to Download UKSSSC-Exam-Calendar-2026

PDF में सभी भर्ती परीक्षाओं की तिथि, विज्ञापन डेट और वैकेंसी डिटेल्स उपलब्ध हैं।

TEST PRIME

किन उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा फायदा?

यह कैलेंडर खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो:

  • UKSSSC Graduate Level Exam की तैयारी कर रहे हैं
  • पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे हैं
  • उत्तराखंड में Group C सरकारी नौकरी चाहते हैं
  • Agriculture और Technical भर्ती की तैयारी कर रहे हैं

TEST PRIME

FAQs

UKSSSC Exam Calendar 2026 कब जारी हुआ?

UKSSSC Exam Calendar 2026 को 8 मई 2026 को जारी किया गया।

UKSSSC कैलेंडर में कितनी परीक्षाएं शामिल हैं?

इस कैलेंडर में कुल 14 भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।

Graduate Level Exam 2026 कब होगी?

Graduate Level परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित होगी।

Assistant Accountant परीक्षा तिथि क्या है?

Assistant Accountant परीक्षा 23 अगस्त 2026 को होगी।

UKSSSC Exam Calendar PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट से PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: