IBPS RRB Admit Card 2025 को लेकर उम्मीदवारों में बेसब्री बढ़ती जा रही है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा RRB Officer Scale-I (PO) और Office Assistant (Clerk) प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड नवंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड ibps.in की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
IBPS की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, RRB PO प्रीलिम्स परीक्षा 22 और 23 नवंबर 2025 को और RRB Clerk प्रीलिम्स परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7-10 दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे।
IBPS RRB परीक्षा तिथि जारी, देखें PO, क्लर्क और स्केल 2 और 3 ऑफिसर्स एग्जाम डेट
IBPS RRB Admit Card 2025: मुख्य तिथियां
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| IBPS RRB अधिसूचना जारी | 31 अगस्त 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 सितंबर 2025 |
| RRB PO प्रीलिम्स परीक्षा | 22-23 नवंबर 2025 |
| RRB Clerk प्रीलिम्स परीक्षा | 6, 7, 13, 14 दिसंबर 2025 |
| RRB PO एडमिट कार्ड जारी | नवंबर का दूसरा सप्ताह |
| RRB Clerk एडमिट कार्ड जारी | नवंबर का अंतिम सप्ताह |
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
-
आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
“CRP RRB XIV” सेक्शन पर क्लिक करें।
-
“Download Admit Card” लिंक पर जाएं।
-
अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड (DOB) दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
Click Jere to Download IBPS RRB Admit Card 2025 (Link Active Soon)
IBPS RRB परीक्षा की तिथि नजदीक है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर तैयारी को अंतिम रूप दें। जल्द ही IBPS वेबसाइट पर “Download Admit Card for RRB 2025” लिंक सक्रिय किया जाएगा — इसलिए वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।
एडमिट कार्ड में शामिल विवरण
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश रिकॉरड रहते हैं। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी विवरण सही हों।
ले जाने वाले दस्तावेज़:
-
एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
-
मान्य फोटो आईडी (Aadhaar, PAN, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी)
-
फोटो की एक कॉपी
क्या है परीक्षा का पैटर्न?
IBPS RRB की परीक्षा दो चरणों में होती है:
-
प्रीलिम्स परीक्षा: रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एपटिट्यूड (80 प्रश्न, 80 अंक, 45 मिनट)
-
मेंस परीक्षा: जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, इंग्लिश/हिंदी, कंप्यूटर नॉलेज सहित 200 अंकों की परीक्षा


CSIR NAL हिंदी ऑफिसर एडमिट 2025 @nal.res...
RPF Constable PET-PST Admit Card 2025 जा...
Bihar STET Admit Card 2025 जारी: डायरेक्...


