एमपी पुलिस SI भर्ती 2025: नियम व चयन प्रक्रिया पर बड़ी अपडेट!
एमपी पुलिस SI भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के माध्यम से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यह युवाओं के लिए राज्य सेवा में शामिल होने और एक प्रतिष्ठित पद पर कार्य करने का सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया, योग्यता मानदंड, चयन प्रक्रिया और आवेदन लिंक की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और फीस
- आवेदन शुरू: 27 अक्टूबर 2025
- अंतिम तिथि: 10 नवंबर 2025
- परीक्षा संभावित: जनवरी 2026
- एप्लिकेशन फीस: सामान्य ₹500, आरक्षित वर्ग के लिए ₹250
एमपी पुलिस SI भर्ती 2025 नोटफकेशन मे क्या -क्या होगा?
एमपी पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए इस बार नियमों में आरक्षण, योग्यता, फीस, चयन प्रक्रिया, और शारीरिक मापदंड से लेकर ऑनलाइन आवेदन तक सब कुछ विस्तार से दिया गया है। एमपी पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए स्नातक (Graduate) डिग्री अनिवार्य होगी और चार अलग-अलग वर्गों—अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस—के लिए कुल 377 पद घोषित किए गए हैं।
आयु सीमा और आरक्षण के नियम राज्य सरकार के अनुसार लागू किए जाएंगे, जिसमें महिलाओं, पूर्व सैनिकों, पुलिसकर्मियों एवं अन्य आरक्षित वर्गों के लिए स्पेशल सीटें शामिल हैं। आवेदकों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के कई चरणों से गुजरना होगा।
एमपी पुलिस SI भर्ती 2025 के इच्छुक छात्र नीचे दिए लिंक से नोटफकेशन PDF डाउनलोड कर सकते है-
Click Here to Download MP Police SI Bharti Notification PDF
चयन प्रक्रिया व परीक्षा पैटर्न
एमपी पुलिस SI भर्ती 2025 परीक्षा दो चरणों में—पहले लिखित और फिर शारीरिक दक्षता—आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में सामान्य अध्ययन, विज्ञान, गणित और करंट अफेयर्स विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे। चयन के लिए अभ्यर्थी के मार्क्स का स्केलिंग और नॉर्मलाइजेशन आधुनिक फॉर्मूले के हिसाब से किया जाएगा, जिससे मल्टी-शिफ्ट परीक्षा के कट ऑफ को बराबरी पर लाया जा सके। योग्य अभ्यर्थी की मेरिट लिस्ट में फाइनल स्कोर जोड़कर ही अंतिम चयन होगा।





PFRDA Grade A Notification 2026 Out: 30 ...
India Post GDS Apply Online 2026: 23,757...
IBPS RRB 2026 Notification Out: 13,706 ...


