RRB ALP EWS की रिकॉर्ड तोड़ हुई कटऑफ, SC/ST/OBC से भी नीचे!
भारतीय रेलवे के जूनियर लोको पायलट (ALP) भर्ती 2024 के लिए 1 अक्टूबर 2025 को जारी किए गए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के परिणामों के साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड ने कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दी। इस बार खास बात यह सामने आई कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की कटऑफ कई जोनों में SC, ST और OBC से भी कम रिकॉर्ड की गई है, जो एक बड़ा चर्चा का विषय बन गया है।
EWS कैटेगरी फिल्मी कहानी जैसा आकड़ा
उदाहरण के तौर पर RRB अजमेर जोन की बात करें, तो यहाँ कैटेगरी वाइज कटऑफ ऐसे रहे:
-
सामान्य वर्ग: 80.11
-
OBC: 77.58
-
SC: 74.65
-
ST: 70.35
-
EWS: 68.55
यहां EWS का कटऑफ न केवल सबसे कम है बल्कि ST से भी काफी नीचे है। यह ट्रेंड अन्य जोनों में भी जारी है, जहाँ EWS की कटऑफ आमतौर पर OBC से नीचे आई है।
RRB ALP Ajmer CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Ahmedabad CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Bengaluru CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Bhopal CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Bilaspur CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Bhubaneshwar CBAT Cut off 2025

RRB ALP Chandigarh CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Chennai CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Guwahati CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Gorakhpur CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Jammu CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Kolkata CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Malda CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Mumbai CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Muzaffarpur CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Patna CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Prayagraj CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Ranchi CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Secunderabad CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Siliguri CBAT Cut Off 2025

RRB ALP Thiruvanthapuram CBAT Cut Off 2025

अन्य जोनों में कटऑफ का हाल
कुछ प्रमुख ज़ोन के कटऑफ भी काफी रोचक हैं:
-
RRB पटना: EWS 78.45, SC 70.78, ST 65.51
-
RRB चंडीगढ़: EWS 66.81, SC 73.11, ST तो महज 39.57 पर!
ऐसे परिणाम यह दर्शाते हैं कि EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती प्रक्रिया में एक बेहतर अवसर है।
रिजल्ट कैसे करें चेक?
-
अपनी संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
“RRB ALP CBAT Result 2024” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
-
अपना T-score और क्वालिफिकेशन स्टेटस देखें।
-
रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट जरूर करें।
अंतिम चयन की प्रक्रिया
शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। डीवी के बाद मेडिकल परीक्षा भी होगी। उम्मीदवारों को कम से कम 3-4 दिन के लिए तैयार रहना चाहिए। सटीक तिथियां और स्थान ई-काल लेटर में मिलेंगे।
इस कटऑफ के अनोखे रुझान ने भर्ती प्रक्रिया को चर्चा का विषय बना दिया है। उम्मीदवारों को सजग रहकर आगे की प्रक्रियाओं की तैयारी कर लेनी चाहिए ताकि सफलतापूर्वक रेलवे में अपनी सेवाएं दे सकें।