भारत की राजनीति और इतिहास को समझने के लिए प्रधानमंत्री पद का महत्व सबसे ऊपर है। लोकसभा में बहुमत हासिल करने वाली पार्टी का नेता प्रधानमंत्री बनता है और वही देश की नीतियों, योजनाओं और विकास की दिशा तय करता है।
जानना क्यों ज़रूरी है?
- 
प्रतियोगी परीक्षाओं में डिमांडेड टॉपिक – UPSC, SSC, Railway, Bank जैसे एग्ज़ाम्स में अक्सर सवाल आता है – “भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?” या “किस प्रधानमंत्री ने सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया?” 
- 
GK और करंट अफेयर्स का बेसिक – भारत के 1947 से अब तक के सभी 15 प्रधानमंत्रियों की लिस्ट आपकी जनरल नॉलेज को मजबूत बनाती है। 
- 
इतिहास और राजनीति की समझ – हर प्रधानमंत्री ने अपने समय में देश के लिए बड़े फैसले लिए हैं। इन्हें जानना आज की पॉलिटिक्स और इकोनॉमी को समझने में मदद करता है। 
कानूनी आधार – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 के तहत प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
करंट अपडेट – भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी हैं, जो लगातार तीसरी बार सत्ता में हैं और 2025 तक का सफर तय कर चुके हैं।
क्या आप जानते हैं कि भारत में एक प्रधानमंत्री सिर्फ 13 दिन के लिए भी बना था? ऐसे ही रोचक तथ्य प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू दोनों में काम आते हैं।
नीचे आपको भारत के प्रधानमंत्रियों की पूरी सूची और कार्यकाल (1947–2025) आसान भाषा और टेबल फॉर्मेट में मिलेगी, ताकि पढ़ाई और रिवीजन दोनों आसान हो जाए।
भारत के प्रधानमंत्री की सूची (1947–2025)
नीचे तालिका में अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के नाम और उनका कार्यकाल दिया गया है:
| S.N. | PM Name | Born-Dead | Term of office | Remark | 
| 1. | पंडित जवाहरलाल नेहरू 
 | (1889–1964) | 15 अगस्त 1947- 27 मई 1964 16 साल , 286 दिन | The first prime minister of India and the longest-serving PM of India, the first to die in office. | 
| 2. | गुलजारीलाल नंदा (अंतरिम) 
 | (1898-1998) | 27 मई 1964- 9 जून 1964 13 दिन | First acting PM of India | 
| 3. | लाल बहादुर शास्त्री 
 | (1904–1966) | 9 जून 1964 -11 जनवरी 1966 1 साल, 216 दिन | He has given the slogan of ‘Jai Jawan Jai Kisan’ during the Indo-Pak war of 1965 | 
| 4. | गुलजारीलाल नंदा 
 | (1898-1998) | 11 जनवरी 1966- 24 जनवरी 1966 13 दिन | – | 
| 5. | इंदिरा गांधी   | (1917–1984) | 24 जनवरी 1966- 24 मार्च 1977 11 साल, 59 दिन | First female Prime Minister of India | 
| 6. | मोरारजी देसाई 
 | (1896–1995) | 24 मार्च 1977- 28 जुलाई 1979 2 साल, 126 दिन | Oldest to become PM (81 years old) and first to resign from office | 
| 7. | चरण सिंह 
 | (1902–1987) | 28 जुलाई 1979- 14 जनवरी 1980 170 दिन | Only PM who did not face the Parliament | 
| 8. | इंदिरा गांधी 
 | (1917–1984) | 14 जनवरी 1980- 31 अक्टूबर 1984 4 साल, 291 दिन | The first lady who served as PM for the second term | 
| 9. | राजीव गांधी 
 | (1944–1991) | 31 अक्टूबर 1984- 2 दिसंबर 1989 5 साल, 32 दिन | Youngest to become PM (40 years old) | 
| 10. | विश्व प्रताप सिंह (V. P. Singh) 
 | (1931–2008) | 2 दिसंबर 1989- 10 नवंबर 1990 343 दिन | First PM to step down after a vote of no confidence | 
| 11. | चंद्र शेखर   | (1927–2007) | 10 नवंबर 1990-21 जून 1991 223 दिन | He belongs to Samajwadi Janata Party | 
| 12. | पी. वी. नरसिम्हा राव 
 | (1921–2004) | 21 जून 1991- 16 मई 1996 4 साल, 330 दिन | First PM from South India | 
| 13. | अटल बिहारी वाजपेयी   | (1924- 2018) | 16 मई 1996-1 जून 1996 16 दिन | PM for shortest tenure | 
| 14. | एच. डी. देवगौड़ा 
 | (born 1933) | 1 जून 1996- 21 अप्रैल 1997 324 दिन | He belongs to Janata Dal | 
| 15. | इंद्र कुमार गुजराल 
 | (1919–2012) | 21 अप्रैल 1997- 18 मार्च 1998 332 दिन | —— | 
| 16. | अटल बिहारी वाजपेयी 
 | (1924-2018) | 18 मार्च 1998- 22 मई 2004 6 साल, 64 दिन | The first non-congress PM who completed a full term as PM | 
| 17. | डॉ. मनमोहन सिंह 
 | (born 1932) | 22 मई 2004 – 26 मई 2014 10 साल, 4 दिन | First Sikh PM | 
| 18. | नरेंद्र मोदी 
 | (born 1950) | 26 मई 2014 – 30 मई 2019 | 4th Prime Minister of India who served two consecutive tenures | 
| 19. | नरेंद्र मोदी   | (born 1950) | 30 मई 2019 – वर्तमान | First non-congress PM with two consecutive tenures | 
भारत के 15 प्रधानमंत्री कौन हैं?
भारत में अब तक 15 से अधिक प्रधानमंत्री बन चुके हैं, लेकिन यदि केवल स्थायी प्रधानमंत्रियों की गिनती करें (कार्यवाहक को छोड़कर) तो पहले जवाहरलाल नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तक कुल 15 प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
भारत के 14 प्रधानमंत्री का नाम
यदि आप प्रतियोगी परीक्षा के लिए शॉर्ट नोट्स चाहते हैं, तो भारत के पहले 14 प्रधानमंत्रियों की सूची इस प्रकार है:
जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, वी. पी. सिंह, चंद्रशेखर, नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी, एच. डी. देवेगौड़ा, आई. के. गुजराल, डॉ. मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी.
1 दिन के लिए प्रधानमंत्री कौन बना था?
- अटल बिहारी वाजपेयी जी 1996 में सिर्फ 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने थे।
- वहीं, गुलज़ारीलाल नंदा दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने, लेकिन उनका कार्यकाल कुछ ही दिनों का था।
भारतीय प्रधानमंत्रियों से जुड़ी रोचक बातें
- जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे जो अपने जीवन के अंतिम समय तक देश के प्रधान मंत्री बने रहे (1952-1964). वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक प्रमुख नेता थे. जिन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू भी कहते थे.
- 1964 में लाल बहादुर शास्त्री ने भारत के प्रधान मंत्री का पद संभाला. उन्होंने 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश का नेतृत्व किया. वर्ष 1966 में ताशकंद समझौते के साथ युद्ध समाप्त हो गया. लेकिन इसके बाद cardiac attack के कारण ताशकंद में उनकी मृत्यु हो गई.
- इसके बाद, इंदिरा गांधी (1967-1977) को भारत के तीसरे प्रधानमंत्री और भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया. 1971 के चुनावों में वह फिर से चुनी गईं. जिसमें उसने पश्चिमी पाकिस्तान के साथ लड़ाई का नेतृत्व किया और एक स्वतंत्र राष्ट्र बांग्लादेश बनाने में मदद की. 1977 में मोरारजी देसाई PM बने लेकिन 1980 के चुनावों में वह फिर से भारत की प्रधानमंत्री बन गई और 1984 में उनके गार्ड ने उनकी हत्या कर दी.
- 1977 के आम चुनाव में, मोरारजी देसाई प्रधान मंत्री बने, जो जनता पार्टी से थे, लेकिन 1979 में उन्हें स्तीफा देना पड़ा. वह वर्ष 1977 में भारत के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने थे.
- 1984 में इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद, उनके पुत्र राजीव गांधी भारत के प्रधान मंत्री बने जो 1989 तक प्रधानमंत्री बने रहे. 1991 के चुनाव के लिए प्रचार करते समय, LTTE के एक आत्मघाती हमलावर द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी.
- तब विश्वनाथ प्रताप सिंह और चंद्र शेखर क्रमशः 1989 और 1990 में प्रधान मंत्री पद पर चुने गए. जिनका कार्य काल एक साल से भी कम था.
- पी. वी. नरसिम्हा राव को 1991 में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था. वह 1996 तक इस पद पर बने रहे.
- फिर, 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी 2004 तक पीएम बने और बीच में दो बार PM पद के लिए चुने गए. अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 1998 में पोखरण -2 परमाणु परीक्षण किया. जिसमें भारत ने परमाणु परिक्षण में सफलता प्राप्त की.
- फिर वर्ष 2004 में मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री बने, 2009 के चुनाव में उन्हें फिर से चुना गया.
 
- 2014 में, नरेंद्र मोदी भाजपा के सदस्य के रूप में भारत के 15 वें प्रधानमंत्री बने जो वर्ष 2019 में फिर से चुने गए और अभी भारत के प्रधान मंत्री हैं. उन्होंने योजना आयोग को समाप्त कर दिया और भारत की लघु और दीर्घकालिक नीति नियोजन के लिए निति आयोग बनाया. इससे पहले, वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे.
भारत के प्रधानमंत्री की सूची PDF डाउनलोड करें
छात्रों की सुविधा के लिए पूरी सूची PDF में भी उपलब्ध है –
भारत के प्रधानमंत्री की सूची PDF डाउनलोड करें (जल्द उपलब्ध होगी)
इन्हें भी पढ़ें
- भारत के राज्य(28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश) और उनकी राजधानी
- भारत के पड़ोसी देशों के नाम और उनकी राजधानियां
- भारत के राष्ट्रीयकृत बैंकों की सूची, जानिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के नाम, मुख्यालय और कब हुई स्थापना
- ये हैं दुनिया के सात अजूबे फोटो सहित (with images)
- UPSC Full Form in Hindi: यूपीएससी का मतलब क्या होता है? इसके कार्य और सम्बंधित जानकारी
- NIACL AO Full Form: NIACL का मतलब क्या होता है?
- Full form : जानें SSC, IFS, IAS, IPS, PSC, UPSC के फुल फॉर्म
- ICAR full Form: जानिए क्या है ICAR की फुल फॉर्म (What is the full form of ICAR?)

 
																	
















 List of Nationalized Banks in India: भार...
          List of Nationalized Banks in India: भार...
         Top 10 Ancient Trade Routes: आज भी चालू ...
          Top 10 Ancient Trade Routes: आज भी चालू ...
         Solar vs Lunar Eclipse: जानिए क्या है सौ...
          Solar vs Lunar Eclipse: जानिए क्या है सौ...
        








